Meerut Haunted Places: दिल्ली एनसीआर से करीब 103 किमी की दूरी पर स्थित मेरठ उत्तर प्रदेश का एक खूबसूरत और ऐतिहासिक शहर है। यह शहर अपनी खूबसूरती के साथ-साथ खेल के सामान के उत्पादन और 1857 के स्वतंत्रता संग्राम के लिए भी जाना जाता है। मेरठ एक ऐसा शहर है, जहां से दिल्ली में हर रोज लोग काम करने के लिए पहुंचते हैं। मेरठ में स्थित औघड़नाथ मंदिर, शहीद स्मारक, सेंट जॉन्स चर्च, गांधी बाग और मोती झील जैसी चर्चित जगहों के बारे में लगभग हर कोई जानता होगा, लेकिन जीपी ब्लॉक जैसी डरावनी जगह के बारे में बहुत कम लोग ही जानते होंगे। आइए इस आर्टिकल में हम आपको जीपी ब्लॉक की रहस्यमयी कहानियों के बारे में बताने जा रहे हैं।
मेरठ में जीपी ब्लॉक कहां है?
जीपी ब्लॉक की डरावनी कहानियों के बारे में जानने से पहले आपको यह बता दें कि जीपी ब्लॉक मेरठ के कैंट क्षेत्र में स्थित है। यह मेरठ में माल रोड से करीब 650 मीटर की दूरी पर स्थित है। जीपी ब्लॉक, उत्तर प्रदेश की सबसे डरावनी जगहों में से भी एक है। जीपी ब्लॉक, मेरठ मुख्य चौक से टैक्सी का कैब लेकर कोई भी पहुंच सकता है।
जीपी ब्लॉक की डरावनी घटनाएं
जीपी ब्लॉक की डरावनी घटनाओं को लेकर कई कहानियां प्रचलित हैं। जीपी ब्लॉक को लेकर माना जाता है कि यहां करीब 1947 के आसपास में खाली पड़ा है। खाली होने की वजह से इस ब्लॉक को करीब कई लोग 'भूत बंगला' के नाम से भी जानते हैं।
वहीं कुछ लोगों का मानना है कि जब से यह बंगला खाड़ी हुआ, तब से इस बंगले पर भूतों का साया देखा जाने लगा। जीपी ब्लॉक को सिर्फ, मेरठ या उत्तर प्रदेश ही नहीं, बल्कि भारत के सबसे डरावनी स्थलों में से एक माना जाता है।
जीपी ब्लॉक की डरावनी कहानियां
जीपी ब्लॉक की एक नहीं, बल्कि कई डरावनी कहानियां हैं। जीपी ब्लॉक को लेकर कुछ लोग मानते हैं कि यहां बंगले पर किसी महिला का साया है। मिथक के अनुसार आधी रात को एक महिला लाल साड़ी पहने बंगले में ऊपर-नीचे घूमती रहती है। आधी रात को अजीबो-गरीब आवाज भी सुनाई देती है।
जीपी ब्लॉक की डरावनी कहानियों को लेकर अन्य कहानी है कि आधी रात को करीब चार लोग मदिरापान करते हुए दिखाई देते हैं। कहनियों के अनुसार आधी रात को चारों लड़कों की आवाज सुनाई देती है। इन दोनों ही घटनाओं के बाद जीपी ब्लॉक को डरावनी जगह नोला जाता है।
जीपी ब्लॉक जा सकते हैं?
दिन के उजाले में तो कई लोग जीपी ब्लॉक के आसपास घूमने के लिए जाते हैं, लेकिन जैसे ही सूर्य ढलता है, वैसे ही इस ब्लॉक के आसपास कोई भी भटकने की हिम्मत नहीं करता है। खासकर, अमावस्या की रात में यहां गलती ही से कोई जाने की हिम्मत नहीं करता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जीपी ब्लॉक काफी हद तक खंडहर में तब्दील हो चुका है।
इसे भी पढ़ें:गाजियाबाद की ये डरावनी जगहें कई दिलचस्प कहानियों के लिए हैं फेमस
उत्तर प्रदेश की अन्य डरावनी जगहें
मेरठ के अलावा, उत्तर प्रदेश के कई शहरों में ऐसी कई डरावनी जगहें मौजूद हैं, जहां को भी जाने की हिम्मत नहीं करता है। जैसे-नोएडा के सेक्टर 60 में स्थित-फिनिक्स शू फैक्ट्री, मिर्जापुर में स्थित-चुनार फोर्ट और उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में स्थित कालिंजर फोर्ट भी डरावनी जगहों में शामिल हैं। इन जगहों को पर कई लोग अकेले जाने की हिम्मत तक नहीं करते हैं। इन जगहों से भी अजीबो-गरीब आवाज आती है।
- नोट: ये कहानी अलग-अलग कहानियों पर आधारित है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image@superbcollections
HerZindagi Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों