National birds day history: आज यानी 5 जनवरी को पूरे देश में नेशनल बर्ड डे मनाया जा रहा है। आज के समय रंग-बिरंगे पक्षियों को देखने के बाद लगभग हर किसी का दिल खुशी से झूम उठता है।
हालांकि, यह भी सच है कि आज के समय में कई पक्षियों की प्रजातियां विलुप्त की कगार है और जो प्रजातियां बची हुई हैं उन्हें संरक्षित करने के लिए विश्व भर में कार्यक्रम होते रहते हैं। पक्षियों को संरक्षित रखने के लिए बर्ड पार्क बनाया जा रहा है।
अगर आप भी पक्षियों से प्रेम करते हैं, तो फिर इस आर्टिकल में हम आपको राष्ट्रीय पक्षी दिवस का इतिहास और महत्व बताने जा रहे हैं। इस आर्टिकल में कुछ ऐसी जगहों के बारे में भी बताने जा रहे हैं, जहां पक्षियों के बीच फोटोग्राफी और मस्ती-धमाल कर सकते हैं।
राष्ट्रीय पक्षी दिवस का इतिहास (National bird day history)
राष्ट्रीय पक्षी दिवस यानी नेशनल बर्ड डे हर साल 5 जनवरी को मनाया जाता है। कहा जाता है कि पहली बार बोर्न फ्री यूएसए और एवियन वेलफेयर ने 2002 पक्षी दिवस मनाया था।
साल 2023 में यह सिर्फ किसी एक देश में नहीं, बल्कि कई देशों में राष्ट्रीय पक्षी दिवस मनाया जाने लगा। आज के समय में लगभग विश्व का हर देश 5 जनवरी को राष्ट्रीय पक्षी दिवस मनाता है।
राष्ट्रीय पक्षी दिवस का महत्व (National bird day importance)
आज के समय में राष्ट्रीय पक्षी दिवस का प्रासंगिक बेहद ही मनाये रखता है, क्योंकि जिस तेजी पक्षियों की प्रजातियां खत्म हो रही हैं, उस हिसाब से पक्षियों पर महत्व देना काफी सही माना जा सकता है।
राष्ट्रीय पक्षी दिवपक्षियों के बारे में जागरूकता फैलाने, बढ़ाने और संरक्षण के लिए एक महतवपूर्ण दिन होता है। इस दिन देश के कई हिस्सों में पक्षी संरक्षण संबंधी प्रोग्राम होते रहते हैं। इसके अलावा इस दिन पक्षियों की समस्याओं के बारे में लोगों को जागरूक भी किया जाता है।
इस दिन मनाने वाले लोग पक्षियों के बीच में पहुंचते हैं और उनके साथ घंटों बैठकर से बिताते हैं। कई लोग पक्षियों के बीच खाना-पीना लेकर पहुंचते हैं। इस इस दिन कई लोग बर्ड सेंचुरी भी पहुंचते हैं।
इसे भी पढ़ें:National Birds Day 2024: पक्षी प्रेमियों के लिए बेमिसाल हैं भारत के ये 5 खूबसूरत बर्ड सेंचुरी
बर्ड वाचिंग के लिए सही समय
राष्ट्रीय पक्षी दिवस को लोग अपने-अपने अंदाज में मानते हैं। इस दिन कुछ लोग बर्ड वाचिंग करने देश के अलग-अलग नेशनल पार्क में पहुंच जाते हैं। कई लोग देश में स्थित बर्ड सेंचुरी में भी पहुंचते हैं। बर्ड वाचिंग एक मजेदार एक्टिविटी और शिक्षाप्रद गतिविधि है, जिसे कई लोग काफी पसंद करते हैं। सर्दियों में बर्ड वाचिंग करना काफी लोग पसंद करते हैं। (भारत का सबसे छोटा नेशनल पार्क)
इन पार्क और बर्ड सेंचुरी में यादगार तस्वीरें कैद करें
पूर्व से लेकर पश्चिम और उत्तर से लेकर दक्षिण भारत में ऐसे कई राष्ट्रीय पार्क और बर्ड सेंचुरी मौजूद हैं, जहां आप मस्ती और धमाल करने के साथ-साथ यादगार तस्वीरों को भी कैमरे में कैद कर सकते हैं। जैसे-
सुल्तानपुर बर्ड सेंचुरी (Sultanpur Bird Sanctuary)
अगर आप दिल्ली और दिल्ली एनसीआर में रहते हैं, तो राष्ट्रीय पक्षी दिवस के मौके पर सुल्तानपुर बर्ड सेंचुरी पहुंच सकते हैं। यहां आप दर्जन से भी अधिक किस्म के पक्षियों की प्रजातियों को देख और कैमरे में कैद कर सकते हैं। यहां आप अपनी भी यादगार तस्वीरें ले सकते हैं।(टाइगर नेशनल पार्क)
सलीम अली पक्षी अभ्यारण (Salim Ali Bird Sanctuary)
अगर आप महाराष्ट्र में रहते हैं, तो राष्ट्रीय पक्षी दिवस के मौके पर गोवा में मौजूद सलीम अली पक्षी अभ्यारण पहुंच सकते हैं। इस खूबसूरत अभ्यारण को 'कोयल स्वर' के नाम से भी जाना जाता है।
सलीम अली पक्षी अभ्यारण में आप भारतीय हॉर्नबिल, क्रिमसन थ्रोटेड बार्बर, चितकबरे एवोकैट, ब्लैक बिटर्न और फेयरी ब्लूबर्ड आदि कई पक्षियों की प्रजातियों को देख सकते हैं। यहां आप जीप सफारी का भी लुत्फ उठा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें:Snowfall Places: फरवरी में देश की इन खूबसूरत जगहों पर बर्फबारी का लुत्फ उठाने पहुंचे
नल सरोवर बर्ड सेंचुरी (Nal Sarovar Bird Sanctuary)
गुजरात में मौजूद नल सरोवर बर्ड सेंचुरी पक्षी प्रेमियों के लिए किसी जन्नत से कम नहीं है। इस सेंचुरी में आप करीब 200 से अधिक किस्म के पक्षियों को देख सकते हैं। सर्दियों में आप साइबेरियन, ब्राह्मण बत्तख, सफेद स्टॉर्क, बिटरटें, ग्रिब्स, फ्लेमिंगो और कैक्स जैसे पक्षियों की प्रजातियों को देख और कैमरे में कैद कर सकते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image-insta
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों