बची हुई मैगी से आसानी से बनाएं ये लाजवाब रेसिपीज

मैगी! यानी देखते ही देखते बन कर तैयार हो जाने वाली रेसिपी या फिर ऑफिस जाने वालों के लिए सबसे पसंदीदा नाश्ता। इसके अलावा बच्चे दाल-चावल, रोटी-सब्जी आदि खाने के लिए हजारों नखरे करते हैं लेकिन, जब मैगी बनाकर सामने परोस दिया जाए तो फिर नखरे अपने आप बंद हो जाते हैं। लेकिन, अक्सर बच्चे मैगी थोड़ा-बहुत खाते हैं, और कुछ छोड़ देते हैं। दूसरी तरह सुबह में नाश्ते के लिए तैयार मैगी भी कई बार बच जाती है। ऐसे में बच्चों द्वारा छोड़ी मैगी और नाश्ते में बची मैगी को कई महिलाएं फेंक भी देती हैं। लेकिन, इस लेख को पढ़ने के बाद बची हुई मैगी को फेंकने की जगह आप कुछ शानदार रेसिपीज बनाना चाहेंगी। तो चलिए जानते हैं बची हुई मैगी से तैयार कुछ शानदार रेसिपीज के बारे में।
मैगी मंचूरियन
सामग्री
बची हुई मैगी-2 कप, नमक-स्वादानुसार, शेजवान चटनी-2 चम्मच, चिली सॉस-1 चम्मच, विनेगर-1/2 चम्मच, चावल का आटा-1 चम्मच, सोया सॉस-1 चम्मच, लहसुन पेस्ट-1/2 चम्मच, शिमला मिर्च-1/2 कटी हुई, प्याज-1 कटा हुआ, मिर्च पाउडर-1 चम्मच, ब्रेड चूरा-1 कप
बनाने का तरीका
- सबसे पहले आप बची हुई मैगी जो एक बर्तन में रखें। अब इस मैगी में चावल का आटा, प्याज, मिर्च पाउडर, शेजवान चटनी, और नमक डालकर अच्छे से मिला लीजिए।
- अब इसमें आधा से एक कप पानी डालकर अच्छे से मिक्स करने के बाद छोटी-छोटी बॉल के आकार में बनाकर ब्रेड चूरा में डालकर अच्छे से कवर कर लीजिए।
- इधर आप एक पैन में तेल गरम करके हरी मिर्च, शिमला मिर्च, प्याज और लहसुन पेस्ट डालकर अच्छे से भून लीजिए।(गोभी मंचूरियन)
- कुछ देर भूनने के बाद सभी सॉस को भी डालकर कुछ देर पका लीजिए और इस ग्रेवी में मैगी बॉल को डालकर कुछ देर पकने के बाद गैस को बंद कर दीजिए।
- अब ऊपर से धनिया पत्ता डालकर कुछ देर बाद खाने के लिए सर्व करें।
इसे भी पढ़ें:Coconut Special: बच्चों के लिए बनाएं कोकोनट से तैयार इन शानदार रेसिपीज को
मैगी पकौड़े
सामग्री
बची हुई मैगी-2 कप, कॉर्न फ्लोर-2 चम्मच, नमक-स्वादानुसार, मिर्च पाउडर-1/2 चम्मच, चाट मसाला-1/2 चम्मच, बेसन-2 चम्मच, प्याज-1 बारीक़ कटा हुआ, तेल-1 कप
धनिया पत्ता-1 चम्मच, हरी मिर्च-2 बारीक़ कटी हुई
बनाने का तरीका
- सबसे पहले आप बची हुई मैगी में धनिया पत्ता, चाट मसाला, हरी मिर्च, प्याज और मिर्च पाउडर डालें और मिक्स करने के बाद पकौड़े के आकार में बना लीजिए।
- इधर आप एक अन्य बर्तन में बेसन, कॉर्न फ्लोर, नमक और हल्का पानी डालकर घोल तैयार कर लीजिए। अब इस मिश्रण में पकौड़े को डालें।
- इसके बाद आप एक पैन में तेल गरम करें और मैगी पकौड़े को सुनहरा होने तक अच्छे से फ्राई कर लीजिए।
- तैयार है बची हुई मैगी के पकौड़े पसंदीदा चटनी के साथ सर्व करने के लिए।
इसे भी पढ़ें:Noodles Special: एक नहीं बल्कि कई तरीके से बना सकती हैं टेस्टी नूडल्स
मैगी ऑमलेट
सामग्री
बची हुई मैगी-1 कप, अंडे-2, नमक-स्वादानुसार, टमाटर-प्याज-1 बारीक़ कटे हुए, हरी मिर्च-2 बारीक़ कटी हुई, धनिया पत्ता-1 चम्मच, तेल-2 चम्मच
बनाने का तरीका
- सबसे पहले आप एक बर्तन में अंडा, प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, धनिया पत्ता और नमक डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिए।(मिक्स्ड ऑमलेट)
- इधर आप एक पैन में तेल गरम होने दें। गरम होने के बाद अंडे का मिश्रण पैन में डालें और ऊपर से बची हुई मैगी को भी डालकर फैला लीजिए।
- कुछ देर पकने के बाद पलटकर दूसरे साइड भी पका लीजिए और ऊपर से धनिया पत्ता डालकर गैस को बंद कर दीजिए।
- तैयार है टेस्टी मैगी ऑमलेट सर्व करने के लिए।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@myvegetarianroots.com,mypullzonel.com)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।