सितंबर के महीने में अक्सर लोग केरल घूमने का प्लान बनाते हैं। इस समय केरल का मौसम शानदार होता है। हरे-भरे पेड़, साफ आसमान, ठंडा मौसम में बारिश की बूंदे आपके ट्रिप को यादगार बना देंगी। लेकिन केवल यही नहीं सुंदर नजारे के सिवा भी आपको केरल में कुछ खास देखने को मिलेगा। यह खास चीज ओणम का त्योहार है। अगर आप केरल घूमने जा रहे हैं, तो आपको इस फेस्टिवल का हिस्सा जरूर बनना चाहिए। आज के इस आर्टिकल में हम आपको केरल की कुछ ऐसी जगहों के बारे में विस्तार से बताएंगे, जहां ओणम का त्योहार देखने के बाद आ आप हर साल यहां आने का मन करेगा।
अलाप्पुझा (अलेप्पी)
केरल घूमने जाने वाले लोग अलेप्पी का नजारा देखे बिना वापस नहीं जाते। केरल जाने वाले लोग अक्सर अलेप्पी में बैकवाटर्स का मजा उठाने जाते हैं। अलेप्पी केरल के बैकवाटर्स के लिए सबसे प्रसिद्ध है। इसके साथ ही यह जगह अलेप्पी केरल की पारंपरिक कला और संस्कृति का भी केंद्र है। यहां ओणम का त्योहार बड़े धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया जाता है। अलेप्पी में इसे मनाने का तरीका इसे और भी विशेष बना देता है। अलेप्पी में ओणम के दौरान बोट रेस होती है। यह केरल में घूमने के लिए अच्छी जगह में से एक है।
सैकड़ों नाविक इस रेस में भाग लेते हैं और अपनी नावों को तेजी से दौड़ाते हैं। यह इतना सुंदर नजारा होता है कि आपको यहां से वापस आने का मन नहीं होगा। इस रेस में लंबी और पारंपरिक स्नेक बोट्स शामिल होती है। इस खास त्योहार पर यहां भोज केले के पत्तों पर परोसा जाता है और इसमें लगभग 26 से अधिक प्रकार के व्यंजन शामिल होते हैं।
इसे भी पढ़ें-केरल की इन जगहों पर जाने के बाद भूल जाएंगे विदेश जाने का सपना
कोल्लम
अगर आप केरल में है या यहां जाने का प्लान बना रहे हैं, तो कोल्लम भी जाने का प्लान बना सकते हैं। यहां पर ओणम का त्योहार पारंपरिक तरीके से मनाने के साथ-साथ सांस्कृतिक और खेल-कूद गतिविधियों को भी शामिल किया जाता है। यहां आने वाले लोग ओणम साध्या खाने का प्लान बनाएं।
इसे भी पढे़ें- Kerala Champakulam Boat Race 2024: केरल में बोट रेस देखने का बना रहे हैं प्लान, तो जानें इससे जुड़ी रोचक बातें
यहां ओणम साद्या का आयोजन बड़े स्तर पर होता है। इस भोज में लोग दूर-दूर से शामिल होते हैं। इस भव्य भोजन में पारंपरिक व्यंजन शामिल होता है। केरल घूमने जा रहे लोग यहां भोज में शामिल होने जा सकते हैं। इसके अलावा कोल्लम में सांस्कृतिक कार्यक्रम जैसे कथकली, मोहिनीअट्टम, और पुलिकली जैसे पारंपरिक नृत्य और नाटकों नजारा और भी शानदार है। इन कार्यक्रमों में स्थानीय कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करते हैं। अगर आप सोच रहे हैं कि ओणम का त्योहार मनाने के लिए कहां जाएं, तो यह जगह बेस्ट है।
तिरुवनंतपुरम
ओणम त्योहार के दौरान आपको तिरुवनंतपुरम में हर जगह सांस्कृतिक कार्यक्रम होते नजर आएंगे। यहां आप द्मनाभस्वामी मंदिर में दर्शन करने जरूर जाएं। क्योंकि त्योहार के दौरान में खास पूजा होती है। यहां आपको हर सड़कों पर सजावट और लाइटिंग का नजारा देखने को मिलेगा। यहां मंदिर त्योहार पर जुलूस का आयोजन करता है। यहां लोग सजे-धजे और पारंपरिक नृत्यों के साथ सड़कों पर निकलते हैं।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों