जैसे जैसे समय बीतते चले जा रहा है वैसे वैसे महंगाई भी बढ़ते चले जा रही है। दुनिया भर में ऐसे कई तरह की साग सब्जियां पाई जाती है, जिसके बारे में भले ही किसी को न पता हो लेकिन उसकी कीमत और स्वास्थ्य लाभ बहुत होते हैं। ऐसी भी कई सब्जियां है, जिसे लोग असल जिंदगी में देख नहीं सकते लेकिन इंटरनेट में उसके बारे में पढ़ सकते हैं और उसका नाम सुनकर सर भी पकड़ सकते हैं। यह जानकर आपको हैरानी होगी कि एक सब्जी की कीमत हजारों और लाखों रुपये तक होती है।
ये ट्रफल्स जमीन के अंदर उगते हैं, जिसकी खोज और पहचान करना बहुत मुश्किल है। हर कोई इस ट्रफल्स को आसानी नहीं खोज सकता और नहीं इसे साधारण बाजार में बेचा जाता है। इटालियन व्हाइट ट्रफल्स सख्त लकड़ियों के पेड़ जैसे मसलन ओक , हेजलनट की जड़ों में उगती है। सभी तरह के ट्रफल्स के दाम बहुत महंगे होते हैं, लेकिन इटालियन व्हाइट ट्रफल्स का स्वाद बेहद अनोखा और स्वादिष्ट होता है। साल 2022 में इटालियन व्हाइट ट्रफल्स का 900 ग्राम 15 लाख में बिकी थी।
यह दुनिया के महंगे मशरूम (मशरूम रेसिपी) में से एक है जिसकी कीमत ढाई लाख रुपये प्रति केजी तक है। इस मशरूम के अलावा यूरोपियन व्हाइट ट्रफल, मोरेल और चेंटरेल जैसे दूसरे किस्म शामिल हैं और इनके भी दाम लाखों में है।
इसे भी पढ़ें: इन महंगे फूड आइटम्स के बारे में आप भी जानें, लाखों में है कीमत
पिंक लेट्यूस या पिंक लेट्यूस जिसे इंस्टाग्रामेबल लेट्यूस के नाम से जाना जाता है। इसका स्वाद खाने में कड़वा होता है। इसकी उत्पादन हर कहीं नहीं होती बहुत रेयर और पोषक तत्व एवं हेल्थ गुणों से भरपूर इस पिंक लेट्यूस की कीमत 10 डॉलर प्रति पाउंड है।
चपटे फली वाली मटर के रूप में इसे समझ सकते हैं। इस मटर (मटर रेसिपी)की मांग वेस्टर्न रेस्तरां में बहुत है। वहां इससे कई लोकप्रिय और फेमस डिशेज बनाए जाते हैं। बहुत कम उम्र में ही मटर को तोड़ कर मार्केट में बेच दिया जाता है। एक किलो या 1000 ग्राम मटर की कीमत लगभग £20.00 तक है।
आप सभी ने अभी तक कई तरह के मशरूम का स्वाद चखा होगा। मशरूम खाने में भी स्वादिष्ट होते हैं और इससे कई तरह के डिशेज भी बनाए जाते हैं। मशरूम की एक या दो नहीं बल्कि हजारों किस्म दुनियाभर में मशहूर है। कुछ किस्म महंगे होते हैं, तो कुछ सस्ते ऐसे में आपको बता दें कि ताइवानी मशरूम दुनिया के महंगे मशरूम की गिनती में आती है। इस मशरूम का एक पीस खरीदने के लिए आपको 80,000 तक खर्च करना पड़ सकता है।
इसे भी पढ़ें: नवरात्रि में फलाहारी भोजन के लिए इस्तेमाल करें ये सात्विक मसाले
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।