Quinoa Cooking Tips: पहली बार बना रही हैं क्विनोआ? इन ट्रिक्स का जरूर रखें ध्यान

अगर आपने अभी-अभी क्विनोआ खाना शुरू किया है और आपको नहीं पता है कि इसे बनाना कैसे है, तो हम आपके लिए कुछ टिप्स लाए हैं। ये टिप्स नोट करें और अगली बार बनाएं बढ़िया और स्वादिष्ट क्विनोआ।
Updated:- 2025-02-12, 15:56 IST
image

कुछ ऐसे सुपर फूड्स हैं जो बीते कुछ दिनों में काफी ज्यादा पसंद किए जाने लगे हैं। क्विनोआ उन्हीं सुपर फूड्स में से एक है। यह हाई प्रोटीन, फाइबर और जरूरी न्यूट्रिएंट्स से भरपूर होता है, जिससे यह हेल्दी डाइट का अहम हिस्सा बन गया है।

अगर आपने भी इसे डाइट में शामिल किया है तो यह अच्छी बात है, लेकिन क्या आपको भी इसे बनाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ता है? अगर आप पहली बार क्विनोआ बना रहे हैं, तो यह एक चुनौती हो सकता है। मगर अब हम आपकी मदद करने के लिए आ चुके हैं और साथ ले आए हैं कुछ बेहतरीन ट्रिक्स। ये ट्रिक्स क्विनोआ बनाने में आपकी काफी मदद करेंगी।

1. क्विनोआ को सही तरीके से धोना है जरूरी

how to wash quinoa

कई बार क्विनोआ में सैपोनिन नामक तत्व की हल्की परत होती है, जो इसे कड़वा बना सकती है। इसे हटाने के लिए क्विनोआ को अच्छे से धोना बेहद जरूरी है।

कैसे धोएं:

  • एक जालीदार छलनी में क्विनोआ डालें और ठंडे पानी से 2-3 बार अच्छे से धोएं।
  • इसे हाथों से हल्के से रगड़कर धोने से बची हुई कड़वाहट निकल जाएगी।
  • अगर आपको अधिक सफाई चाहिए, तो क्विनोआ को 10 मिनट पानी में भिगोकर रख दें और फिर धो लें।

इसे भी पढ़ें: क्विनोआ को कुक करते समय इन बातों को ना करें नजरअंदाज

2. भूनकर पकाएं, फ्लेवर बढ़ाएं

अगर आप चाहते हैं कि क्विनोआ का स्वाद और सुगंध बेहतर हो, तो इसे पकाने से पहले हल्का भून लें।

कैसे करें:

  • एक कड़ाही में 1-2 मिनट के लिए मध्यम आंच पर भूनें।
  • जब हल्की खुशबू आने लगे और रंग हल्का गोल्डन हो जाए, तो इसे पानी में पकाएं।
  • भूनने से क्विनोआ का हल्का नट्टी फ्लेवर उभरता है और इसका टेक्सचर भी बेहतर होता है।

3. पानी और क्विनोआ का सही अनुपात रखें

quinoa tips

क्विनोआ बनाने में सही पानी का अनुपात बहुत मायने रखता है। अधिक पानी डालने से यह गीला और चिपचिपा हो सकता है, जबकि कम पानी से यह कड़ा रह सकता है।

कैसे बनाएं-

  • 1 कप क्विनोआ में 2 कप पानी डालें।
  • इसे धीमी आंच पर ढककर पकाएं ताकि क्विनोआ नर्म और फूला हुआ बने।

4. पकने के बाद 5 मिनट तक ढक्कन न हटाएं

जब क्विनोआ पूरी तरह से पक जाए, तो इसे तुरंत सर्व करने की बजाय 5 मिनट के लिए ढक्कन बंद रखें। इससे क्विनोआ के दाने पूरी तरह से फूल जाते हैं। टेक्सचर हल्का और सॉफ्ट बनता है। चावल की तरह, यह प्रोसेस क्विनोआ को अधिक फूला और स्वादिष्ट बनाती है।

5. एक्स्ट्रा पानी छानकर निकालें

कई बार क्विनोआ पकने के बाद थोड़ा अतिरिक्त पानी बच जाता है। इसे निकालना बहुत जरूरी है, वरना क्विनोआ चिपचिपा हो सकता है।

कैसे करें:

  • एक छलनी में क्विनोआ डालकर अतिरिक्त पानी छान लें।
  • इसके बाद इसे 2-3 मिनट के लिए ढककर रख दें, ताकि यह भाप से और ज्यादा नर्म हो जाए।

इसे भी पढ़ें: दिखने में एक जैसे लगने वाले क्विनोआ और मिलेट में होता है बड़ा अंतर

6. सही तरीके से स्टोर करें

how to store quinoa

अगर आप एक बार में ज्यादा क्विनोआ बना रही हैं, तो इसे सही तरीके से स्टोर करें ताकि यह लंबे समय तक ताजा बना रहे।

स्टोरेज टिप्स:

  • पकाया हुआ क्विनोआ 4-5 दिनों तक फ्रिज में एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करें।
  • इसे फ्रीजर में स्टोर करने के लिए, छोटे-छोटे हिस्सों में बांटकर जिप लॉक बैग में रखें।
  • खाने से पहले हल्का गरम करके या सलाद के रूप में ठंडा भी खा सकते हैं।

इन टिप्स की मदद से आपका क्विनोआ बिल्कुल परफेक्ट और स्वादिष्ट बनेगा। हमें उम्मीद है कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसे लाइक करें और फेसबुक पर शेयर करना न भूलें। ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।