पांडवों ने की थी हिमाचल के इस मंदिर की स्थापना, जानिए इसके बारे में

हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में पांडवों ने की थी बगलामुखी मंदिर की स्थापना, चलिए जानते हैं इस मंदिर से जुड़ी कुछ मुख्य बातें। 

 

baglamukhi temple history

मां बगलामुखी मंदिर लोगों के लिए आस्था का केंद्र है। यहां देश- विदेश के लोग ही नहीं बल्कि इंडस्ट्री के कई बड़े सेलेब्स भी आ चुके हैं। कहा जाता है कि जो भी सच्चे दिल से मां बगलामुखी धाम जाता है उसकी सारी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। वहीं लोगों का यह भी मानना है कि इस मंदिर की स्थापना पांडवों ने की थी।

बगलामुखी मंदिर कहां है

यह मंदिर हिमाचल के कांगड़ा में स्थित है। यहां शत्रुनाशिनी और वाकसिद्धि जैसे यज्ञ होते हैं। मंदिर में होने वाले शत्रुनाशिनी यज्ञ में लाल मिर्च की आहुति डाली जाती है। बगलामुखी का यह मंदिर महाभारत काल का माना जाता है।

बगलामुखी मंदिर की स्थापना किसने की

know everything about baglamukhi temple in himachal pradesh

वहीं बात हम इस मंदिर की स्थापना की करें, तो इस मंदिर की स्थापना द्वापर युग में पांडवों ने अज्ञातवास के दौरान एक ही रात में कर दी थी। यहां सर्वप्रथम अर्जुन एवं भीम ने युद्ध में शक्तियां प्राप्त करने और मां बगलामुखी की कृपा पाने के लिए विशेष पूजा भी की थी।

इसे भी पढ़ें:भारत में स्थित हैं ये 4 बेहद ही अद्भुत मंदिर, जानिए इनके बारे में

पितांबरी देवी भी कहलाती हैं मां बगलामुखी

कहा जाता है कि मां हल्दी रंग के जल में प्रकट हुई थी। हल्दी के पीले रंग की वजह से उन्हें पितांबरी देवी भी कहा जाता है। मां को पीला रंग अति प्रिय है। इसलिए यहां पूजन के लिए पीली सामग्री का ही इस्तेमाल किया जाता है। यह मंदिर पूरे तरीके से पीले रंग का है।

इसे भी पढ़ें:जानें भारत के प्राचीन मंदिरों के बारे में, जिसका वर्षों पुराना है इतिहास

बगलामुखी मंदिर कैसे पहुंचे

  • कांगड़ा शहर से बगलामुखी मंदिर की दूरी करीब 26 किलोमीटर है।
  • आप अपनी गाड़ी या फिर बस से भी यात्रा तय कर सकती हैं।
  • अगर आप हवाई मार्ग से आना चाहते हैं तो कांगड़ा एयरपोर्ट आ सकती हैं।
  • आप चाहे तो कांगड़ा रेलवे स्टेशन से भी आसानी से इस मंदिर तक जा सकती हैं।

यहां यामी गौतम शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा जैसे सेलेब्स भी जा चुके हैं। आपको बता दें कि भारत में बगलामुखी के तीन ऐतिहासिक मंदिर हैं। कांगड़ा हिमाचल प्रदेश, दतिया और नलखेड़ा मध्य प्रदेश में।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- instagram

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP