herzindagi
where is smallest national park in india

यह है भारत का सबसे छोटा नेशनल पार्क, दुनियाभर से लोग आते हैं घूमने

भारत में कई खूबसूरत नेशनल पार्क्स हैं। हर साल हजारों लोग इन नेशनल पार्क में घूमने के लिए जाते हैं। चलिए आज आपको दुनिया के सबसे छोटे नेशनल पार्क के बारे में बताते हैं।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2023-09-20, 13:59 IST

भारत में घूमने के लिए कई सारी जगहें हैं। वन्य जीवों को संभालकर रखने के लिए कई तरह के फॉरेस्ट रिजर्व और नेशनल पार्क्स भी हैं। इनमें से एक नेशनल पार्क है जो बहुत छोटा है लेकिन वह बेहद अलग और खास है। भारत के सबसे छोटा नेशनल पार्क के बारे में बहुत कम ही लोग जानते हैं। चलिए आपको इसके बारे में बताते हैं। 

कहां है भारत का सबसे छोटा नेशनल पार्क? 

which is the smallest national park in india

भारत का सबसे छोटा नेशनल पार्क अंडमान और निकोबार आइलैंड्स में है। यह नेशनल पार्क बेहद सुंदर है और यह लगभग 5 स्क्वायर किलोमीटर के छोटे से एरिया में ही है। इस पार्क का नाम नाम साउथ बटन आइलैंड नेशनल पार्क है। यह पार्क रानी झांसी मरीन नेशनल पार्क का एक हिस्सा है और हैवलॉक आइलैंड से लगभग 24 किमी की दूरी पर है। यह पार्क बहुत सुंदर है और यहां पर कई तरह के पेड़-पौधे भी हैं। यह पार्क कई तरह के जीवों का घर भी है। यहां के सुंदर कोरल रीफ, सफेद रेत वाले बीच पर लोग घूमना पसंद करते हैं। 

यहां स्नॉर्कलिंग और स्कूबा डाइविंग करने भी लोग दुनियाभर से आते हैं। इसके अलावा आपको बाराकुडा, लायन फिश, ग्रुपर्स और कछुए जैसे सुंदर समुद्री जीवों को आसानी से देखने का मौका मिल सकता है। इस पार्क में समुद्री कछुओं की संख्या को बढ़ाने पर भी जोर दिया जाता है। 

 इसे भी पढ़ें- फेस्टिव टाइम में भरतपुर बर्ड सैंक्चुअरी में माइग्रेटरी बर्ड्स को देखने का उठाइए मजा

कब घूमने जा सकती हैं आप यह पार्क? 

भारत के सबसे छोटे नेशनल पार्क को एक्सप्लोर करने के लिए आप दिसंबर से अप्रैल तक जा सकती हैं क्योंकि जून से अक्टूबर तक यहां भारी बारिश का समय होता है और ऐसे में घूमने के लिए यह पार्क सेफ नहीं है। यहां पर आप कई सारी जगहों को भी एक्स्प्लोर कर सकती हैं। 

यह विडियो भी देखें

 इसे भी पढ़ें:उज्जैन के आसपास हैं ये 5 खूबसूरत जगहें, आप भी करें एक्सप्लोर

तो यह थी जानकारी दुनिया के सबसे छोटे नेशनल पार्क के बारे में। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।  

 

 

Image Credit- freepik 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।