Janmashtami Wishes 2026: जन्माष्टमी के मौके पर हर घर पधारेंगे बाल गोपाल, कृष्ण जन्मोत्सव पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामनाएं और संदेश

Janmashtami ki Shubhkamnaye: जन्माष्टमी के दिन भक्त पूरे दिन व्रत रखते हैं और रात को श्री कृष्ण के जन्म के बाद फलाहार करते हैं। इस खास मौके पर आप अपनों को संदेश भेजकर भगवान कृष्ण के जन्मदिन की बधाई दे सकते हैं।
Updated:- 2026-09-02, 14:37 IST
happy krishna janmashtami wishes quotes message hardik shubhkamnaye to celebrate this day

Janmashtami Wishes 2026: आ गए हैं नन्हे बाल गोपाल प्यारे.....माखन के वो चोर न्यारे....गोपियों के दिल को जीतेगें.....सबके प्रिय, सबके दुलारे।

पूरे देश में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का त्‍योहार धूमधाम से मनाया जाता है। जन्माष्टमी की आधी रात को भगवान श्रीकृष्ण ने जन्म लिया था, जिसका उत्सव आज भी आधी रात को बड़ी धूम-धाम से मनाया जाता है। इस दिन हर कोई रात-भर जगकर उनके जन्म का उत्सव मनाता है। कृष्ण मंदिरों में कान्हा भक्तों की भीड़ उमड़ती है और पंडाल सजाए जाते हैं। 

मंदिरों और घरों में भक्त उनके जन्म से पहले ही भजन-कीर्तन करना शुरू कर देते हैं। इस दिन हर घर और मंदिर में लोग भगवान कृष्ण की मूर्ति को झूले में बिठाते हैं और उनका नए वस्त्र, आभूषण और फूलों से श्रृंगार करते हैं। इस खास मौके पर अगर आप अपने मित्रों, रिश्तेदारों को खास संदेश भेजना चाहते हैं या स्टेटस पर दो लाइन कोट्स के साथ फोटो लगाना चाहते हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आप अपनों को व्हाट्सएप, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर भी मैसेज में ये संदेश भेज सकते हैं। 

जन्माष्टमी कोट्स इन हिंदी (Janmashtami Quotes in Hindi)

happy krishna janmashtami wishes quotes

1- गोद में यशोदा के, खेलें बाल गोपाल,
प्यारे मुख पर बसी है, सारी दुनिया की लालीमाल।
गोपियों की मटकी फोड़ें, सबको खूब सताएं,
नटखट कन्हैया की मस्ती, सबके दिल में समाएं।

2- गोकुल का वो बालक चंचल,जिससे दुनिया हारी,
राधा संग रास रचाए, वो कृष्ण मुरारी,
जैसे नंद के घर में आए खुशियां।
वैसे ही आपके घर में भी गूंजे किलकारी,
Happy Janmashtami 2026

3- मोर मुकुट सिर पर, बंसी होठों पर सजाए,
अपनी मुरली की धुन से, सबको नचाए।
मां यशोदा की लाडले, सबकी आंखों का तारे,
शरारतों में सबसे आगे, वो है कान्हा प्यारे।
जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं

krishna janmashtami wishes quotes

4- आ गए हैं नन्हे बाल गोपाल प्यारे,
माखन के वो चोर न्यारे,
गोपियों के दिल को जीतेगें।
सबके प्रिय, सबके दुलारे,
Happy Janmashtami 2026

5- आज है कर्म का पाठ पढ़ाने वाले का जन्मोत्सव, 
आज है गीता के ज्ञान को बांटने वाले का जन्मोत्सव।
आज है धर्म की राह दिखाने वाले  का जन्मोत्सव, 
इसलिए हम दिल से भेज रहे हैं बाल गोपाल के जन्मदिन का पैगाम।
जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं

6-छोटी-छोटी बातों में, बड़े-बड़े खेल दिखाएं,
बाल गोपाल की शरारतें, सबको खूब भाएं।
गोकुल के गलियों में, बाल गोपाल की धूम,
जन्माष्टमी पर नटखट नंदलाला की सबके दिलों पर धूम।
जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं

जन्माष्टमी विशेज इन हिंदी (Janmashtami Wishes in Hindi)

krishna janmashtami wishes quotes message

7- मेरे नंदलाला की लीला अद्भुत,
हर किसी को भाती है।
उनकी मुरली की धुन सुनकर,
सबका मन खुशियों से भर जाएं।
Happy Janmashtami 2026

8- माखन की मटकी पर नजरें उनकी जाएं,
मां यशोदा से छिपकर, सारे माखन को चुराएं।
काश इस जन्माष्टमी हर घर में पधारें नटखट मुरारी,
बस यही दुआ है इस जन्माष्टमी, 
हर घर में हो जाए खुशियों की भरमार।
जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं

9-कृष्णा का जन्म, एक महोत्सव महान,
जिसने दिया हमें, धर्म का सच्चा ज्ञान।
आओ मिलकर मनाएं, ये पावन पर्व खास,
जय श्री कृष्णा की गूंज उठे, हर घर में आवाज।

krishna images

10- श्री कृष्ण की मुरली की धुन, 
हर दिल को भा जाए, 
राधा के संग प्रेम का,
संदेश वो सीखा जाए।
नहीं होगा जिंदगी में कोई गम जब जन्माष्टमी में कृष्ण पधारें,
आपका घर भी भर जाए खुशियों से बस यही शुभकामनाएं हैं हमारी।
Happy Janmashtami 2026

यह भी पढ़ें- Happy Janmashtami 2026 Shayari: कृष्ण जन्मोत्सव पर अपनों को भेजें ये खास शायरी

11-  मोर मुकुट, पीतांबर धारी, 
मुरलीधर की लीला प्यारी।
नटखट कान्हा बालक बने, 
सबके दिलों के राजकुमार बने।
नहीं होगा कोई भी अधूरा, 
जब इस जन्माष्टमी हर घर पधारेंगे कन्हैया प्यारे।
जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं

जन्माष्टमी मैसेज इन हिंदी (Krishna Janmashtami Message in Hindi)

12- गोकुल में बजी थी, बांसुरी की धुन,
कृष्ण के जन्म की आई थी सुनहरी सुन।
मां यशोदा की गोद में वो लालन प्यारा,
जिसने माखन से भरा, जीवन का प्याला सारा।  
जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं

13. दूध और माखन का प्रेम रस पान,
कृष्ण की बांसुरी में छुपा सुकून।
जन्माष्टमी की शुभकामनाएं,
हर दिल में हो श्री कृष्ण का जुनून।
Happy Janmashtami 2026

14. कन्हैया है सबसे प्यारा,
बांसुरी बजाकर जिसने सबके दिल को भाया।
अपने नटखन पन से लोगों के दिल को लुभाया,
नंदलाल के जन्मदिन का दिन आया।
जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं

15.आनंद उमंग भयो, जय हो नन्द लाल की,
नन्द के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की।
बृज में आनंद भयो, जय यशोदा लाल की,
हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की।
जय हो नंदलाल की, जय यशोदा लाल की,
गोकुल में आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की।
जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं 

यह भी पढ़ें- Janmashtami 2026 AI Prompts से बाल-गोपाल को झूला झुलाते हुए बनाएं फोटो, Gemini से पाएं हर आउटफिट में परफेक्ट लुक

आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।