Vaishno Devi Ke Pas Me Ghumne Ki Jagah: मां वैष्णों का दर्शन करना लगभग हर हिन्दू का सपना होता है। यह एक ऐसा तीर्थस्थल है, जहां देश के हर कोने से श्रद्धालु अपनी-अपनी मुरादें लेकर मां के दरबार में पहुंचते हैं।
देश में धार्मिक पद यात्रा पर जाने की बात होती है, तो कई लोग मां वैष्णो देवी की यात्रा का जिक्र जरूर करते हैं। जब भक्त वैष्णो यात्रा पर जाते हैं, तो सिर्फ मां का दर्शन करके भी वापस लौट जाते हैं और आसपास की जगहों पर घूमना भूल जाते हैं।
वैष्णो देवी मंदिर के आसपास में स्थित चर्चित जगहों के बारे में तो आप जानते ही होंगे, लेकिन इस आर्टिकल में हम आपको वैष्णो देवी और कटरा के आसपास में स्थित कुछ अनदेखी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं। यहां घूमने के बाद खुशी से झूम उठेंगे।
वैष्णो देवी और कटरा के आसपास में घूमने की बात होती है, तो कई लोग पटनीटॉप हिल स्टेशन का नाम लेते हैं, लेकिन पटनीटॉप से कुछ ही दूरी पर स्थित पंचारी के बारे में बहुत कम लोग ही जानते होंगे। जम्मू की वादियों में स्थित पंचारी एक खूबसूरत और मनमोहक पर्यटन स्थल है।
जम्मू कश्मीर के उधमपुर जिले में स्थित पंचारी एक खूबसूरत और शांत वातावरण गांव भी है। इसके जम्मू-कश्मीर का पहला पर्यटन गांव भी माना जाता है। इस गांव को प्रकृति प्रेमियों के लिए जन्नत भी माना जाता है। यहां आप प्रकृति का लुत्फ उठाने के साथ-साथ ट्रैकिंग, हाईकिंग और कैम्पिंग का भी लुत्फ उठा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: Gujarat Hidden Places: गुजरात के इस आइलैंड की खूबसूरती देख आप भी झूम उठेंगे, जल्दी से ट्रिप प्लान करें
जम्मू-कश्मीर के उधमपुर की हसीन वादियों में स्थित धार शिव गढ़ एक पर्वतीय स्थान है, जहां घूमना लगभग हर किसी का सपना हो सकता है। धार शिव गढ़ को उधमपुर का छिपा हुआ खूबसूरत खजाना भी माना जाता है।
बादलों से ढके ऊंचे-ऊंचे पहाड़, घने जंगल, बड़े-बड़े देवदार के पेड़ और झील-झरने धार शिव गढ़ की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करते हैं। यहां का शांत और शुद्ध वातावरण आपको चंद मिनटों में अपना दीवाना बना सकता है। धार शिव गढ़, अपनी खूबसूरती के साथ एडवेंचर एक्टिविटी के लिए भी जाना जाता है।
जम्मू कश्मीर के रामबन जिले में स्थित बटोत एक खूबसूरत बस्ती है, जिसे कई लोग बटोत हिल स्टेशन के नाम से भी जानते हैं। समुद्र तल से करीब 6 हजार भी अधिक फीट की ऊंचाई पर मौजूद बटोत में घूमना लगभग हर किसी का सपना हो सकता है।
बादलों से ढके ऊंचे-ऊंचे पहाड़ और झील-झरने बटोत की खूबसूरती में चार चांद लगाते हैं। फरवरी के महीने में यहां का तापमान 1 °C से भी कम हो जाता है। बटोत में आप ट्रैकिंग से लेकर हाईकिंग और कैम्पिंग भी कर सकते हैं। यहां आप यादगार और शानदार फोटोग्राफी भी कर सकते हैं।
जम्मू-कश्मीर के जम्मू संभाग के डोडा जिले में स्थित भदेरवाह एक खूबसूरत और अद्भुत शहर है। भदेरवाह को कई लोग भद्रवाह घाटी के नाम से भी जानते हैं। इसके अलावा, भदेरवाह को कई लोग 'सांपों की घाटी' और मिनी कश्मीर के नाम से भी जानते हैं।
बर्फ से ढके ऊंचे-ऊंचे पहाड़, घने जंगल और झील-झरने भदेरवाह की खूबसूरती में चार चांद लगाने काम करते हैं। इस घाटी में स्थित चिंता वैली, पाद्री गली और ही दूरी पर मौजूद जय घाटी सैलानियों को सबसे अधिक आकर्षित करती हैं। भदेरवाह को प्रकृति प्रेमियों के लिए जन्नत भी माना जाता है। यहां मजेदार एडवेंचर एक्टिविटी का भी लुत्फ उठा सकते हैं।
वैष्णो देवी और कटरा के आसपास में अन्य और भी कई खूबसूरत और शानदार जगहें मौजूद हैं, जिन्हें आप एक्सप्लोर कर सकते हैं। जैसे- वैष्णो मंदिर से करीब 31 किमी दूर स्थित झज्जर कोटली, करीब 44 किमी दूर स्थित मानसर और करीब 88 किमी दूर स्थित मानतलाई जैसी जगहों को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image@the_bhadarwah,panchari.hills.udhampur
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।