Weekend trip from jabalpur: जबलपुर, मध्य प्रदेश का एक खूबसूरत और प्रमुख शहर है। यह राजधानी भोपाल से करीब 313 किमी दूर छातिश्गढ़ सीमा के पास में स्थित है। जबलपुर को मध्य प्रदेश की न्यायिक राजधानी के रूप में भी जाना जाता है। जबलपुर में स्थित धुआंधार जलप्रपात और भेड़ाघाट में संगमरमर की चट्टानों जैसी खूबसूरत जगहों के बारे में लगभग हर कोई जानता होगा, लेकिन जब जबलपुर के आसपास स्थित किसी शानदार जगह की बात होती है, तो बहुत लोग लोग ही जगहों के नाम बता पाते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको जबलपुर के आसपास में स्थित कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें मानसून में एक्सप्लोर करने के बाद खुशी से झूम उठेंगी।
बरगी बांध (Bargi dam)
जबलपुर के आसपास मानसून में किसी शानदार और खूबसूरत जगह घूमने की बात होती है, तो कई लोग सबसे पहले बरगी बांध ही पहुंचते हैं। बरगी बांध को कई पर्यटक अवंतीबाई लोधी सागर परियोजना के नाम से भी जानते हैं।
बरगी बांध, नर्मदा नदी पर बना है, जो मध्य प्रदेश के प्रमुख डैम में से एक है। मानसून में इस डैम की प्राकृतिक सुंदरता पर्यटकों को खूब मोहित करती है। डैम के आसपास की हरियाली और शांत वातावरण भी पर्यटकों को आकर्षित करता है। यहां शानदार बोटिंग का लुत्फ उठा सकते हैं। वीकेंड में यहां कई लोग पिकनिक मनाने के लिए पहुंचते हैं।
- दूरी-जबलपुर से बरगी डैम की दूरी करीब 40 किमी है।
कान्हा नेशनल पार्क (Kanha national park)
मध्य प्रदेश के मंडला और बालाघाट जिलों में फैला कान्हा नेशनल पार्क, राज्य के सबसे लोकप्रिय और खूबसूरत नेशनल पार्क में से एक है। कान्हा टाइगर रिजर्व के नाम से भी जाना जाता है। यह करीब 940 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है।
कान्हा नेशनल पार्क बाघ के अलावा, अन्य कई जानवरों का घर माना जाता है। यहां आप बंगाल टाइगर के अलावा, भारतीय तेंदुआ, सुस्त भालू, बारहसिंगा और जंगली कुत्तों को करीब से देख सकते हैं। मानसून में यहां कई लोग सिर्फ जंगली सफारी का लुत्फ उठाने के लिए पहुंचते हैं।
- दूरी-जबलपुर से कान्हा नेशनल पार्क की दूरी करीब 124 किमी है।
उमरिया (Umaria)
उमरिया, मध्य प्रदेश का एक खूबसूरत और प्रमुख जिला है, जो उत्तर पूर्वी भाग में स्थित है। उमरिया जिला सबसे अधिक बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान के लिए जाना जाता है, जहां देश के हर कोने से पर्यटक घूमने पहुंचते हैं। मानसून में इस पार्क की खूबसूरती देखने लायक होती है।
उमरिया में बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान के अलावा, आप अन्य कई शानदार और हसीन जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। जैसे-बांधवगढ़ फोर्ट, मंगठार डैम और धोरखोह सिद्ध हनुमान मंदिर। बांधवगढ़ पार्क में आप जंगल सफारी का भी लुत्फ उठा सकते हैं।
- दूरी- जबलपुर से उमरिया की दूरी करीब 147 किमी है।
सतपुड़ा नेशनल पार्क (Satpura national park)
मध्य प्रदेश के होशंगाबाद जिले में स्थित सतपुड़ा नेशनल पार्क, जबलपुर के आसपास घूमने के लिए सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है। यह पार्क करीब 524 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है।
सतपुड़ा नेशनल पार्क कई जानवरों के अलावा, कई विलुप्त वनस्पतियों का घर भी माना जाता है। इस पार्क में तेंदुआ, बाघ, सुस्त भालू, चीतल और सांभर आदि जानवरों को करीब से देख सकते हैं। मानसून में इस पार्क की हरियाली भी पर्यटकों को खूब आकर्षित करती है।
- दूरी-जबलपुर से सतपुड़ा नेशनल पार्क की दूरी करीब 174 किमी है।
इसे भी पढ़ें:अगस्त का महीना खुशियों भरा सफर! परिवार संग करें देश के इन खूबसूरत डेस्टिनेशन्स की सैर
इन जगहों को भी एक्सप्लोर करें
जबलपुर के आसपास अन्य और भी कई शानदार और खूबसूरत जगहें मौजूद हैं, जिन्हें आप एक दिन की ट्रिप में एक्सप्लोर कर सकते हैं। जैसे- मध्य प्रदेश का ऐतिहासिक शहर सागर, करीब 135 किमी दूर स्थित विजयराघवगढ़ और करीब 200 किमी दूर स्थित छिंदवाड़ा को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image@pugdundeesafaris,mptourandtravels
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों