अद्भुत झरनों का लुत्फ़ उठाना है तो मध्य प्रदेश ज़रूर पहुंचें

हिंदुस्तान का दिल यानी मध्य प्रदेश भारत के सबसे बड़े राज्यों में से एक है। यहां की खूबसूरती को देखने के लिए सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी लाखों की संख्या में सैलानी घूमने के लिए आते हैं। मध्य प्रदेश में फॉरेस्ट से लेकर वाइल्ड लाइफ और वाटरफॉल्स तक, घूमने के लिए ढेर सारी चीजें हैं। वैसे तो देशभर में कई झरने मौजूद है लेकिन, मध्य प्रदेश में मौजूद वाटरफॉल्स प्रकृति की सबसे सुंदर क्रिएशन में से एक है। यहां मौजूद एक से एक बेहतरीन झरने इस शहर को बेहतरीन टूरिस्ट प्लेस बनाते हैं। आज इस लेख में मध्य प्रदेश में मौजूद ऐसे ही कुछ बेहतरीन वाटरफॉल्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो प्रकृति प्रेमियों के लिए ये किसी जन्नत से कम नहीं है। तो आइए जानते हैं।
- धुआंधार वाटरफॉल्स
- दूध धारा झरना
- चचाई वाटरफॉल्स
- सिल्वर फॉल
धुआंधार वाटरफॉल्स

मध्य प्रदेश के शहर जबलपुर से लगभग 21 किलोमीटर की दूर पर मौजूद धुआंधार वाटरफॉल्स प्रकृति का एक उत्कृष्ट उदहारण है। अपनी शांति और अद्भुत दृश्यों के रूप से ये झरण सबका मन आसानी से मोह लेता है। जब इस झरने का पानी लगभग 18 मीटर से अधिक की ऊंचाई से गिरता है, तब सैलानियों में एक अलग ही रंगत देखने को मिलती है। कहा जाता है कि पानी गिरने की आवाज दूर-दूर तक सुनाई देती है। (जबलपुर की 5 खूबसूरत जगह) अगर आप जबलपुर घूमने के लिए जा रहे हैं तो यहां ज़रूर पहुंचें। इस झरने को एक रोमांटिक वाटरफॉल्स के रूप में भी पसंद किया जाता है। इसलिए यहां कई कपल्स भी घूमने के लिए आते हैं।
इसे भी पढ़ें:एडवेंचर ट्रिप का प्लान कर रहे हैं तो मध्य प्रदेश की इन जगहों पर पहुंचें
दूध धारा वाटरफॉल्स

लगभग 15 मीटर की ऊंचाई से गिरते पानी देखने और यहां आसपास घूमने के लिए हर महीने हजारों सैलानी पहुंचते हैं। ये झरना मध्य प्रदेश के अनुपपूर जिले में मौजूद है। इस झरने को लेकर एक मान्यता है कि यहां दुर्वासा ऋषि ने तपस्या की थी इसलिए इस झरने का नाम दुर्वासा झरना पड़ा था। लेकिन, बाद के समय में ये दूध धारा के रूप में प्रचलित हो गया। एक अन्य धारणा है कि नर्मदा जी ने किसी राजकुमार पर प्रसन्न होकर उन्हें दूध की धारा के रूप में दर्शन दिए थे जिसके बाद इसका नाम दूध धारा पड़ा।
चचाई वाटरफॉल्स

भारत में मौजूद 23वें सबसे अधिक ऊंचाई पर मौजूद है ये झरना। ये झरना लगभग 115 मीटर गहरा और लगभग 175 मीटर चौड़ा भी है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये मध्य प्रदेश के रीवा से लगभग 42 किलोमीटर की दूरी पर सिरमौर जिले में मौजूद है। ये भी बता दें कि ये झरण बीहर नदी द्वारा निर्मित होता है। इस झरने के आसपास मौजूद हरियाली और खूबसूरत नज़ारे किसी भी सैलानी को अचंभित कर सकती है। इस झरने को पिकनिक की जगह के रूप में भी पसंद किया जाता है।
इसे भी पढ़ें:मध्य प्रदेश के इन 5 ऑफबीट डेस्टिनेशन्स पर मिलता है घूमने का असली मजा
रजत फॉल

मध्य प्रदेश के होशंगाबाद जिले में मौजूद रजत फॉल किसी भी प्रकृति प्रेमी के लिए किसी जन्नत से कम नहीं है। कहा जाता है कि ये झरना भारत का 30वां सबसे खूबसूरत और अद्भुत झरना है। इस झरने की ऊंचाई लगभग 350 फीट है। आपको बता दें कि इस झरने को सिल्वर और सतपुड़ा की रानी के नाम से भी जाना जाता है। (मध्य प्रदेश की हॉरर जगहें) परिवार, दोस्तों और पार्टनर के साथ साथ घूमने के लिए ये झरना एक बेहतरीन जगह भी है।
इन झरनों के अलावा आप अप्सरा झरना, पाताल पानी झरना और रानेह जल प्रपात जैसे खूबसूरत और बेहतरीन वाटरफॉल्स भी घूमने के लिए जा सकते हैं। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर करना ना भूलें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@upload.wikimedia.org,hindi.holidayrider.com)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।