झारखंड में मौजूद इन हिल स्टेशनों पर घूमने का है एक अलग ही मज़ा

केरल, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश से निकलकर आज भारत के पूर्वी राज्य झारखंड की तरफ चलते हैं। प्राकृतिक सम्पदा, खूबसूरत और घने जंगल और पहाड़ियों के बीच मौजूद यह राज्य भारत के लिए बेहद ही खास है। पर्यटन के मामले में भी यह राज्य किसी अन्य राज्यों से कम नहीं। इस राज्य में मौजूद खूबसूरत झरने और एक से एक बेहतरीन हिल स्टेशनों पर हर साल लाखों सैलानी घूमने के लिए आते हैं। ऐसे में अगर आप कम बजट में किसी बेहतरीन जगह घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो झारखंड राज्य भी एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। आज इस आर्टिकल में हम आपको झारखंड में मौजूद कुछ बेहतरीन हिल स्टेशनों से रूबरू कराने जा रहे हैं, तो आइए जानते हैं।
नेतरहाट हिल स्टेशन

झारखंड की राजधानी रांची से लगभग 150 किमी की दूरी पर मौजूद नेतरहाट हिल स्टेशन लातेहार जिला में मौजूद है। यह झारखंड के सबसे चुनिंदा हिल स्टेशनों में से एक है। यहां मौजूद प्राकृतिक सौंदर्य धरती पर स्वर्ग होने का एहसास दिलाती है। इस हिल स्टेशन से कुछ ही दूरी पर मौजूद आदिवासियों का एक गांव है जहां, स्थानीय संस्कृति का अटूट बंधन देख सकते हैं। सनसेट व सनराइज के लिए विश्व विख्यात यह हिल स्टेशन यक़ीनन आपके लिए किसी जन्नत से कम नहीं होगा। यहां आप कोयल व्यू पॉइंट, मैग्नोलिया पॉइंट और लोध फॉल जैसी बेहतरीन जगहों पर भी घूमने के लिए जा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें:कर्नाटक की असल खूबसूरती से रूबरू होना है तो इन हिल स्टेशनों पर पहुंचें
गिरिडीह हिल स्टेशन

इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है गिरिडीह हिल स्टेशन। घने जंगलो और महुआ के पेड़ों के लिए यह बेहद ही फेमस स्थान है। मानसून के समय इस जगह की खूबसूरती चरम पर होती है। यहां सबसे अधिक भीड़ कपल्स की होती है। इस हिल स्टेशन से झारखंड के सबसे ऊँचे पर्वत को निहारने का मौका भी मिलता है। यहां मौजूद उसरी फॉल, पारसनाथ पहाड़ और खंडोली पार्क सबसे फेमस जगहे हैं घूमने के लिए।(झारखंड के मैथों शहर घूमने ज़रूर पहुंचें)
दलमा हिल

दलमा हिल स्टेशन झारखंड और बंगाल की सीमा पर मौजूद है। कहा जाता है कि इस जगह लगभग 50 प्रतिशत से भी अधिक घने जंगल मौजूद है। हर तरफ हरियाली ही हरियाली मौजूद इस जगह घूमने का एक अलग ही मज़ा है। यहां किसी विशेष मौके पर सबसे अधिक सैलानी और स्थानीय लोग घूमने के लिए पहुंचते हैं। यहां आप दलमा हिल टॉप, दलमा वन्यजीव अभ्यारण्य और डिमना लेक जैसी बेहतरीन जगहों पर घूमने के लिए भी जा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें:उत्तराखंड में हिल स्टेशन के अलावा मौजूद है खूबसूरत बगोरी गांव, जानिए
घाटशिला हिल

सुबर्णरेखा नदी के तट पर मौजूद घाटशिला हिल प्रकृति प्रेमियों के लिए किसी जन्नत से कम नहीं है। कहा जाता है कि इस जगह को सुबर्णरेखा नदी चार चांद लगाने का काम करती है। शांति और सुकून लिए यह स्थान यक़ीनन किसी अन्य पहाड़ी जगहों से कम नहीं है। बुरुडीह झील, फुलडुंगरी हिल्स और धारागिरी जलप्रपात इस जगह की खूबसूरती में और भी रौनक देते का काम करते हैं। खासकर यहां लोग पिकनिक मानाने के लिए आते हैं। यहां ट्रेकिंग का भी लुत्फ़ उठा सकते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@jagranimages.co,blogspot.com)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।