Year Ender: साल 2022 में इन फूड्स का रहा ट्रेंड, जानिए आप भी

Popular Food Trends in 2022 : आज हम आपको कुछ ऐसे फूड्स ट्रेंड्स के बारे में जानकारी दे रहे हैं, जो साल 2022 में लोगों ने काफी पसंद किए हैं।

 
most popular food in  in hindi

साल 2022 खत्म होने को है, जिस दौरान हमें काफी कुछ देखने को मिला और यकीनन हमारे पास इस साल से जु़ड़ी कई खट्टी-मीठी यादें भी होंगी जैसे- कई सेलिब्रिटीज ने पेरेंटहुड में कदम रखा, तो कोई अपने पार्टनर के साथ सात फेरे लेते नजर आया। वहीं, अगर हम खाने की बात करें तो साल 2022 में हमें कुछ नए फूड ट्रेंड्स भी देखने को मिले।

कई लोगों ने घर पर भी तरह-तरह के फूड एक्सपेरिमेंट किए, जिसमें से कुछ लोगों ने फूड एक्सपेरिमेंट सोशल मीडिया पर भी पोस्ट किए, जिसमें से कुछ फूड्स सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए। इसमें से कुछ हम आपने ट्राई भी किए होंगे, लेकिन आज हम आपको हमारे एसईओ की टीम द्वारा बताए गए कुछ ऐसे फूड ट्रेंड के बारे में बताने जा रहे हैं, जो इस साल यानि कि 2022 में लोगों ने खूब पसंद किए साथ ही साथ खूब वायरल भी हुए हैं।

इडली

Idly for

एसईओ की टीम द्वारा बताई गई लिस्ट में साल 2022 में लोगों ने सबसे साउथ इंडियन खाना पसंद किया, जिसमें इडली मेन्यू में सबसे ऊपर थी। बता दें कि आजकल सुबह नाश्ते में ज्यादातर घरों में साउथ इंडियन खाया जाता है, तो आप भी ब्रेकफास्ट में इडली बना सकती हैं।इडली एक ऐसा व्यंजन है जो न सिर्फ आसानी से बन जाएगा बल्कि सभी को पसंद भी आएगा। आप इसके स्वाद में थोड़ा ट्विस्ट दे सकती हैं और वेजिटेबल को एड कर सकती हैं।

गोभी पराठा

Gobi paratha

एसईओ की टीम द्वारा बताई गई लिस्ट में साल 2022 में लोंगे ने दूसरे नंबर पर गोभी का पराठा पसंद किया। गोभी का पराठा लोगों ने न सिर्फ ब्रेकफास्ट में खाना पसंद किया बल्कि डिनर में भी खूब बनाया क्योंकि गोभी का पराठा भी बहुत लोकप्रिय है। इसे कद्दूकस की हुई फूलगोभी और विभिन्न मसालों के साथ तैयार किया जाता है। अगर आपने अब तक गोभी का पराठा नहीं खाया है, तो एक बार जरूर ट्राई करें।

इसे ज़रूर पढ़ें-शादी के फूड मेन्यू में ऐड करें ये तमाम स्वादिष्ट व्यंजन, हर कोई करेगा तारीफ

तंदूरी पराठा

तंदूरी पराठा साल 2022 लोगों की थाली का एक अहम हिस्सा रहा, जिसे बेलने के बाद तंदूर में पकाया जाता है। कहा जा रहा है कि तंदूरी पराठे का ट्रेंड आने वाले साल में और बढ़ सकता है और इसमें कई तरह की वैरायटी आ सकती हैं जैसे- आलू का तंदूरी पराठा, पनीर तंदूरी पराठा आदि। हालांकि, बाहर के तंदूरी पराठा बाहर का अच्छा लगता है, लेकिन आप घर पर भी बनाकर सर्व कर सकती हैं।

हर्बल टी

Herbal tea

इस साल हेल्दी फूड का भी ट्रेंड देखा गया, जिसमें हर्बल टी सबसे ऊपर आती है। लोगों ने इस साल अपनी हेल्थ को देखते हुए हर्बल चाय का सेवन ज्यादा किया और शायद आगे भी करेंगे। आज मार्केट में कई तरह की हर्बल चाय मौजूद हैं, जिसे लोगों ने अपनी पसंद के हिसाब से आहार में शामिल किया है।

फेटा चीज पास्ता

इस साल फेमस फूड की लिस्ट में फेटा चीज पास्ता ने भी थाली में अपनी जगह बनाई और करोड़ों लोगों के दिल पर राज किया। फेटा चीज पास्ता खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होता है बल्कि फेटा चीज की तुलना में इसमें कैलोरी और वसा कम होती है। कहा जाता है कि फेटा चीज में कैल्शियम और प्रोटीन जैसे पोषक तत्वों मौजूद होते हैं, जिसकी वजह से लोगों ने नॉर्मल पास्ता की जगह फेटा चीज पास्ता ज्यादा पसंद किया।

चिकन सूप

Chicken soup

इस फूड ट्रेंड में चिकन सूप भी शामिल है, जो हमेशा से ही नॉनवेज लोगों की पहली प्राथमिकता रहा है। बता दें कि चिकन सूप हमेशा नॉनवेज लवर की थाली में शामिल रहता है, जिसे कई तरह से बनाया जाता है जैसे- आप मलाईदार चिकन सूप, मसालेदार चिकन सूप, टोमेटो चिकन सूप शामिल कर सकती हैं।

वेगन मीट

साल 2022 में सबसे ज्यादा वेगन मीट से बने खाद्य पदार्थों जैसे वेज बर्गर, नकली चिकन आदि का ट्रेंड देखने को मिला। आप भी नॉनवेज डिशेज का सेवनअपनी हेल्थ को देखते हुए कम कर सकते हैं, लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि नॉनवेज फूड का ट्रेंड खत्म हो जाएगा। हालांकि, आप भी प्लांट-बेस्ड मीट का सेवन ज्यादा कर सकते हैं, जो स्वाद में बिल्कुल नॉनवेज डिशेज की तरह ही लगते हैं।

चिकन शवरमा रोल

कोई भी साल हो नॉनवेज हमेशा से ही ट्रेंड में रहता है। आपने कई तरह की नॉनवेज रेसिपी ट्राई की होंगी। लेकिन इस साल चिकन शवरमा रोल बहुत ही यूनिक टेस्ट वाला होता है और ये बहुत ही स्वादिष्ट डिश है। साल 2022 में लोगों ने चिकन शवरमा से बने रोल को काफी पसंद किया। किसी ने इसे दही की चटनी के साथ खाया किसी ने इसे सॉस के साथ खाना पसंद किया।

इसे ज़रूर पढ़ें-ये हैं साउथ इंडियन स्पेशल वेज डिशेज, करेंगे सभी पसंद

मास की कढ़ी

kadhi

कढ़ी के दीवानों की कमी नहीं है इसलिए इसका ट्रेंड कभी खत्म नहीं होता है। ज्यादातर लोग इसे चावलों के साथ खाना पसंद करते हैं। लेकिन इस बार मास की कढ़ी की रेसिपीसोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड हुई। इसे ज्यादातर नॉनवेज लवर और राजस्थानी लोगों ने पसंद की। आप इसे चिकन में भी बना सकती हैं।

तो आपने इनमें से कितनी रेसिपीज ट्राई की वो हमें हरजिंदगी के फेसबुक पेज पर बताएं। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- (@Freepik)

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP