झट से प्याज वाला रवा डोसा घर पर बनाने की आसान रेसिपी जानिए

डोसा भारत में ज्यादातर लोगों को पसंद है डोसा कई तरह का होता है। आप स्वादिष्ट डोसा खाने के लिए हर बार बाहर तो नहीं जा सकती ऐसे में आप ये जरूर सोचती होंगी कि ऐसा क्या करें कि डोसा झट से घर में बन जाए। आइए आपको रवा डोसा बनाने की आसान रेसिपी बताते हैं।
Updated:- 2018-10-29, 19:24 IST
rava masala dosa recipe big

डोसा भारत में ज्यादातर लोगों को पसंद है डोसा कई तरह का होता है। आप स्वादिष्ट डोसा खाने के लिए हर बार बाहर तो नहीं जा सकती ऐसे में ये जरूर सोचती होंगी कि ऐसा क्या करें कि डोसा झट से घर में बन जाए। आपका स्वाद भी बना रहे और आपको बाहर भी ना जाना पड़े। आपकी इस परेशानी को हम दूर करने के लिए आपको onion rava masala dosa की आसान रेसिपी बता रहे हैं जिसे आप आसानी से अपने घर पर कभी भी बनाकर खा सकती हैं। इसे बनाने में आपको ज्यादा समय नहीं लगेगा। आपको घर पर डोसा बनाने के लिए क्या चाहिए और आप ऐसा क्या करें कि आपका डोसा परफेक्ट डोसा बने आइए आपको इसकी रेसिपी और ये secrets भी बताते हैं। वैसे रवा यानी सूजी का बना डोसा आपकी सेहत के लिए सबसे फायदेमंद है। 

प्याज वाला रवा मसाला डोसा बनाने की सामग्री

  • सूजी (रवा) - 1/2 कप
  • चावल का आटा - 1/2 कप
  • मैदा - 2 चम्मच
  • प्याज- 1 बारीक कटा हुआ
  • तेल - 3-4 चम्मच
  • हरा धनियां - 2-3 चम्मच बारीक कटा हुआ
  • हरी मिर्च - 2 बारीक कटी हुई
  • अदरक पेस्ट - 1 /2 चम्मच
  • हींग - 1 चुटकी
  • जीरा - 1/2 चम्मच
  • कुटी हुई काली मिर्च - 1/4 चम्मच
  • नमक - 3/4 चम्मच (स्वादानुसार)

Read more: डोसा बनाने की तैयारी में लगते हैं 14 घंटे, लेकिन 10 मिनट में बन जाता है डोसा

प्याज वाला रवा मसाला डोसा बनाने की विधि

  • प्याज वाला रवा मसाला डोसा घर पर बनाना बहुत ही आसान है इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले एक बाउल लें। 
  • बाउल में रवा, चावल और मैदा डालिए और इसे पानी डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिए। इस मिश्रण को अच्छे से फेंटे ताकि इसमें गुठलियां ना रहें।  
  • ये घोल पतला ही होना चाहिए लेकिन ध्यान रखें कि बहुत ज्यादा पतला ना हो 
  • इसी घोल में बारीक कटा प्याज, बारीक कटी हुई हरी मिर्च, अदरक का पेस्ट, हरा धनिया, काली मिर्ची, नमक, जीरा सब मिला लें। 
  • इस मिश्रण को अच्छे से फेंटकर आप इसे 15 मिनट के लिए ढक कर रख दें। 
  • अब आप नॉन स्टिक तवा लें और गैस रखकर उसे गर्म होने दें। 
  • जब तवा गर्म हो जाए तब आप इस पर थोड़ा सा तेल डालें और तेल को तवे पर चारों तरफ अच्छे से फैला लेँ। 

rava masala dosa recipe

Image Courtesy: Pxhere.com

  • जो मिश्रण आपने घोलकर 15 मिनट पहले रखा था अब आप उसे फिर से एक बार फेंटिए 
  • इस मिश्रण के 2-3 चम्मच आप तवे पर डालिए ध्यान रखें कि मिश्रण डालते समय तवे की आंच धीमी होनी चाहिए और तवा भी ज्यादा गर्म ना हो।
  • मिश्रण को तवे पर डालते ही आप उसे चम्मच से जल्दी-जल्दी चारों तरफ फैला लीजिए। 
  • इसे तब तक फैलाती रहे जब तक ये बिल्कुल बारीक ना हो जाए लेकिन बीच में कही भी मिश्रण छूटना नहीं चाहिए। फिर आप इसे धीमी आंच पर ही पकने दें 
  • आप चाहें तो अगर मिश्रण की परत मोटी लगे तो फैलाने के बाद बाकी मिश्रण को निकाल दें इससे डोसा और भी क्रिस्पी बनेगा। 
  • जब डोसा नीचे से गोल्डन ब्राउन रंग का हो जाए तब आप इसे उतार लें। इसे दूसरी तरफ से सेकने की जरूरत नहीं है। 

Read more: घर पर साबूदाना वड़ा बनाने की आसान रेसिपी सीखिए

Onion rava डोसा इतना पतला होता है कि एक तरफ का सेक ही इसे दोनों ओर से पका देता है। 

रवा डोसा की ये रेसिपी instant है इसे बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता और आप इसे आसानी से 15-20 मिनट में घर पर ही बना लेती हैं। 

Tips: डोसा बनाते समय ध्यान रखें कि तवा साफ होना चाहिए। डोसा मिश्रण डालने से पहले तवे पर तेल डालकर उसे ग्रीस जरूर करें नहीं तो डोसा चिपक जाएगा। तवे को ज्यादा गर्म ना करें नहीं तो मिश्रण तवा पर डालते ही टूट जाएगा फैलेगा नहीं। डोसा जितनी धीमी आंच पर पकेगा उसका स्वाद उतना ही क्रिस्पी और टेस्टी होगा।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।