herzindagi
image

North East India: नॉर्थ ईस्ट के सभी राज्यों को इन यूनिक नामों से भी जाना जाता है, हर नाम है अलग अर्थ

North East India Travel: अगर आप भी असम से लेकर सिक्किम या अरुणाचल प्रदेश घूमने जा रहे हैं, तो यहां जान लीजिए नॉर्थ ईस्ट के राज्यों को किन-किन नामों से भी जाना जाता है।
Editorial
Updated:- 2025-02-18, 16:04 IST

North East India All States Special Names: अच्छा.., अगर आपसे यह पूछा जाए कि दिल्ली को और किस-किस नाम से जाना जाता है, तो फिर आपका जवाब क्या होगा? शायद आप जवाब होगा, 'दिल्ली दिलवालों की है'। ठीक इसी तरह पंजाब को 'पांच नदियों की भूमि' और मध्य प्रदेश को 'भारत का हृदय' के नाम से भी जाना जाता है।

दिल्ली, पंजाब और मध्य प्रदेश का आप उपनाम तो जानते हैं, लेकिन अगर आपसे यह बोला जाए कि असम, अरुणाचल प्रदेश या सिक्किम से लेकर सभी नॉर्थ ईस्ट इंडियन स्टेट को और किस-किस नाम से जाना जाता है, तो फिर आपका जवाब क्या होगा?

इस आर्टिकल में हम आपको नॉर्थ ईस्ट इंडिया के सभी राज्यों के उन उपनामों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके बारे में शायद आप भी नहीं जानते होंगे। राज्यों के उपनामों का अर्थ भी बेहद खास है।

असम (Assam)

Assam other names

असम, नॉर्थ ईस्ट का एक ऐसा राज्य है, जहां सिर्फ देशी ही नहीं, बल्कि विदेशी पर्यटक भी घूमने के लिए पहुंचते हैं। इस राज्य में ऐसी कई शानदार और मनमोहक जगहें मौजूद हैं, जिनकी खूबसूरती पूरे भारत में लोकप्रिय है।

असम अपनी खूबसूरती के साथ चाय बागानों के लिए भी जाना जाता है। इसलिए असम को देश में 'टी गार्डन ऑफ इंडिया' के नाम से भी जाना जाता है। इसके अलावा, असम को कई लोग 'लैंड ऑफ रेड रिवर्स ऐंड ब्लू हिल्स' के नाम से भी जानते हैं। आप जब असम घूमने जाए तो यहां मौजूद चाय के बागानों को एक्सप्लोर करना कतई न भूलें।

इसे भी पढ़ें: Railway Monthly Pass: रेलवे मंथली पास कौन और कैसे बनवा सकते हैं, पैसे की बचत होगी और लाइन में लगाने का झंझट होगा खत्म

सिक्किम (Sikkim)

Sikkim other names

सिक्किम, नॉर्थ ईस्ट इंडिया का एक खूबसूरत और प्रमुख राज्य है। इस राज्य में ऐसी कई शानदार और खूबसूरत जगहें मौजूद हैं, जहां देशी से लेकर विदेशी पर्यटक भी मौज-मस्ती करने के लिए पहुंचते हैं। सिक्किम की राजधानी गंगटोक में सबसे अधिक पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते हैं।

सिक्किम, नॉर्थ ईस्ट इंडिया का एक ऐसा राज्य है, जिसके कई उप नामों से जाना जाता है। नॉर्थ ईस्ट में सिक्किम को 'चावल की घाटी' के नाम से जाना जाता है। इसके अलावा, सिक्किम को कई लोग 'लैंड ऑफ आर्केड' के नाम से भी जानते हैं। आपको बता दें कि ऑर्किड एक प्रकार का फूल है।    

अरुणाचल प्रदेश (Arunachal Pradesh)

Arunachal Pradesh other names

अरुणाचल प्रदेश, नॉर्थ ईस्ट इंडिया के उन राज्यों में से एक है, जहां दुनिया भर से पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते हैं। इस राज्य में स्थित नमदाफा नेशनल पार्क, तवांग मठ जीरो वैली, ईटानगर, बोमडिला और ईटा किला जैसी जगहों को एक्सप्लोर करने हर दिन दर्जन से अधिक पर्यटक पहुंचते हैं।

अरुणाचल प्रदेश, एक ऐसा राज्य है, जो देश के पूर्वी हिस्से में मौजूद है। इस राज्य को देश में 'उगते सूर्य का पर्वत' (Land Of Rising Sun) के नाम से जाना जाता है। जी हां, देश सबसे पहले सूर्योदय अरुणाचल प्रदेश में हो होता है। अरुणाचल प्रदेश को कई लोग 'लैंड ऑफ ऑर्किड' के नाम से भी जानते हैं।  

मेघालय (Meghalaya)

Meghalaya other names

समुद्र तल से करीब 4-6 हजार फीट के बीच की ऊंचाई पर स्थित मेघालय देश का एक खूबसूरत और प्रमुख राज्य है। इस राज्य में स्थित मियम झील, एलिफेंट फॉल्स, चेरापूंजी, मावलिननॉन्ग और डबल डेकर लिविंग रूट ब्रिज जैसी जगहों को एक्सप्लोर करने हर दिन दर्जन से अधिक पर्यटक पहुंचते हैं।

मेघालय, अपनी खूबसूरती के साथ-साथ कई उप नामों से भी जाना जाता है। मेघालय को 'बादलों का घर' (Abode Of Clouds) के नाम से जाना जाता है। आपको बता दें कि चेरापूंजी में खूब बारिश होती है।  

मणिपुर (Manipur)

north east india states

मणिपुर, नॉर्थ ईस्ट इंडिया का एक और खूबसूरत और प्रमुख राज्य है। मणिपुर में स्थित लोकटक झील, अपनी खूबसूरती और खासियत के चलते दुनिया भर में आकर्षण का केंद्र मानी जाती है। यहां आप मणिपुर जूलॉजिकल गार्डन और राजधानी इंफाल को एक्सप्लोर करना न भूलें।

मणिपुर को पूर्व भारत में कई नामों से जाना जाता है। जैसे-'रत्नों का शहर', 'पूर्व का स्विट्जरलैंड', 'भारत का आभूषण' और आर्केड बास्केट के नाम से भी जाना जाता है।

इसे भी पढ़ें: Chhattisgarh Travel: छत्तीसगढ़ का स्वर्ग माना जाता है औरापानी, सर्दियों में यहां घूमना है जन्नत के बराबर 

मिजोरम और नागालैंड  

मिजोरम और नागालैंड को भी देश में कई उप नामों से जाना जाता है। जैसे- मिजोरम को 'नीले पहाड़ों की भूमि' और 'मिज़ो की भूमि' के नाम से भी जाना जाता है। इसके अलावा, नागालैंड को 'त्योहारों की भूमि' और 'पूर्व का स्विट्जरलैंड' के नाम से भी जाना जाता है।
   
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image@okolxoriya.jajabor_,exploremeghalaya/insta

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।