Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:43 AM IST

ये हैं साउथ इंडियन स्पेशल वेज डिशेज, करेंगे सभी पसंद

चलिए इस लेख में कुछ बेहतरीन दक्षिण भारतीय वेज डिशेज के बारे में जानते हैं, यक़ीनन सभी करेंगे पसंद।
Updated:- 2021-10-19, 18:00 IST
know famous veg foods of south india

दक्षिण भारतीय फूड्स सिर्फ भारतीय लोगों के लिए ही नहीं बल्कि विदेशी लोगों के लिए भारत के सबसे लोकप्रिय व्यंजनों में से एक है। जिस तरह से कुछ साउथ इंडियन मांसाहारी और स्नैक्स देश के साथ-साथ विदेशों में फेमस हैं, ठीक उसकी तरह से कुछ वेज फूड्स भी बेहद फेमस हैं। इन वेज फूड्स को केरल, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु आदि राज्यों के साथ-साथ अन्य राज्यों में भी खूब पसंद किया जाता है। ऐसे में आज इस लेख में हम आपको कुछ बेहतरीन साउथ इंडियन वेज व्यंजन के बारे में बताने जा रहे हैं, तो आइए जानते हैं।

अक्की रोटी

famous veg foods of south india akki roti inside

साउथ इंडियन स्पेशल वेज डिशेज में सबसे ऊपर अक्की रोटी डिश हो सकती है क्योंकि, अक्की रोटी को फिटनेस फ्रिक और खाने के शौक़ीन दोनों के लिए एक प्रमुख नाश्ता है। चावल के आटे से तैयार ये रेसिपीज दाल और नारियल की चटनी के साथ सर्व की जाती है। इसमें प्याज, करी पत्ता, गाजर और जीरा आदि चीजें इस्तेमाल होती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अक्की रोटी रेसिपी कर्नाटक के सिग्नेचर डिश के रूप में भी प्रसिद्ध है।

इसे भी पढ़ें:मिल्क पाउडर में आप भी बना सकते हैं ये शानदार डिशेज, जानें रेसिपीज

बिसी बेले बाथ

famous veg foods of south india inside

अन्य दक्षिण भारतीय राज्यों के मुकाबले कर्नाटक में बिसी बेले बाथ रेसिपी बेहद पसंद की जाती है। यह कर्नाटक का पारंपरिक और पसंदीदा व्यंजन है। अरहर दाल, उबले आलू, हरी सब्जियों और मसालों से तैयार होने वाली बिसी बेले बाथ एक खिचड़ी का रूप है। तैयार होने के बाद इसे रायता, चटनी और केले चिप्स के साथ खाने के लिए सर्व किया जाता है। कई बार तो इस डिश की खुशबू ही लोगों के मुंह में पानी ला देती है।(साउथ इंडियन स्पेशल स्वीट डिशेज)

दही चावल

famous veg foods of south india dahi chawal inside

दही चावल व्यंजन को लगभग हर दक्षिण भारतीय राज्यों में पसंद किया जाता है। स्वाद में तीखा और नमकीन होने की वजह से लोग इसे खूब पसंद करते हैं। इसे अधिक टेस्टी बनाने के लिए टॉपिंग के रूप में कई लोग करी पत्ता, मूंगफली, अदरक और हरी मिर्च भी डालते हैं। इसे काफी हेल्दी भोजन भी माना जाता है। खासकर पेट की समस्या के लिए इसे बेस्ट माना जाता है।

इसे भी पढ़ें:अदरक-लहसुन का सब्जियों में करें ऐसे इस्तेमाल, जानें परफेक्ट स्वाद की ये आसान सी ट्रिक

मिर्ची का सालन

famous veg foods of south india inside

दक्षिण भारत के लगभग हर राज्य में मिर्ची का सालन बहुत पसंद किया जाता है। चपाती और चावल के साथ इसे मुख्य रूप से परोसा जाता है। सौंफ, जीरा, सरसों के साथ दालचीनी और लंबी हरी मिर्च पकाई जाती है। पकाने के बाद इसके ऊपर से भुनी हुई मूंगफली के दाने से गार्निश किया जाता है।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit(@i.ytimg.com,masalakorb.com)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।