मसूरी घूमने गए लोग अक्सर आस-पास की जगहों को एक्सप्लोर करने के लिए नई जगहें सर्च करते हैं। वह ऐसी जगहों पर जाना चाहते हैं, जहां जाने में उन्हें ज्यादा समय नहीं लगता हो। क्योंकि, मसूरी अक्सर लोग स्कूटी या बाइक से ही घूमने जाते हैं। इसलिए, स्कूटी पर आप लोग ज्यादा दूर घूमने का नहीं सोचते। बाइक राइड के लिए आस-पास की जगहें बहुत होती हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको मसूरी के पास कुछ खूबसूरत जगहों के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे। अगर आप 1 दिन में मसूरी से घूमकर वापस आना चाहती हैं, तो इन जगहों पर जा सकती हैं।
मसूरी से कनाताल जाएं
मसूरी से कनाताल जाने का सफर आपके लिए यादगार होगा। क्योंकि, इसमें आपका खर्च ज्यादा नहीं होने वाला है। सबसे अच्छी बात यह है कि आप मसूरी की भीड़ से बाहर निकल आएंगे। इसलिए, आप आराम से मौसम का और नजारों का आनंद उठा सकते हैं। अगर आपका 2 दिन का ट्रिप प्लान है, तो आप एक दिन कानाताल में बिता सकती हैं।
- दूरी- मसूरी से कनाताल की दूरी लगभग 2 घंटे की है।
इसे भी पढ़ें-मानसून में घूमने के लिए क्यों करना खर्चे की टेंशन? बेंगलुरु से 10 हजार के बजट में कपल्स ट्रिप प्लान कर सकते हैं यहां
मसूरी से धनोल्टी
मसूरी वालों के लिए तो धनोल्टी भी अच्छी जगह है। इस जगह की सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें ज्यादा भीड़ नहीं रहने वाली। आप चाहें, तो यहां 2 दिन सुकून के बिता सकती हैं। यहां होटल भी सस्ते हैं और नजारा भी खूबसूरत है। लोग दूर-दूर से इस जगह पर घूमने आते हैं। अधिकतर लोग यहां सुकून के पल बिताने आते हैं। यहपार्टनर के साथ घूमने के लिए अच्छी जगहमें से एक है।
- दूरी- मसूरी से धनोल्टी की दूरी लगभग 55 किमी है। स्कूटी या बाइक राइड के लिए यह बेस्ट है।
इसे भी पढ़ें-जिंदगी हसीन हो जाएगी, पार्टनर के साथ अगस्त में देश की इन टॉप 5 रोमांटिक जगहों पर घूम आएं
मसूरी से ऋषिकेश
बाइक या स्कूटी राइड के लिए मसूरी से ऋषिकेश भी घूम सकती हैं। क्योंकि, यह लगभग 2 घंटे का सफर और रास्ते बेहद खूबसूरत हैं। रोड ट्रिप के लिए अच्छी नजारा और अच्छी सड़कों का होना जरूरी है। इसलिए, अगर आप सोच रही हैं कि मसूरी से अच्छे रोड ट्रिप के लिए कहां जाए, तो बिना कुछ सोचे यहां के लिए निकल जाएं। यहअकेले सफर के लिए अच्छी जगहमें से एक है।
- दूरी- मसूरी से ऋषिकेश की दूरी लगभग 2 घंटे की है।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल में दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों