Travel Tips: कितना जानते हैं आप भारत के इन घने और रहस्यमयी जंगलों के बारे में

इस लेख में हम आपको भारत में मौजूद कुछ ऐसे जंगलों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें बेहद ही रहस्यमय माना जाता है।

know mysterious forests in india
know mysterious forests in india

अच्छा! अगर आपसे एक सवाल किया जाए कि इस पृथ्वी के लिए असल श्रृंगार क्या हो सकता है? तो आपका जवाब क्या हो सकता है? शायद कुछ देर सोचने के बाद भी आप इसका जवाब ना दें सके। खैर, घने जंगल इस पृथ्वी का वो श्रृंगार है, जहां लाखों या फिर करोड़ों जीव-जन्तु और वनस्पति उस श्रृंगार का सौंदर्य है। एक तरह से अगर जंगल है तो मानव का अस्तित्व भी बरकारा है।

गुजरात के लेकर अरुणाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक ऐसे कई घने और रहस्यमयी जंगल मौजूद जहां कोई भी इंसान सिंगल घूमने के लिए हिम्मत नहीं करता है। इस लेख में हम आपको भारत में मौजूद कुछ ऐसे ही जंगलों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें रहस्यमयी होने के साथ-साथ हरियाली का खिलखिलाता सुन्दर चेहरा भी समझा जाता है। तो आइए जानते हैं।

  • सुंदरवन का जंगल
  • नामदफा जंगल
  • कान्हा का जंगल
  • गिर का जंगल

सुंदरवन का जंगल

mysterious forests in india inside

गंगा नदी के सुंदरवन डेल्टा क्षेत्र में स्थित सुंदरवन का जंगल भारत के सबसे घने और रहस्यमयी जंगलों में से एक है। लगभग 18 लाख वर्ग किलोमीटर से भी अधिक जगहों में फैले इस जंगल में रॉयल बंगाल टाइगर से लेकर ऐसे कई जानवर मौजूद है, जिन्हें भारत में कहीं और देखने को नहीं मिलता। इस जंगल में गंगा और मेघना नदी जैसी नदियां आकर समुद्र में मिलती हैं, जो इसे और भी रहस्यमयी बनाती है, क्योंकि ये नदिया कभी भी अपना आकार बदल लेती हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये जंगल पश्चिम बंगाल में है।

इसे भी पढ़ें:Travel Tips: विदेश में नहीं बल्कि भारत में मौजूद है दुनिया का सबसे बड़ा द्वीप

नामदफा जंगल

mysterious humted forests in india inside

नॉर्थ-ईस्ट के सबसे खूबसूरत राज्यों में से एक यानी अरुणाचल प्रदेश में मौजूद है ये नामदफा जंगल। कहा जाता है कि पूरे नॉर्थ-भारत में इससे अधिक घनघोर और रहस्यमयी जंगल मौजूद नहीं है। हालांकि, असम में मौजूद काजीरंगा जंगल को भी कई बार रहस्यमयी जंगल बोला जाता है। (भारत के 5 सबसे Haunted रेलवे स्टेशन) लगभग सात सौ से भी अधिक वर्ग किलोमीटर में फैले नामदफा जंगल में कई ऐसे खतरनाक जानवर पाए जाते हैं, जिसकी वजह से कई लोग घूमने भी नहीं जाते हैं। इस जंगल में दोपहर के टाइम भी रात जैसे मौसम रहता है।

कान्हा का जंगल

mysterious forests in india inside

मध्य प्रदेश में मौजूद कान्हा जंगल को एशिया का सबसे बेहतरीन और घनघोर जंगल समझा जाता है। सतपुडा की पहाड़ियों से घिरा ये जंगल बेहद ही रहस्यमयी है। पहाड़ी पर होने की वजह से अक्सर कोई भी सैलानी यहां जाने से डरता है। हालांकि, मानसून के मौसम इस जंगल में घूमने के लिए कई लोग ग्रुप के साथ आते हैं। (मध्य प्रदेश की हॉरर जगहें) लगभग 9 सौ से भी अधिक वर्ग किलोमीटर में फैले ये जंगल एशियाई बाघों के लिए भी पसिद्ध है।

इसे भी पढ़ें:अद्भुत झरनों का लुत्फ़ उठाना है तो मध्य प्रदेश ज़रूर पहुंचें

गिर का जंगल

mysterious forests in india inside

भारत के गुजरात में मौजूद गिर का जंगल भारत के सबसे प्रसिद्ध और सबसे अधिक खतरनाक जंगलों में से एक है। सोमनाथ और जूनागढ़ के बीच में मौजूद इस जंगल को एशियाई शेरों के लिए भी प्रसिद्ध माना जाता है। अगर आपको किसी रोमांचक सफ़र पर जाना है तो, फिर गिर के जंगल में पहुंचें। (भारत की 5 भूतिया जगह) पहाड़ों के साथ-साथ मैदानी इलाकों में फैले इस जंगल में कोई भी घूमने का हिम्मत नहीं करता है।

यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Recommended Video

Image Credit:(@freepik)

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP