Wed Oct 7, 2026 | Updated 03:37 AM IST

मोटे अनाज की मॉडर्न रेसिपीज को डाइट में करें शामिल, सेहत के साथ स्वाद का भी रखें ख्याल

आज हम आपको मोटे अनाज को डाइट में शामिल करने के लिए कई मॉडर्न और टेस्‍टी रेसिपीज बता रहे हैं, जो सेहत के साथ स्वाद का भी ख्याल रखती हैं। इनमें फाइबर और अन्य पोषक तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं।
Updated:- 2026-10-06, 20:18 IST
modern millet recipes

लंबे समय से आहार में मोटे अनाज को शामिल करने की चर्चा हो रही है, लेकिन अधिकांश लोग इसके फायदे जानने के बाद भी इसे अपनी डाइट में शामिल नहीं कर पा रहे हैं क्योंकि उन्हें दलिया, क्विनोआ के अलावा इस अनाज से बनने वाली चीजें पता नहीं है। इसलिए, आज शेफ गौतम चौधरी ऐसी मॉडर्न रेसिपीज बता रहे हैं, जिन्हें रोज की डाइट में शामिल करके इनका लाभ लिया जा सकता है।

ये हैं मोटे अनाज की कुछ मॉडर्न रेसिपीज

रोजमर्रा की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों को लाइफस्टाइल से जुड़ी बीमारियां ज्यादा हो रही हैं,ऐसे में डॉक्टर लोगों को खान-पान में बदलाव की सलाह देते हैं। इस खान-पान में मुख्य रुप से मोटे अनाज को शामिल करने की बात कही जाती है। जिन लोगों को कब्ज या एसिडिटी की समस्या है या फिर जो लोग शुगर और अपने वजन को कंट्रोल में रखना चाहते हैं, उनके लिए मोटा अनाज रामबाण साबित हो सकता है। मोटे अनाज में वे सारे पोषक तत्व मौजूद हैं, जो स्वस्थ शरीर के लिए आवश्यक है।

avocado toast

एवोकाडो टोस्ट

बच्चों को नाश्ते या टिफिन में टोस्ट बहुत पसंद है। ऐसे में मल्टीग्रेन ब्रेड के ऊपर मैश किए हुए एवोकाडो, टमाटर और खीरा रखकर टेस्टी टोस्ट बनाया जा सकता है। इसके ऊपर आप चिली फ्लेक्स और सोया पत्ती भी छिड़क सकते हैं। यह नाश्ता बहुत जल्दी तैयार होता है और खाने में स्वादिष्ट भी है।

बादाम बटर और फ्रूट टोस्ट

मल्टीग्रेन ब्रेड पर बादाम का बटर लगाकर ऊपर से केला, चिया सीड्स और थोड़ा सा शहद डाला जा सकता है। यह फ्रूट टोस्ट खाने में स्वादिष्ट और पेट भरने वाला होता है। इसे आप ऑफिस लेकर भी जा सकते हैं।

oats waffle

ओट्स वफल

नाश्ते में जंक फूड की बजाय ओट्स वफल खाए जा सकते हैं। मल्टीग्रेन के वफल डाइजेशन को हेल्‍दी रखने में मदद करते हैं। इससे पेट काफी समय तक भरा रहता है और पूरे दिन शरीर ऊर्जावान महसूस करता है। इसे और टेस्टी बनाने के लिए इसपर ताजे फल, शहद या मेपल सिरप और पीनट बटर लगाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- एवोकाडो, केल, क्विनोआ जैसे महंगे सुपरफूड्स की जगह अपने आहार में शामिल करें ये चीजें

मोटे अनाज का पारंपरिक नाश्ता

दलिया, ब्राउन राइस और क्विनोआ मोटे अनाज में काफी लोकप्रिय है। लोग मीठा या नमकीन दलिया बड़े चाव से खाते हैं। दलिया हल्का होने की वजह से इसे सुबह और रात दोनों समय आहार में शामिल किया जा सकता है। इसके साथ ही क्विनोआ पुलाव भी टेस्टी होते हैं। इसमें खूब सारी सब्जियां डालने के कारण पौष्टिकता बढ़ जाती है। इसके अलावा, जो लोग वजन और शुगर नियंत्रण के लिए सफेद चावल नहीं खाते हैं, वे ब्राउन राइस भी खा सकते हैं। साथ ही सर्दियों के मौसम में मोटे अनाज की रोटियां स्वास्थ्यवर्धक होती हैं। आप चाहें तो रागी के चीले भी बना सकते हैं।

यह भी पढ़ें- Quinoa Cooking Tips: पहली बार बना रही हैं क्विनोआ? इन ट्रिक्स का जरूर रखें ध्यान

अपोलो स्पेक्ट्रा अस्पताल, दिल्ली की डायटीशियन, डॉक्‍टर चारु खातिवाला बताती हैं कि मोटे अनाज में फाइबर, विटामिन, प्रोटीन, मैग्नेशियम, कैल्शियम आदि पोषक तत्व होने के कारण डॉक्टर इसे आहार में शामिल करने की सलाह देते हैं, लेकिन इसे सुपरफूड समझकर जरूरत से ज्यादा खाना भी सही नहीं है। संतुलित डाइट और व्यक्ति की जरूरत के अनुसार इनका सेवन करना ज्यादा फायदेमंद साबित होता है। इसके साथ इस अनाज को भिगोकर खाने से यह जल्दी हजम होता है।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

लेखक- सुमन अग्रवाल

FAQ
कौन-कौन से मिलेट्स से मॉडर्न रेसिपीज बनाई जा सकती हैं?
बाजरा, रागी, ज्वार, कुट्टू, कंगनी और कोदो जैसे मिलेट्स से कई तरह की मॉडर्न और स्वादिष्ट रेसिपीज तैयार की जा सकती हैं।
क्या मिलेट्स रोजाना खाए जा सकते हैं?
हां, संतुलित डाइट का हिस्सा बनाकर मिलेट्स का सेवन किया जा सकता है। अलग-अलग मिलेट्स को बदल-बदलकर खाना बेहतर विकल्प हो सकता है।
मिलेट्स की हेल्दी रेसिपीज कौन सी हैं?
मिलेट चीला, रागी डोसा, बाजरा खिचड़ी, ज्वार उपमा और मिलेट सलाद कुछ आसान और स्वादिष्ट विकल्प हैं।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।