इंडिया की तरह लंदन में भी इंडियन स्ट्रीट फूड का स्वाद लेने के लिए लोग सड़कों पर आते हैं। सुबह हो या शाम खाने का ये इंडियन व्यापार पूरे लंदन में छाया हुआ है। सिर्फ भारतीय ही नहीं बल्कि विदेशी में लंदन की सड़कों को इंडियन मसालों से बनने वाले इस स्ट्रीट फूड को बड़े चाव से खाते हैं। अब आपको अगर अपने ट्रेडिशन खाने से हटकर कुछ नया मिलेगा तो आप उसे एक बार try तो जरूर करेंगीं।
लंदन की सड़कों पर कुछ फेमस वेन हैं जिन्हें आप इंडियन ठेले भी कह सकती हैं इन पर आपको आसानी से इंडियन स्ट्रीट फूड से लेकर इंडियन फूड मिल जाएगा। इंडियन मसालों का स्वाद इन विदेशियों को इतना अच्छा लगता है कि वो एक बार यहां खाने के बाद फिर बार बार यहां आते हैं और अपने साथ हर बार किसी नए दोस्त या फैमिली को लेकर आते हैं। तो लंदन के इन वेस्टर्न ठेलों पर आपको कौन सा इंडियन स्ट्रीट फूड मिलता है जानिए
लंदन में आपको अगर साउथ इंडियन खाने का मन करे तो आप डोसा डेली चले जाएं। इस डोसा डेली में इन इंडियन रेसिपी से ये विदेशी भी बहुत ही आराम से खाना पका लेते हैं। यहां पर आपको स्पाइसी पनीर डोसा से लेकर चाट, वड़ा, इडली, सांबर सब तरह का साउथ इंडियन फूड खाने के लिए मिलेगा।
Read more: झट से प्याज वाला रवा डोसा घर पर बनाने की आसान रेसिपी जानिए
Capish ये Sicilian-American भाषा में understand कहना का एक तरीका है। लंदन में Capish नाम के वेस्टर्न ठेले पर इंडियन मसालों से कई तरह का खाना बनाया जाता है। खाने का इंडिया और वेस्टर्न फ्यूज़न अगर आप खाना पसंद करते हैं तो लंदन की इस वेन में आपको ये स्वाद मिलेगा।
Read more: बटर चिकन बनाने की इससे बेस्ट रेसिपी नहीं होगी आपके पास
यहां पर आपको इंडियन ज़ायका परोसने वाले विदेशी लोग कई बार इंडियन भाषा बोलते हुए भी नज़र आएंगें। लोगों की ज़ुबान पर इंडिया के खाने का स्वाद इस कदर चढ़ चुका है कि अब उनकी बोली में भी आपको इंडियन भाषा के कुछ लफ्ज़ सुनाई देते हैं।
20 फीट के इस शिपिंग कंटेनर वाले वेस्टर्न ठेले में ही किचन भी है। यहां पर आपको जो भी खाने के लिए मिलता है उसमें सिर्फ इंडियन मसाले और इंडियन चटनी ही होती हैं।
लंदन में अगर आपको इंडियन ग्रिल फूड खाने का मन करे तो आप इस वेस्टर्न ठेले पर भी जा सकते हैं। यहां पर आपको तंदूरी और ग्रिल तरीके से बनने वाले सभी वेजिटेरियन और नॉन वेजिटेरियन फूड मिलेंगें। इंडियन pita breads में या कहिए की रोटी में मीट और सब्जियों को भरकर ग्रिल करके तैयार किए हुए रोल भी लंदन में लोगों को काफी पसंद हैं। खासकर ऑफिस और कॉलेज जाने वाले लोग इसे लंदन में ज्यादातर खाना पसंद करते हैं।
Read more: एक साथ 30 देशों का खाना खाने के लिए जाएं इस फूड फेस्टिवल में
लंदन में इंडियन मां के हाथों का स्वाद चखने के लिए आप Luardo's जा सकती हैं। यहां पर आपको जिस तरह से इंडियन ठेलों पर दाल, चावल जैसा पूरा पका हुआ खाना मिलता है वैसा ही खाना मिलेगा। इंडियन टिक्की को रोटी में भरकर रोल बनाकर खिलाया जाता है तो इंडियन चावलों के साथ भी आपको खाने के कई ऑपशन मिलेंगें। चावलों को रोल में भरकर भी खास डिश तैयार की जाती है जो दिखने में वेस्टर्न जैसी होती है लेकिन स्वाद में इंडियन होती है। इतना ही नहीं यहां पर आपको वेस्टर्न स्नैक्स को इंडियन चटनी, सब्जी और मसालों के साथ भी खास चाट बनाकर परोसी जाती है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।