भारत में हैं 5 सबसे ऐतिहासिक कृष्ण मंदिर, जहां किस्मत वालों को मिलते हैं दर्शन के अवसर

भगवान श्रीकृष्ण सिर्फ एक देवता नहीं, बल्कि भक्ति, प्रेम और ज्ञान के प्रतीक भी माने जाते हैं। भारत में ऐसे कई मंदिर हैं, जो उनकी महिमा और चमत्कारी उपस्थिति से जुड़े हुए हैं। हालांकि, इन सबमें कुछ मंदिर ऐसे भी हैं, जो इतिहास, आस्था और रहस्य से इस कदर भरे हुए हैं कि वहां दर्शन पाना हर किसी के नसीब की बात नहीं होती है। कहते हैं, इन मंदिरों में दर्शन उन्हीं को मिलते हैं, जिन पर कृष्ण की विशेष कृपा होती है। यहां की वास्तुकला, मान्यताएं और प्राचीन कथाएं आज भी लोगों को आध्यात्मिक ऊर्जा और अद्भुत अनुभव का एहसास कराती हैं। तो आइए इसी के साथ भारत के उन 5 सबसे ऐतिहासिक श्रीकृष्ण मंदिरों के बारे में जान लेते हैं, जो इतने पवित्र और ऐतिहासिक हैं कि वहां दर्शन पाना अपने-आप में एक सौभाग्य माना जाता है।
भारत में भगवान श्रीकृष्ण की ये 5 प्रमुख मंदिर(Shri Krishna Temples In India List)
जगन्नाथ मंदिर, पुरी (Jagannath Temple, Puri)
यह मंदिर भारत के चार धामों में से एक है। भगवान जगन्नाथ, जो श्रीकृष्ण का ही रूप माने जाते हैं, यहां अपने भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ विराजमान हैं। हर साल होने वाली रथ यात्रा इस मंदिर का मुख्य आकर्षण है, जो दुनियाभर से भक्तों को आकर्षित करती है। मान्यता है कि यहां आने वाले भक्तों के सभी पाप कट जाते हैं और उन्हें मोक्ष की प्राप्ति होती है।
बांके बिहारी मंदिर, वृंदावन (Banke Bihari Mandir, Vrindawan)
श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं की धरती वृंदावन में स्थित यह मंदिर अत्यंत प्रसिद्ध है। यहां भगवान को "बांके बिहारी" के नाम से पूजा जाता है। भक्तों का मानना है कि भगवान यहां आज भी जीवंत रूप में विराजते हैं। इसलिए पुजारी उन्हें लंबे समय तक देखने की अनुमति नहीं देते हैं। यहां हर कुछ क्षण में परदा डाल दिया जाता है।
इसे भी पढ़ें- क्या बांके बिहारी जी की फोटो घर में रख सकते हैं?
द्वारकाधीश मंदिर, द्वारका (Dwarkadhish, Gujarat)
द्वारका वह नगरी है जहां श्रीकृष्ण ने मथुरा छोड़कर अपना राज्य स्थापित किया था। यहां का द्वारकाधीश मंदिर बेहद भव्य और प्राचीन है। यह मंदिर समुद्र किनारे स्थित है और ऐसा कहा जाता है कि यहां भगवान स्वयं राजा के रूप में विराजते हैं। द्वारका भी चार धामों में शामिल है।
श्रीनाथजी मंदिर, नाथद्वारा (Shri Nath Ji Mandir, Rajasthan)
यह मंदिर श्रीकृष्ण के गोवर्धन उठाने वाले रूप को समर्पित है। नाथद्वारा का मतलब ही होता है "भगवान का द्वार"। यहां की मूर्ति चमत्कारी मानी जाती है और इसके साथ कई कहानियां जुड़ी हैं। भक्तों की मान्यता है कि यहां दर्शन करने से जीवन की सभी बाधाएं दूर हो जाती हैं।
इसे भी पढ़ें- Unique Temple: क्यों होती है इस मंदिर में श्री कृष्ण के साथ बीमार बुढ़िया की पूजा?
इस्कॉन मंदिर, दिल्ली (ISKCON Temple, Delhi)
हालांकि इस्कॉन मंदिर आधुनिक समय में बना है, लेकिन इसकी लोकप्रियता और भक्ति का माहौल देखते ही बनता है। यहां की आरती, कीर्तन और कृष्ण जन्माष्टमी समारोह हर भक्त के मन को छू जाता है। दिल्ली के इस्कॉन मंदिर सहित देशभर में इस्कॉन के कई मंदिर हैं, जो भक्तों को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर देते हैं।
इसे भी पढ़ें- Kedarnath Dham Opening Date 2025: कब खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट? जानें साल में कितनी बार होते हैं बाबा बर्फानी के दर्शन
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।