घर पर इस तरह बनाएं आसानी से बनाएं वेजिटेबल क्लियर सूप

सर्दियों में तरह-तरह की ग्रीन वेजिटेबल्स का स्वाद लेने का मौका मिलता है। इस सीजन में अगर गरमागरम वेजीटेबल क्लियर सूप पिया जाए तो स्वाद भी मिल जाता है और सेहत भी। इसे बनाना भी बेहद आसान है। यह सूप बच्चों से लेकर बड़ों तक, हर किसी को पसंद आता है। सूप में कई तरह की वेजिटेबल्स डालकर आसानी से अपनी डाइट में शामिल की जाती हैं और ये बोरिंग भी नहीं लगतीं। इसमें प्याज और लहसुन के स्टॉक का इस्तेमाल किया जाता है, जो इसके स्वाद को और भी ज्यादा बढ़ा देता है। सूप पेट के लिए भी काफी अच्छा होता है। ये आसानी से डाइजेस्ट होता है। पौष्टिक सब्जियों से बना क्लियर सूप पेट साफ रखने में मददगार है और यह शरीर को टॉक्सिन्स से भी मुक्त करता है। इसके नियमित सेवन से परिवार के सभी सदस्य ऊर्जावान बने रहते हैं। अगर आप वेट लॉस के लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं तो उसमें भी सूप पीने से आपको मदद मिल सकती है, क्योंकि सूप पेट के लिए बहुत हल्का होता है और इससे फैट और डाइट में एक्स्ट्रा कैलोरीज हो जाने की चिंता भी नहीं रहती। अगर आप यह सूप घर पर बनाना चाहती हैं तो जानिए इसे बनाने का तरीका।
Vegetable Clear Soup Recipe Recipe Card
वेजिटेबल क्लियर सूप रोजाना लेने से वेट लॉस में भी मदद मिलती है, क्योंकि यह लो कैलोरी डाइट है और एनर्जी से भी भरपूर है।
Ingredients
- स्टॉक के लिए- 1 कटा हुआ प्याज
- 1 कटी हुई गाजर
- 1 छोटी चम्मच काली मिर्च पाउडर
- 1 इंच कसी हुई अदरक
- 4 कली लहसुन
- 1/2 कटोरी कटा हुआ हरा धनिया
- सूप में डाली जाने वाली सब्जियां -1 गाजर छोटे टुकड़ों में कटी हुई
- 1 कप कटी हुई हरी बीन्स
- 1 कप कटे हुए बटन मशरुम
- 1 शिमला मिर्च बारीक कटी हुई
- 1/2 कप हरा प्याज कटा हुआ
- नमक स्वादानुसार
- काली मिर्च पाउडर
- स्वादानुसार
Step
- Step 1:
वेजिटेबल क्लियर सूप बनाने के लिए सबसे पहले स्टॉक बनाने की तैयारी करें।
- Step 2:
इसके लिए एक सॉसपैन में 5 कप पानी डालें और उबलने दें। उबलते हुए पानी में प्याज, लहसुन, हरा धनिया, अदरक, गाजर, काली मिर्च डालें और इसे मीडियम आंच पर उबलने दें। सॉसपैन को ढंक दें, इससे सब्जियां जलती पक जाएंगी।
- Step 3:
आधे घंटे में पानी में डाली गई सामग्री सॉफ्ट हो जाएगी। इसके बाद पानी को छान कर अलग कर लें।
- Step 4:
इस पानी को एक सॉसपैन में डालकर गैस ऑन कर दें। अब इसमें गाजर, बीन्स, मशरुम, शिमला मिर्च डालें और इन सब्जियों के नरम होने तक पकने दें।
- Step 5:
इसके बाद गैस बंद कर दें और इसमें हरा प्याज, नमक और काली मिर्च ऊपर से डालें। अब इसे मिलाएं और गरमागरम सर्व करें।
- Step 6:
वेजिटेबल क्लियर सूप रेसिपी रोजाना खाने से पहले सर्व किया जा सकता है। इसके अलावा भी जब आप खाने में कुछ हल्का लेना चाहें तो इसका मजा ले सकती हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।