अगर आपने कभी हवाई यात्रा की है, तो आप एयरपोर्ट पर जरूर गए होंगे। ज्यादा एयरपोर्ट बेहद सुंदर और आलीशान व्यवस्थाओं से लैस होते हैं, कि इनकी खूबसूरती देखने लायक होती है। ये खूबसूरत एयरपोर्ट्स देश और दुनिया के अलग-अलग कोने में मौजूद हैं, जो आपकी यात्रा को बेहतर अनुभव देते हैं। लेकिन आज के इस आर्टिकल में हम आपको दुनिया के उन एयरपोर्ट्स के बारे में बताएंगे, जो बेहद खतरनाक माने जाते हैं। इन हवाई अड्डों पर लैंड या टेकऑफ करते समय कई बहुत ज्यादा सावधानी की जरूरत होती है, ऐसे में अगर पायलय कोई लापरवाही करता है तो हादसा भी हो सकता है।
आज के इस आर्टिकल में हम आपको इन्हीं सबसे खतरनाक एयरपोर्ट के बारे में बताएंगे, जहां टेक ऑफ और लैंडिंग के दौरान खास सतर्क रहना पड़ता है। तो देर किस बात की आइए जानते हैं इन डेंजरस एयरपोर्ट के बारे में-
नेपाल में स्थित तेनजिंग हिलेरी एयरपोर्ट दुनिया के सबसे सबसे खतरनाक एयरपोल्ट्स में से एक है। बता दें कि यह एयरपोर्ट हिमालय की पहाड़ियों के बीच बसे लुकल शहर में स्थित है। खास बात यह है कि इस एयरपोर्ट का रनवे महज 460 मीटर का है, जिस कारण यहां सिर्फ छोटे विमानों को उतरने की इजाजत है।
इस रनवे के आसपास 600 मीटर गहरी खाई है, जहां पर लापरवाही करने से हादसे भी हो सकते हैं। इतना ही नहीं यहां का मौसम भी कई बार बहुत ज्यादा खराब होता है, जिससे हादसे का रिस्क होता है।
यह अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा बारा द्वीप पर स्थित है, जो कि स्कॉटलैंड देश का हिस्सा है। बता दें कि यह हवाई अड्डा समुद्र तल से केवल 5 मीटर ऊपर है। जब भी ऊंची-ऊंची लहरें आती हैं, तब ये रनवे पानी के नीचे होते हैं। इसलिए,यहां प्लेन केवल निर्धारित समय पर उतर सकती हैं।
यह विडियो भी देखें
इसे भी पढ़ें-यह है दुनिया के सबसे खतरनाक टूरिस्ट प्लेसेस, आप घूमने गए हैं क्या?
मालदीव देश का यह हवाई अड्डा समुद्र के किनारे से केवल 2 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। इस कारण पायलट के लिए विमान की उड़ान या लैंडिंग करना बहुत मुश्किल होता है। इस एयरपोर्ट को अलकतरा की मदद से बनाया गया है। अगर पायलट कोई लापरवाही करता है, तो ऐसे में जहाज सीधे हिंद महासागर में भी गिर सकता है।
कुदरत की खूबसूरत से भरा हुआ देश भूटान, अपनी खूबसूरत पहाड़ियों के लिए जाना जाता है। यहां पर मौजूद पारो एयरपोर्ट बेहद खतरनाक है, जिस वजह से यहां लैंडिंग के लिए पायलट को खास तौर पर ट्रेनिंग दी जाती है। एयरपोर्ट चारों तरफ से घरों से घिरा हुआ है, ऐसे में यहां लैंडिंग करते समय हादसों का खतरा बना रहता है।
इसे भी पढ़ें-चलिए जानते हैं दुनिया के कुछ खतरनाक बीचेस के बारे में
अंटार्कटिका को दुनिया का सबसे ठंडा स्थान माना जाता है। खतरे की बात यह है कि अंटार्कटिका में कोई पक्का रनवे नहीं है। इस वजह से लैंडिंग करते समय सिर्फ बर्फ की लंबी पट्टी ही दिखाई देते हैं, अलग बर्फ हल्की सी भी पिघल जाए तो लैंडिंग में खतरा हो सकता है।
यह हवाई अड्डा कैरेबियन के सबसे व्यस्त हवाई अड्डों में से एक है। लेकिन यह खतरनाक भी है, इस हवाई अड्डे की लंबाई बेहद कम है, ऐसे में बड़े विमानों को उड़ान भरने के लिए कम से कम 10,000 फीट की आवश्यकता होती है। एयरपोर्ट के पास एक बीच मौजूद है, जहां प्लेन बेहद करीब से गुजरा करते हैं और हादसे का डर होता है।
तो ये थे दुनिया से सबसे रिस्की एयरपोर्ट्स, जिनके बारे में आपको जरूर जानना चाहिए। आपको हमारा यह आर्टिकल अगर पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर करें, साथ ही ऐसी जानकारियों के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।
Image Credit- wikipedia
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।