देश के इस खूबसूरत शहर में कोई नहीं बजाता हॉर्न, आप भी घूमने पहुंचें

दिल्ली-मुंबई, कोलकाता आदि कई छोटे और बड़े शहरों की सड़कों पर चलने का मन नहीं करता है, क्योंकि हर तरफ गाड़ी का हॉर्न ही सुनाई देता है। खसकर जब तीन से चार मिनट के लिए ट्रैफिक जाम हो जाता है तो लोग गाड़ी का हॉर्न बजाने लगते हैं। गाड़ी के हॉर्न से न सिर्फ सामने वाला व्यक्ति परेशान होता है, बल्कि ध्वनि प्रदूषण का भी खतरा रहता है।
लेकिन अगर आपसे यह बोला जाए कि भारत में एक ऐसा भी शहर है जहां हॉर्न बजाना बिल्कुल भी माना है तो फिर आपका जवाब क्या होगा? नॉर्थ ईस्ट में एक ऐसा शहर है जहां आज भी सड़क पर गाड़ियों को हॉर्न बजाने की अनुमति नहीं है। आइए इस शहर के बारे में जानते हैं।
भारत के किस शहर में हॉर्न बजाना माना है?

सबसे पहले यह जान लेते हैं कि भारत के किस शहर में हॉर्न बजाना बिल्कुल माना है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मिजोरम की राजधानी आइजोल में हॉर्न बजाना माना है। यह देश का ऐसा पहला शहर है जहां कोई भी हॉर्न नहीं बजाता है। एक खबर में मुताबिक इस छोटे से शहर से 2 लाख से अधिक गाड़ियां होने के बाद कोई भी हॉर्न नहीं बजाता है।
हॉर्न न बजाने के पीछे क्या है वजह?

कहा जाता है कि हॉर्न न बजाने के पीछे यहां मौजूद पतली-पतली सड़के हैं। कहा जाता है कि हॉर्न बजाने के चलते सड़क के किनारे चल रहे लोग डर जाते हैं। यह भी कहा जाता है कि हॉर्न न बजाने के लिए ऑड इवन फार्मूले का प्रयोग किया और यह सफल रहा। इसके अलावा यह भी कहा जाता है तेज हॉर्न की वजह से पक्षी-पशुओं को डर लगता है और वातावरण पर भी प्रभाव पड़ता है।
इसे भी पढ़ें: जुलाई के महीने में इन हसीन जगहों पर आप भी घूमने का प्लान बनाएं
आइजोल में घूमने की बेहतरीन जगहें
आइजोल का नॉर्थ ईस्ट का एक ऐसा शहर है जहां हर समय हजारों लोग घूमने के लिए पहुंचते हैं। इसकी खूबसूरती इस कदर प्रचलित है कि इस नॉर्थ ईस्ट का छिपा हुआ खजाना भी माना जाता है। आपको बता दें कि मिजोरम की राजधानी आइजोल है। (नॉर्थ ईस्ट के खूबसूरत हनीमून डेस्टिनेशन)
आइजोल में घूमने की बेहतरीन जगहों के बारे में जानते हैं-
डर्टलांग हिल्स (Durtlang Hills)

आईजोल में किसी मनमोहक जगह घूमने की बात होती है तो सबसे पहले डर्टलांग हिल्स का नाम जरूर लिया जाता है। घने जंगल, छोटे-बड़े पहाड़, हर तरफ हरियाली और झरने इस हिल्स की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करते हैं। नेचर लवर के लिए यह हिल्स किसी जन्नत से कम नहीं माना जाता है।
इसे भी पढ़ें: इम्फाल के इन 5 एडवेंचर्स और खूबसूरत डेस्टिनेशन्स पर आप बार-बार घूमना चाहेंगे
वैंटौंग वॉटरफॉल (Vantawng Falls)

मिजोरम राज्य में स्थित सबसे ऊंचा और सबसे शानदार वॉटरफॉल कान जिक्र होता है तो वैंटौंग वॉटरफॉल का नाम जरूर लिया जाता है। घने जंगलों के बीच में मौजूद यह वॉटरफॉल एक साथ कई अद्भुत दृश्यों को प्रस्तुत करता है। जब 750 फीट की ऊंचाई से पानी गिरता है तो दूध की धारा जैसा लगता है। मानसून में इसकी खूबसूरती चरम पर होती है। (पानी में तैरता हुआ राष्ट्रीय उद्यान)
आइजोल में घूमने की अन्य जगहें
आइजोल में ऐसी अन्य कई शानदार जगहें मौजूद हैं जहां एक बार घूमने के बाद लगभग हर पर्यटक वापस नहीं आना चाहेगा। कतर्निया घाट वन्यजीव अभ्यारण्य, तम दिल झील, KV पैराडाइस, चंपई और रुआंटलांग व्यूपॉइंट जैसी बेहतरीन जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।