Fri Sep 11, 2026 | Updated 10:14 PM IST

मानसून में महाराष्ट्र के ताम्हिनी घाट को एक्सप्लोर नहीं किया, तो आपने कुछ नहीं देखा, जल्दी ट्रिप बनाएं

Monsoon Me Ghumne Ki Jagah: रिमझिम बारिश में घूमना-फिरना लगभग हर किसी को पसंद होता है। मानसून में महाराष्ट्र घूमने के लिए बेस्ट राज्य माना जाता है। मानसून में महाराष्ट्र के ताम्हिनी घाट घूमना किसी सपने से कम नहीं है। खूबसूरती देख खुशी से झूम उठेंगे।
Updated:- 2025-07-14, 12:37 IST
image

Monsoon me Maharashtra ghumne ki jagah: एक तरफ अरब सागर और दूसरी तरह सह्याद्री पर्वतमाला से घिरा, महाराष्ट्र देश का खूबसूरत और प्रमुख राज्य है। मानसून के समय इस राज्य की खूबसूरती चरम पर होती है। मानसून में देश के हर कोने से पर्यटक अरब सागर से लेकर सह्याद्री पर्वतमालों के बीच में स्थित अद्भुत हिल स्टेशन और घाटियों को एक्सप्लोर करने के लिए पहुंचते रहते हैं। सह्याद्री पर्वतमालों के बीच में स्थित ताम्हिनी घाट महाराष्ट्र की एक ऐसी ही जगह है, जिसकी खूबसूरती मानसून में सातवें आसमान पर होती है। इसलिए एक आर्टिकल में हम आपको ताम्हिनी घाट की खासियत से लेकर खूबसूरती और आसपास में स्थित कुछ बेहतरीन जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं। इस मानसून आप भी पहुंच जाएं।

महाराष्ट्र में ताम्हिनी घाट कहां है?

ताम्हिनी घाट की खूबसूरती और खासियत बताने से पहले आपको बता दें कि इसे कई लोग ताम्हिणी घाट और तमहिनी घाट के नाम से भी जानते हैं। यह महाराष्ट्र के पुणे जिले में स्थित एक खूबसूरत और मनमोहक दर्रा है। ताम्हिनी घाट को महराष्ट्र के पश्चिमी घाट पर्वत श्रृंखला का एक खूबसूरत हिस्सा है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पुणे से लगभग 50 किलोमीटर पश्चिम में स्थित है। इसके अलवा, ताम्हिनी घाट मुंबई से महज 153 किमी की दूरी पर स्थित है।

इसे भी पढ़ें: मानसून में राजस्थान के बांसवाड़ा घूम आएं, जयपुर से लेकर उदयपुर तक को भूल जाएंगी आप

ताम्हिनी घाट क्यों फेमस है?

where si tamhini ghat

ताम्हिनी घाट किसी एक चीज के लिए नहीं, बल्कि कई कारणों से पर्यटकों के बीच प्रसिद्ध है। ताम्हिनी घाट, सबसे अधिक हरियाली और शांत वातावरण के लिए जाना जाता है। यह अपनी प्राकृतिक सुंदरता के हर किसी को मोहित कर सकता है। मानसून में ताम्हिनी घाट की खूबसूरती चरम पर होती है।
मानसून में धुंध से ढके ऊंचे-ऊंचे पहाड़, हरे-भरे जंगल और झील-झरने ताम्हिनी घाट की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करते हैं। ताम्हिनी घाट को पुणे के आसपास छिपा हुआ हसीन खजाना भी माना जाता है। ताम्हिनी घाट, सह्याद्री पर्वतमालों की खूबसूरती के लिए भी जाना जाता है।

पर्यटकों के लिए किसी जन्नत से कम नहीं

tamhini ghat in maharashtra

ताम्हिनी घाट या ताम्हिणी घाट पर्यटकों के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है। खासकर, प्रकृति प्रेमियों के लिए इस घाट को स्वर्ग माना जाता है। मानसून में महाराष्ट्र के हर कोने से पर्यटक ताम्हिणी घाट की खूबसूरती निहारने के लिए पहुंचते हैं। मानसून में ताम्हिणी घाट को पक्षियों का घर भी माना जाता है।
ताम्हिनी घाट अपनी सुंदरता के साथ-साथ पर्यटकों के बीच मानसून एडवेंचर एक्टिविटी के लिए भी जाना जाता है। मानसून में यहां कई पर्यटक सिर्फ ट्रेकिंग, हाइकिंग और कैम्पिंग का लुत्फ उठाने के लिए पहुंचते हैं। वीकेंड में यहां पुणे से लेकर मुंबई से भी लोग घूमने पहुंचते हैं।

ताम्हिनी घाट और इसके आसपास घूमने की जगहें

why tamhini ghat is famous

ताम्हिनी घाट में ऐसी कई शानदार और मनमोहक जगहें मौजूद हैं, जहां मानसून में घूमना किसी हसीन सपने से कम नहीं लगता है। ताम्हिनी घाट ट्रिप में आप मुलशी बांध और झील, देवकुंड झरना, अंधारबन ट्रेक और ताम्हिनी वॉटरफॉल जैसी शानदार जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। इसके अलावा, आसपास में स्थित पल्शे वॉटरफॉल से लेकर बेडगांव को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: जिंदगी गुलजार हो जाएगी..अगस्त में देश की इन 5 शानदार और हसीन जगहों पर छुट्टियां मनाने पहुंच जाएं

ताम्हिनी घाट कैसे पहुंचें?

ताम्हिनी घाट पहुंचना बहुत ही आसान है। इसके लिए आप पुणे से लेकर मुंबई और लोनावाला ही भी पहुंच सकते हैं। ताम्हिनी घाट पुणे से लगभग 50 किमी, लोनावाला से करीब 62 किमी और मुंबई से करीब 153 किमी है। इन तीनों की शहरों से ताम्हिनी घाट पर्सनल गाड़ी से आराम से पहुंच सकते हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image@travellersahil_/insta

FAQ
मानसून में महाराष्ट्र घूमने की बेस्ट जगहें?
मानसून में महाराष्ट्र घूमने के लिए लोनावाला, खंडाला, महाबलेश्वर, माथेरान और पंचगनी बेस्ट जगहें हैं।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।