दुनिया भर में ऐसी कई जगहें हैं जहां जाना लोगों के बस में नहीं होता। अगर वो गलती से वहां पहुंच भी गए, तो भी उन्हें यही लगता है कि यह जगह नॉर्मल नहीं है। पृथ्वी की ये जगहें हमें चौंका सकती हैं। इनमें ऐसे कई रहस्य छुपे हुए हैं जो अभी तक सुलझाए नहीं गए हैं। दुनिया भर के ऐसे स्थान जिन्हें कोई एलियन का ठिकाना बोलता है, तो कोई कहता है कि इनसे दूसरी दुनिया से संपर्क किया जा सकता है। वजह जो भी हो, लेकिन ये स्थान हमारे आकर्षण का केंद्र जरूर हैं।
चलिए आज आपको ऐसी ही जगहों के बारे में बताते हैं।
एरिया 51 नेवाडा
अमेरिकी एयर फोर्स की एक सीक्रेट जगह है एरिया 51 जिसे पूरी दुनिया की सबसे सीक्रेट जगहों में से एक माना जाता है। यह नेवाडा स्टेट में स्थित है और एक ट्रेनिंग रेंज है, लेकिन कॉन्सपिरेसी थ्योरी मानती है कि इसमें एलियन्स के रहस्य छुपे हैं। एक थ्योरी यह भी कहती है कि यहां यूएफओ दिखी हैं। यह टॉप-सीक्रेट मिलिट्री बेस अभी भी चालू है और इसके आस-पास सिर्फ रेगिस्तान है। यहां अंदर क्या होता है उसके बारे में किसी को कुछ नहीं पता। ऐसा भी माना जाता है कि अमेरिकी सरकार की मून लैंडिंग यहीं इसी बेस में शूट की गई थी। कई लोग यहां जाते हैं और कोशिश करते हैं कि उन्हें अंदर कुछ दिख जाए, लेकिन निराशा ही हाथ लगती है।
इसे जरूर पढ़ें- दुनिया के 7 सबसे रहस्यमय तालाब, कहीं मिलेगा गुलाबी पानी तो कहीं कंकाल
द बरमूडा ट्रायंगल
आपने कहीं ना कहीं इसके बारे में जरूर सुना होगा। दुनिया का सबसे खतरनाक माना जाने वाला समुद्री इलाका जहां कई सारे समुद्री जहाज और एरोप्लेन गायब हुए हैं। यह बर्मूडा, प्यूर्टो रिको, मायामी के बीच का इलाका है जहां से 20 प्लेन और 50 शिप अजीब तरह के गायब हो गए या क्रैश हो गए। इनका पता आज तक नहीं चला। हालांकि, अब यह इलाका सही है, लेकिन पहले यहां जाने से ही लोग डरते थे। लोगों का मानना था कि यहां से एलियन्स शिप्स को गायब कर देते हैं।
क्रुक्ड फॉरेस्ट
यह पोलैंड में स्थित जंगल है जहां के सभी पेड़ तिरछे हैं। पाइन यानी चीड़ के झाड़ दुनिया में हर जगह सीधे खड़े होते हैं, लेकिन यहां के पेड़ एक तरफ मुड़े हुए हैं जैसे इंग्लिश का C आकार बना रहे हों। 1930 में ये पेड़ यहां उगाए गए थे, लेकिन इनका शेप ऐसा कैसे हो गया किसी को नहीं पता। कोई कहता है कि एक तूफान ने इन्हें ऐसा बना दिया, तो कोई कहता है कि इन्हें एक खास तकनीक से उगाया गया था। वजह जो भी हो, ये पेड़ बहुत अनोखे दिखते हैं।
स्टोनहेंज
यह इंग्लैंड में स्थित है और यह प्री-हिस्टॉरिक माना जाता है। यानी जब इंसान को पत्थर से औजार बनाना आया उससे पहले से इसे बनाया गया है। चौंकाने वाली बात यह है कि इसमें 25 टन के पत्थर एक गोलाकार में खड़े किए गए हैं और उनके ऊपर ऐसे ही आड़े पत्थर रखे गए हैं। इसके अंदर नीले पत्थरों की एक रिंग भी बनी हुई है और इसके अंदर ऐसी कई अनोखी चीजें हैं जिसे देखकर लगता है कि आदि मानव कितने अनोखे थे।
माना जाता है कि इसे 3100 BC से लेकर 1600 BC के बीच बनाया गया था। माना जाता है कि यह एक तरह का कब्रस्तान था क्योंकि यहां 3000 BC के जमाने की हड्डियां मिली हैं। सबसे अनोखी बात यह है कि इस जगह को सूर्य की चाल के हिसाब से बनाया गया है जहां विंटर सोल्सटिस और समर सोल्सटिस दोनों का महत्व है।
नाजा लाइन्स
पेरू में मौजूद यह लाइन्स किसी ड्रोन या प्लेन की मदद से देखी जा सकती हैं। इन्हें 500 BC से 500 AD के बीच बनाया गया था। इन्हें बनाने के लिए भी बहुत मेहनत की गई होगी। रेगिस्तान की जमीन में छोटे-छोटे पत्थरों को हटाकर अलग-अलग रंग की रेत को देखा गया और फिर पैटर्न बनाए गए। इनमें जानवरों और पौधों के डिजाइन देखने को मिलते हैं और सभी लाइन्स की लेंथ को जोड़ दिया जाए, तो ये 1300 किलोमीटर तक की हैं।
इसके पीछे की मिस्ट्री यह है कि किसी को नहीं पता कि ये लान्स आखिर बनाई क्यों गई थीं। इनसे क्या संकेत मिलते हैं। अभी तक लोग सिर्फ कल्पना ही कर रहे हैं कि इनका मतलब क्या है।
इसे जरूर पढ़ें- जानिए भारत की 5 रहस्यमय जगहों के बारे में, वैज्ञानिक भी नहीं सुलझा पाए यहां का रहस्य
एटरनल फ्लेम फॉल्स
पानी और आग का मेल नहीं हो सकता, लेकिन न्यूयॉर्क के एक झरने में ऐसा ही होता है। चेस्टनट रिज पार्क में झरने के पीछे आग जलती हुई दिखती है और माना जाता है कि यह आग मीथेन की वजह से जल रही है, लेकिन ये मीथेन कहां से आई और गैस कैसे निकलती है इसके बारे में कोई नहीं जानता।
फेयरी सर्कल
नामीबिया के रेगिस्तान नाम्बी में हजारों सर्कुलर पैच हैं। ये सर्कल 1100 मील के दायरे में स्थित हैं। ये एक फंगस की वजह से बने हैं जो सर्कुलर एरिया में बने हैं, लेकिन ऐसे ही क्यों हैं, इसका कारण कोई नहीं जानता। इसमें से दो थ्योरी मानती हैं कि या तो यह दीमक के कारण हुआ होगा या फिर घास के इवोल्यूशन के कारण, लेकिन जो भी हो इन्हें देखना दिलचस्प है।
क्या आपको इनमें से किसी जगह के बारे में पता था? अपने जवाब और आर्टिकल को लेकर सुझाव हमें कमेंट बॉक्स में लिखकर दें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों