मुंबई से दुबई के बीच चलने वाली अंडरवॉटर ट्रेन की क्यों हो रही है हर जगह चर्चा, जानें पर्यटकों को कैसे होगा इससे फायदा

मुंबई से दुबई जाने वाले लोगों के लिए यह बड़ी खुशखबरी है, लेकिन अभी इसके लिए लोगों को इंतजार करना होगा। अंडरवॉटर ट्रेन एक ऐसी ट्रेन होगी, जिसके आने के बाद व्यापार के साथ-साथ यात्रा भी आसान हो जाएगी। 
mumbai to dubai underwater train facilities

भारत में इस समय नई रेल लाइनों के निर्माण पर पर खास ध्यान दिया जा रहा है। एक समय था जब देश में गिनी-चुनी एसी ट्रेनें थी, लेकिन आज के समय में सेमी-हाई स्पीड और बुलेट ट्रेन से लेकर सुपरफास्ट वंदे भारत ट्रेन जैसी कई ट्रेनें शुरू हो चुकी हैं। इससे केवल इंफ्रास्ट्रक्चर का विस्तार ही नहीं होता बल्कि यह देश की आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक प्रगति के लिए भी जरूरी है। रेलवे और सड़क दोनों ही परिवहन के प्रमुख स्तंभ हैं, लेकिन अब समुद्र यात्रा को आसान बनाने पर भी खास ध्यान दिया जा रहा है। इस समय मुंबई से दुबई के बीच अंडरवाटर हाई-स्पीड ट्रेन प्रोजेक्ट पर काम किया जा रहा है। अगर यह शुरू हो जाती है, तो देश में व्यापार पर्यटन और आर्थिक सहयोग दोनों तरह से अच्छा साबित होगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इस ट्रेन के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।

मुंबई से दुबई के बीच अंडरवाटर रेल प्रोजेक्ट में क्या मिलेंगी सुविधाएं

mumbai to dubai underwater train facilities

  • इस प्रोजेक्ट पर चर्चा साल 2018 में शुरू हुई थी, लेकिन इस पर अभी तक कोई बड़ा फैसला नहीं लिया गया है। बीच में इस ट्रेन की चर्चा बंद हो गई थी, लेकिन एक बार फिस साल 2025 में इस प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाने को लेकर बात चल रही है। अगर यह प्रोजेक्ट शुरू हो जाता है, तो सबसे ज्यादा दोनों देशों के बीच रिश्ता मजबूत होगा और व्यापार-पर्यटन में बढ़ोतरी होगी।
  • इस प्रोजेक्ट को अभी मंजूरी नहीं मिली है, क्योंकि अभी इसे बनाने में आने वाली परेशानियों पर ध्यान दिया जा रहा है। इस प्रोजेक्ट को लेकर अभी रिसर्च हो रही है। रिसर्च में उन बातों पर ध्यान दिया जाएगा कि इसे बनाने में किस तरह की दिक्कतें आएंगी।

mumbai to dubai underwater train facilitiesss

  • मुंबई से दुबई के बीच अंडरवॉटर रेल प्रोजेक्ट के बजट को लेकर भी अभी बात चल रही है। रिसर्च के बाद ही बजट पर भी चर्चा होगी, क्योंकि परेशानियों के हिसाब से ही खर्च भी डिसाइड होगा।
  • इस ट्रेन को 600 से 1,000 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलाया जा सकता है, जिससे लंबी दूरी का सफर कम समय में हो सकेगा।
  • पानी के अंदरनई स्पेशल ट्रेनचलाने के लिएकंक्रीट की सुरंगों को तैयार किया जाएगा, इन सुरंगों से होकर ट्रेन गुजरेगी।
  • अरब सागर के अंदर 20-30 मीटर नीचे बनाने पर बात चल रही है।
  • इस तरह की ट्रेन जापान और चीन में पहले ही शुरू हो चुकी है। हालांकि, भारत में अभी इसे लाए जाने पर विचार हो रहा है।
  • माना जा रहा है कि अगर यह प्रस्ताव सफर हो गया था, तो इस रूट पर और भी ट्रेनें चलाई जाएंगी। इससे पाकिस्तान और बांगलादेश तक भी पहुंचना आसान हो जाएगा।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP

FAQ

  • मुंबई से दुबई के बीच अंडरवॉटर रेल प्रोजेक्ट क्या है?

    इस प्रोजेक्ट में एक ऐसी ट्रेन लाए जाने की बात हो रही है, जिसमें यात्रा पानी के अंदर की जा सकेगी। अरब सागर के अंदर सुंरगें बनाकर ट्रेन चलाई जाने की बात हो रही है।