Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:33 AM IST

Best Jungle Safari in India: दिल्ली-एनसीआर वाले जंगल सफारी का मजा लेना चाहते हैं, तो यहां जाने का बनाएं प्लान

जंगल सफारी का मजा इसलिए रोमांचक होता है, क्योंकि इसमें आप उन जानवरों को करीब से देख पाते हैं, जो खतरनाक माने जाते हैं। जब कोई टाइगर या चीता जीप के पास से गुजरता है, तो दिल की धड़कनें तेज हो जाती हैं। स्कूल की किताबों में जानवरों की तस्वीरें देखना और उन्हें अपनी आंखों से जंगल में देखना, दोनों ही अलग अहसास होता है। इसलिए, बच्चों के लिए भी सफारी मजा अनोखा होता है।
Updated:- 2025-04-21, 15:09 IST
best jungle safari places near delhi ncr

जंगल सफारी एक रोमांचक अहसास होता है। यह प्रकृति प्रेमियों और वाइल्ड लाइफ लवर्स को पसंद आता है। यही कारण है कि कई लोग स्पेशल सफारी करने के लिए ट्रिप प्लान करते हैं। भारत में भी विदेशों की तरफ जंगल सफारी का क्रेज बहुत बढ़ता जा रहा है। चाहे परिवार हो, युवा कपल्स या सोलो ट्रैवलर्स, सभी इस अनोखे एडवेंचर का मजा उठाने जाते हैं। अगर आप दिल्ली-एनसीआर के रहने वाले हैं और दोस्तों या परिवार के साथ जंगल सफारी का मजा उठाना चाहते हैं, तो यह आर्टिकल पूरा जरूर पढ़ें। क्योंकि, आज के इस आर्टिकल में हम आपको जंगल सफारी की बेस्ट जगहों के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।

जंगल सफारी के लिए कहां जा सकते हैं?

best jungle safari places near delhi ncr

राजाजी नेशनल पार्क, उत्तराखंड- यहां आपको जीप सफारी करने का मौका मिलेगा। यह नेशनल पार्क लगभग 820 वर्ग किमी में फैला हुआ। इसलिए, जीप से आपको लंबा सफर करने का मौका मिलेगा। विभिन्न प्रकार की वनस्पतियों और जीवों को देखने का मौका मिलेगा। सबसे अच्छी बात यह है कि आप पार्क में आप जंगली हाथियों को लाइव देख पाएंगे। यह हाथी आपको पालतु हाथी से अलग अहसास करवाएंगे। यही कारण है कि इसे राजाजी नेशनल पार्क के नाम से जाना जाता है। यह हाथियों के आवास के रूप में प्रसिद्ध है। यह भारत के बेस्ट नेशनल पार्क में से एक है।

  • समय- सुबह 6-9 बजे, दोपहर 3-6 बजे तक खुला रहता है।
  • सफारी प्राइस- प्रति व्यक्ति 3,450 रुपये देने होंगे। 2 लोगों के साथ यात्रा करने पर प्राइस 3,600 रुपये हैं। 3 लोगों के लिए लगभग 3,750 रुपये देने होते हैं।

सरिस्का टाइगर रिजर्व

best jungle safari places near delhi ncrss

राजस्थान के सरिस्का टाइगर रिजर्व पार्क में भी आपको जीप और बस सफारी करने का मौका मिलता है। अगर आप दिल्ली से ट्रिप प्लान कर रहे हैं, तो यहां जा सकते हैं। दिल्ली से पार्क की दूरी लगभग 211 किमी है। यहां पहुंचने में आपको लगभग 4 घंटे का समय लग सकता है। अगर आप इतना लंबा ट्रिप प्लान कर रहे हैं, तो पार्क के आस-पास की जगहों पर भी घूम सकते हैं। यह भारत के फेमस राष्ट्रीय उद्यान में से एक है।

  • समय- सुबह 6 बजे से रात 9:44 बजे तक खुला रहता है।

इसे भी पढ़ें-ट्रेन में छोटे बच्चों की टिकट लिए बिना ही यात्रा कर रहे हैं? जानें क्या है रेलवे का नियम

जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क

best jungle safari places near

दिल्ली-एनसीआर वालों को सबसे ज्यादा जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क में घूमना अच्छा लगेगा। यह भारत के सबसे सुंदर सफारी प्लेस में से एक माना जाता है। इसमें आप सुबह या शाम की ओपन जीप सफारी भी बुक कर सकते हैं। दिल्ली से जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क की दूरी लगभग 221 किमी की है। यहां पहुंचने में आपको 2 से 3 घंटे का समय लग जाएगा।

इसे भी पढ़ें- असम में बच्चों के साथ घूमने के लिए बेस्ट हैं ये 3 जगहें

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

FAQ
दिल्ली-एनसीआर वाले राजस्थान में कहां जा सकते हैं सफारी करने?
सरिस्का टाइगर रिजर्व, रणथंभौर नेशनल पार्क और मुकुंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।