यह है भारत का सबसे पुराने हाईवे, जानिए इसके बारे में 3 खास बातें

भारत का सबसे पुराना हाईवे जीटी रोड या ग्रैंड ट्रंक रोड है। यह हाईवे सिर्फ भारत में ही, बल्कि दूसरे देशों तक भी जाता है। चलिए हम आपको इसके बारे में कुछ खास बातें बताते हैं। 

 
Yashasvi Yadav
which is the oldest highway in india in hindi

हमारे देश में 599 नेशनल हाईवे पर अगर आपसे कोई यह सवाल पूछे कि भारत का सबसे पुराना हाईवे कौन सा है, तो क्या आप इसका जवाब दे पाएंगी? अगर आप इसका जवाब जानना चाहती हैं, तो इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें क्योंकि हम आपको बताने जा रहे हैं भारत के सबसे पुराने हाईवे ग्रैंड ट्रंक रोड के बारे में कुछ खास बातें।

कब बना यह हाईवे?

भारत का सबसे पुराना हाईवे ग्रैंड ट्रंक रोड का निर्माण चंद्रगुप्त मौर्य के शासनकाल के दौरान हुआ था। इसे सोलहवीं शताब्दी में शेरशाह सूरी ने पक्का कराया था। इसपर जगह-जगह दूरी मापने के लिए पेड़ भी लगाए गए थे। एक कोस में 3.22 किलोमीटर की दूरी होती थी। सिर्फ यही नहीं, यात्रियों के रुकने के लिए कमरे, उस समय इस रोड पर पशुओं को बांधने की जगह और पानी के लिए एक कुआं भी बना होता था।

इसे भी पढ़ें-आइए जानते हैं भारत में मौजूद 10 सबसे बड़े नेशनल हाईवे के बारे में

कहां तक जाता है यह हाईवे?

about oldest highway in india

यह हाईवे सिर्फ देश में ही नहीं खत्म होता, बल्कि दूसरे देशों तक भी जाता है। आपको बता दें कि यह हाईवे बांग्लादेश से शुरू होकर यह बर्दवान, आसनसोल, सासाराम, प्रयागराज, अलीगढ़, दिल्ली, अमृतसर और फिर पाकिस्तान के लाहौर और रावलपिंडी से होते हुए अफगानिस्तान तक जाता है।

इस हाईवे के थे कई नाम

भारत में NH-1,NH-2,NH-5 और NH-91 भी इसी हाईवे का हिस्सा हैं। इस हाईवे का नाम भी कई बार बदला जा चुका है। यह सड़क उत्तर भारत में है, इसलिए सबसे पहले इसको उत्तरापथ कहा जाता था। बाद में सड़क-ए-आजम, बादशाही सड़क, द लॉग रोड रखा गया।

इसे भी पढ़ें-Highway, Freeway और Expressway के बीच क्या है अंतर? जानिए

जानें इन नेशनल हाईवे के बारे में भी

ग्रैंड ट्रंक रोड पुराना होने के साथ-साथ बहुत लंबा भी है। भारत में ऐसे कई अन्य हाईवे हैं जो देश के सबसे लंबे नेशनल हाईवे लिस्ट में शामिल हैं। एनएच 27 देश का दूसरा सबसे बड़ा हाईवे है। यह हाईवे लगभग 7 राज्यों और लगभग 27 शहरों से होकर गुजरता है। वहीं देश के तीसरा सबसे बड़ा नेशनल हाईवे का खिताब एनएच-48 के पास है।(यह है दुनिया का सबसे पुराना होटल)

इस हाईवे की कुल लम्बाई लगभग 2,807 किलोमीटर है। यह भारत की राजधानी दिल्ली से शुरू होकर दक्षिण भारत के चेन्नई में जाकर समाप्त होती है। इसके अलावा एनएच 52 देश का चौथा सबसे लंबा हाईवे एनएच-52 है। यह करीब 2,317 किलोमीटर लंबा है।

आपको भारत के सबसे लंबे हाईवे के बारे में जानकर कैसे लगा हमें कमेंट करके बताएं। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

image credit- jagran

Disclaimer