Mumbai Metro-3 Second Phase: मुंबई की पहली अंडरग्राउंड मेट्रो शुरू होने के बाद यात्रियों को मिली एक और खुशखबरी, जानें 2nd फेज में क्या होगा खास

मुंबई में मेट्रो की रफ्तार बढ़ाने के लिए काम जोरो-शोरो पर चल रहा है। हाल ही में मुंबई की पहली अंडरग्राउंड मेट्रो की शुरुआत हुई। इसका पहले फेज शुरू होते ही, दूसरे फेज पर भी काम तेज हो गया है। एक तरफ जहां आरे और बीकेसी के बीच मेट्रो-3 कॉरिडोर सेवा अक्टूबर के पहले सप्ताह में शुरू हो सकती है, तो वहीं मेट्रो सेवा को बढ़ाने के लिए नए स्टेशन की तरफ काम शुरू हो गया है। कोलाबा-बांद्रा-सीप्ज़ मेट्रो-3 के पहले चरण के उद्घाटन के बाद अभी से लोगों को दूसरे चरण का इंतजार हो गया है, क्योंकि मेट्रो से सफर करना ट्रेन के मुकाबले काफी आरामदायक है।
कब से शुरू हो सकता है दूसरा चरण

रिपोर्ट के अनुसार, दूसरा चरण - बीकेसी से कफ परेड तक पूरा होने वाला है। उम्मीद लगाई जा रही है कि मार्च 2025 तक इसे भी पूरी तरह से चालू किया जा सकता है। दूसरे चरण के स्टेशनों का काम भी तेज कर दिया गया है। मुंबई मेट्रो रेल कॉरपोरेशन की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार इस मेट्रो रूट के बनने के बाद यात्रियों को शीतलादेवी और सिद्धिविनायक मंदिर के दर्शन करने का मौका मिलेगा। मेट्रो टिकट ऑनलाइन बुक भी आप कर पाएंगे।
इसे भी पढ़ें- Mumbai Metro Line 3: मुंबई की पहली अंडरग्राउंड मेट्रो शुरू
Making your metro journey more easier.🚇 Here's an overview of #distance and #fare chart 🎫 for your travel journey from Aarey JVLR to Bandra Kurla Complex.
— MumbaiMetro3 (@MumbaiMetro3) October 7, 2024
#MumbaiKiQueenMetroTeen #ConnectingTheUnconnected
#MumbaiUnderground#FareStructure pic.twitter.com/2SZRYZFFHd
दूसरे चरण में कहां तक चलेगी मेट्रो

- दूसरे चरण में वर्ली तक के रूट पर ट्रैफिक शुरू होने की संभावना है। इसलिए उम्मीद लगाई जा रही है कि पूरा रूट अगले साल शुरू हो जाएगा।
- बीकेसी से कफ परेड तक लोगों को यात्रा करने का मौका मिलेगा।
- दूसरे चरण में 17 स्टेशन होंगे।
- सितंबर 2024 तक, 87% परियोजना पूर्ण हो चुकी है।
- मेट्रो के लिए सुरंग निर्माण के साथ-साथ अन्य जरूरी चीजों पर काम चल रहा है।
- स्टेशन निर्माण को लेकर लगभग 98.2% काम पूरा हो चुका है।
- मेट्रो का मार्ग शहर की कुछ सबसे व्यस्त सड़कों के नीचे से होकर गुजरता है, इसलिए इसे बनानाे में कई मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
- मुंबई मेट्रो से जुड़ी सभी जानकारी ट्रेन चलने के बाद जारी कर दी जाएंगी।
इसे भी पढ़ें- रेलवे नियमों में हुआ बदलाव, ट्रेन टिकट बुक करने से पहले जान लें पूरी जानकारी
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।