Haunted Places In Jharkhand: झारखंड देश का एक खूबसूरत और प्रमुख राज्य है। झारखंड साल 2000 में बिहार से अलग होकर देश का 28वां राज्य बना था। आज झारखंड पूरे भारत का एक खनिज समृद्ध राज्य माना जाता है। यह राज्य घने जंगलों, कोयला खदानों और एक से एक बेहतरीन और शानदार पर्यटन स्थलों के लिए जाना जाता है। झारखंड की पतरातू घाटी, टैगोर हिल, हुंडरू और दशम वॉटरफॉल, नेतरहाट और तोपचांची झील जैसी खूबसूरत जगहों के बारे में तो लगभग हर कोई जानता होगा, लेकिन तैमारा घाटी जैसी जगहों की डरावनी कहानियों के बारे में बहुत कम लोग ही जानते होंगे। तैमारा घाटी झारखंड में 'मौत का हाईवे' के नाम से भी प्रसिद्ध है। आइए इस आर्टिकल में तैमारा घाटी की डरावनी कहानियों के बारे में जानते हैं।
झारखंड में तैमारा घाटी कहां है?
तैमारा घाटी की डरावनी कहानियों के बारे में जानने से आपको बता दें कि यह डरावनी जगह रांची-जमशेदपुरहाईवे यानी एनएच-33 पर है। यह जगह राजधानी रांची से करीब 30 किमी की दूरी पर है।हाईवे पर होने चलते इस घाटी को कई लोग 'मौत का हाईवे' के नाम से भी जानते हैं। यह हाईवे घने जंगलों के बीच में है, जिसके चलते काफी डरावना लगता है।
तैमारा घाटी की घटनाएं
तैमारा घाटी की एक नहीं, बल्कि कई घटनाएं प्रचलित हैं। तैमारा घाटी देखने में तो मनमोहक लगती है, लेकिन यह घाटी कई मौतों की गवाह भी बन चुकी है। कहा जाता है कि इस घाटी गुजरने पर अपने आप टाइम से लेकर तारीख तक बदल जाती है।
तैमारा घाटी को लेकर एक अन्य कहानी है कि जंगलों के बीच से जो गाड़ी से गुजरती, उस गाड़ी की स्पीड मीटर अपने आप बदल जाती है। लोककथा के अनुसार रात के समय इस घाटी से अजीबो-गरीब आवाजे आती राहती हैं। कई लोगों का यह भी मानना है कि डर की वजह कोई लोग अकेले इस घाटी से गुजरना नहीं चाहते हैं खासकर, रात के समय।
तैमारा घाटी की डरावनी कहानियां
तैमारा घाटी की डरावनी कहानियों से सबसे प्रचलित कहानी मोबाइल में डेट और समय बदल जाना है। जी हां, इस घाटी के बारे में कई लोगों का मानना है कि जब भी कोई यहां से गुजरता है, उसके मोबाइल में साल, डेट और समय अपने आप बदल जाता है।
हालांकि, मोबाइल में साल डेट और समय बदलने के पीछे कई लोग कुछ और कहानी बताते हैं। लोगों का मानना है कि इस घाटी से कुछ ही दूरी पर मैग्नेटाइज्ड रॉक है, जिसके चलते यह समस्या होती है। एक एनी कारण बताया जाता है कि इसी घाटी से कर्क रेखा गुजरती है, जिसके कारण यह समस्या होती है।
इसे भी पढ़ें:Haunted Places: पश्चिम भारत की सबसे डरावनी जगहें, नाम सुनते ही कांप जाती है लोगों की रूह
क्या पर्यटक तैमारा घाटी घूमने जाते हैं?
अगर आप यह जानना चाहते हैं कि क्या पर्यटक तैमारा घाटी घूमने जाते हैं, तो इसका जवाब है- हां। झारखंड की राजधानी रांची से करीब 30 किमी दूर स्थित तैमारा घाटी अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए सबसे अधिक प्रसिद्ध है। भीषण गर्मी में भी यहां ठंडी-ठंडी हवाएं चलती रहती हैं।
तैमारा घाटी, सिर्फ रांची ही नहीं, बल्कि आसपास के शहरों के लिए एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। मानसून के समय यहां दूर-दूर से पर्यटक लॉन्ग ड्राइव के लिए पहुंचते हैं। मानसून में इस घाटी की खूबसूरती चरम पर होती है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image@the_jharkhand_lens/insta
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों