Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:41 AM IST

Bigg Boss 19: क्या गौरव खन्ना और आंकाक्षा चमोला के घर जल्द आएगा नन्हा मेहमान? वीकेंड के वार पर फेमस एस्ट्रोलॉजर ने दी एक्टर को बड़ी खुशखबरी

गौरव खन्ना बिग बॉस 19 के घर में इस बात का जिक्र कर चुके हैं कि उन्हें बच्चे पसंद हैं लेकिन उनकी पत्नी आकांक्षा अभी पेरेंटहुड में कदम नहीं रखना चाहती हैं और इसलिए शादी के 9 साल बाद भी कपल ने बेबी प्लान नहीं किया है। अब घर में आईं एक फेमस सेलिब्रिटी एस्ट्रोलॉजर की बातों से लग रहा है कि गौरव खन्ना की ख्वाहिश जल्द ही पूरी होने वाली है।  
Updated:- 2025-11-17, 19:46 IST
image

बिग बॉस 19 इन दिनों अपने फिनाले के नजदीक पहुंच रहा है। शो के फिनाले की तारीख अनाउंस नहीं हुई है, लेकिन खबरों की मानें तो दिसंबर के पहले हफ्ते में इस सीजन का फिनाले हो सकता है। घर में अब टॉप-9 सदस्य हैं और इनमें से गौरव खन्ना, ट्रॉफी के स्ट्रॉन्ग दावेदार माने जा रहे हैं। गौरव खन्ना के फैंस जहां घर में शानदार गेम खेलने और बिना बात की बहस में न पड़ने के लिए उनकी तारीफ कर रहे हैं, वहीं घर के अंदर कुछ सदस्य उन्हें फेक का तमगा दे रहे हैं। गौरव घर के अंदर अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में ज्यादा बात करते हुए नजर नहीं आते हैं, लेकिन शो की शुरुआत में ही एक एपिसोड में उन्होंने बताया था कि उनकी पिता बनने की इच्छा है, लेकिन उनकी पत्नी अभी ऐसा नहीं चाहती हैं, इसलिए शादी के 9 साल बाद भी कपल ने बेबी प्लान नहीं किया है। कल घर में एक फेमस एस्ट्रोलॉजर आई थीं, जिन्होंने गौरव की इस इच्छा के बारे में कुछ ऐसा कहा है, जिसे सुनकर एक्टर के चेहरे की मुस्कुराहट देखते ही बन रही थी। चलिए आपको बताते हैं पूरी बात।

क्या गौरव खन्ना जल्द बनेंगे पिता?

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by JioHotstar Reality (@jiohotstarreality)

कल बिग बॉस के घर में एक सेलिब्रिटी एस्ट्रोलॉजर आई थीं, जिन्होंने घरवालों की पर्सनालिटी और फ्यूचर के बारे में कई खुलासे किए। गौरव खन्ना ने उनसे फ्यूचर में बच्चों को लेकर सवाल किया, तो उन्होंने जवाब में कहा कि गौरव की पत्नी सीरियसली इस बारे में सोच रही हैं। इसके बाद जहां गौरव खन्ना के चेहरे पर एक बड़ी सी मुस्कुराहट आ गई, वहीं सारे घरवाले हूटिंग करने लगे। बता दें कि गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला की शादी को 9 साल हो चुके हैं। गौरव खन्ना ने घर में इस बात का जिक्र किया था कि वह बच्चे चाहते हैं, लेकिन उनकी पत्नी अभी इसके लिए तैयार नहीं हैं और वह उनकी इच्छा का सम्मान करते हैं। एक्टर ने पहले कई इंटरव्यूज में भी इस बारे में बात की थी हालांकि, एस्ट्रोलॉजर की बातों के हिसाब से ऐसा लग रहा है कि शायद अब गौरव की यह इच्छा पूरी हो सकती है।

यह भी पढ़ें- क्या वाकई बिग बॉस 19 में एक्टिंग कर रहे हैं गौरव खन्ना? पत्नी आकांक्षा चमोला ने कहा उन्हें रेड फ्लैग तो सोशल मीडिया पर भड़के यूजर्स

आकांक्षा चमोला फैमिली वीक में आएंगी घर के अंदर

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Akanksha Chamola (@akankshagkhanna)

बिग बॉस 19 में आज से फैमिली वीक शुरू हो रहा है और बताया जा रहा है कि गौरव खन्ना से मिलने उनकी पत्नी आकांक्षा घर में आएंगी। आकांक्षा, फरहाना और अमाल पर भड़कती हुई नजर आएंगी। फरहाना ने जिस तरह गौरव के प्रोफेशन और काम को लेकर सवाल उठाए थे, आकांक्षा अब उनका खुलकर जवाब देती दिखेंगी। इस वीकेंड के वार पर अमाल मलिक ने भी गौरव खन्ना के बारे में काफी कुछ कहा और आकांक्षा उसे लेकर भी अमाल से बात करती नजर आएंगी।

 

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 19 में फैमिली वीक बनेगा गेम चेंजर! पहली बार रिश्तेदारों के हाथ में होगी ऐसी पॉवर जो फिनाले से पहले बदल देगी कंटेस्टेंट्स की किस्मत


गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा फैमिली वीक में घर में एंट्री करने वाली हैं और फिनाले से पहले घर के अंदर काफी उथल-पुथल देखने को मिलेगी। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Courtesy: Instagram/Gaurav Khanna

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।