नमो भारत ट्रेन को कुछ लोग मेट्रो की तरह समझते हैं। लेकिन दोनों में फर्क बहुत ज्यादा है। मेट्रो की दूरी लगभग 1 किमी और 1 घंटे तक की होती है, जबकि नमो भारत में ट्रैवल करने पर आप 4 घंटे का ट्रेवल कर सकते हैं। मेट्रो में सभी कोच एक जैसे होते हैं, इनमें कोई प्रीमियम कोच नहीं होता, लेकिन नमो भारत में प्रीमियम कोच की सुविधा मिलती है। ऐसे में जो यात्री दिल्ली में मेट्रो से सफर करना पसंद करते हैं, उन्हें नमो भारत से सफर करना और भी ज्यादा पसंद आने वाला है।
ऐसा इसलिए, क्योंकि नमो भारत ट्रेन की रफ्तार भी मेट्रो की तुलना में लगभग डबल है। जहां मेट्रो की स्पीड 60 किमी प्रति घंटा होती है, तो वहीं नमो भारती की स्पीड 180 किमी प्रति घंटा होती है। अब नमो भारत में बैठने का मौका जल्द ही दिल्ली वालों को भी मिलने वाला है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको नमो भारत के रूट से जुड़ी जानकारी विस्तार से देंगे।
मेरठ से दिल्ली जाने वाले लोगों को मिलेगा फायदा
नमो भारत रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) ट्रेन में मेरठ से दिल्ली का सफर आसान हो जाएगा। इसे लेकर शनिवार 5 अक्टूबर को दिल्ली में साहिबाबाद से आनंद विहार और फिर न्यू अशोक नगर स्टेशन तक ट्रायल किया गया था। पहला ट्रायल साहिबाबाद और न्यू अशोक के बीच हुआ। इसके बाद धीरे-धीरे यह अगले स्टेशन सराय काले खां तक ले जाया गया। 82 किमी लंबे दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ कॉरिडोर पर काम अभी चल रहा है। माना जाता है कि इसका काम जून 2025 तक खत्म हो जाएगा।
क्या होगा फायदा
नमो भारत ट्रेन के शुरू होने से दिल्ली से यात्री लगभग 40 मिनट के समय में दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ की रास्ता तय कर पाएंगे। इतना ही नहीं आप एक ही दिन में मेरठ की फेमस जगहों पर भी घूम लेंगे। यानी एक दिन में आपका आने-जाने का सफर भी पूरा हो जाएगा।
अभी नमो भारत ट्रेन साहिबाबाद स्टेशन से मेरठ साउथ तक ही चल रही है। दिल्ली तक पहुंचने का काम अभी पूरा नहीं हुआ है। साहिबाबाद स्टेशन से मेरठ साउथ तक 42 किलोमीटर की दूरी में ही इसे चलाया जा रहा है। दिल्ली तक काम पूरा होने के बाद ट्रेन मेरठ, गाजियाबाद के बाद दिल्ली भी आ पाएगी।
इसे भी पढ़ें-ट्रेन के S2 और 2S कोच में क्या होता है अंतर, जानें
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- ANI
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों