राजस्थान का रणथंभौर रॉयल बंगाल टाइगर्स का घर माना जाता है और इसलिए वाइल्ड लाइफ लवर अपनी राजस्थान ट्रिप के दौरान इस जगह को जरूर एक्सप्लोर करते हैं। रणथंभौर का प्राकृतिक सौंदर्य अनुपम है। साथ ही आपको यहां पर तत्कालीन शासकों के खंडहर इमारतें भी देखने को मिलेंगे। राजस्थान का रणथंभौर ना सिर्फ देसी सैलानियों को बल्कि विदेशी पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। अगर आप भी राजस्थान में हैं तो आपको एक बार रणथंभौर जरूर जाना चाहिए। यहां पर आपको टाइगर रिजर्व से लेकर किलों तक कई बेहतरीन जगहें देखने को मिलेंगी, जो आपको एक अविस्मरणीय अनुभव करवाएंगी। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको रणथंभौर की कुछ ऐसी ही बेहतरीन जगहों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आप अपने राजस्थान ट्रिप के समय देख सकती हैं-
रणथंभौर टाइगर रिजर्व
अगर आप एक एनिमल लवर हैं तो आपको रणथंभौर में रणथंभौर टाइगर रिजर्व जरूर देखना चाहिए। यह रणथंभौर में देखने लायक जगहों की लिस्ट में सबसे पहले नंबर पर आता है। बाघों को करीब से देखने के लिए यह देश के सर्वश्रेष्ठ राष्ट्रीय उद्यानों में से एक है। टाइगर रिजर्व में आप जंगल सफारी, बर्ड वॉचिंग, प्रकृति की सैर और कई अन्य रोमांचक चीजों का आनंद उठा सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें: Goa Trip प्लान करते समय न भूलें इस सीक्रेट बीच को, कई लोगों को नहीं पता इसके बारे में
पदम झील
पदम झील रणथंभौर वन्यजीव अभ्यारण्य की सबसे बड़ी झील है। यह खूबसूरत झील रिजर्व में जानवरों के लिए पानी का मुख्य स्रोत है। झील के आसपास की सुंदरता आपको यकीनन मंत्रमुग्ध कर देगी। पदम झील का दौरा किए आपकी इस जगह की यात्रा अधूरी ही रह जाएगी। इसे रणथंभौर में देखने के लिए सबसे बेहतरीन स्थानों में गिना जाता है।
इसे जरूर पढ़ें: भारत के सबसे फेमस और सबसे बड़े ग्लेशियर के बारे में कितना जानते हैं आप
जोगी महल
जोगी महल पदम झील के किनारे स्थित है। इसे पहले एक रेस्टहाउस के रूप में उपयोग किया जाता था। जोगी महल के करीब एक बड़ा बरगद का पेड़ है जो देश के सबसे बड़े बरगद के पेड़ों में से एक है। अगर आपको इतिहास और प्रकृति में दिलचस्पी है तो आपको रणथंभौर में एक बार जोगी महल को भी जरूर देखना चाहिए। (भगवान की ये 7 मूर्तियां जो कई मीलों की दूरी से भी आती हैं नजर)
रणथंभौर का किला
रणथंभौर के किले की विशेषता यह है कि यह 8 वीं शताब्दी में चौहान शासकों द्वारा बनाया गया था। यही कारण है कि यह रणथंभौर में घूमने के लिए सबसे दिलचस्प स्थानों में से एक है। इस किले के चारों ओर, झीलें, विभिन्न प्रकार के वनस्पति और जीव, पिकनिक स्पॉट इसे और भी अधिक आकर्षक बनाते हैं। अगर आप फैमिली या दोस्तों के साथ हैं तो रणथंभौर का किला आपकी ट्रेवल लिस्ट में जरूर होना चाहिए।
सर्वल झील
अगर आप राजस्थान में कुछ वक्त प्रकृति के करीब रहकर सिर्फ और सिर्फ खुद के साथ बिताना चाहती हैं तो आपको सर्वल झील में जरूर जाना चाहिए। यह रणथंभौर में घूमने के लिए सर्वल झील सबसे अच्छी जगहों में से एक है। वैसे तो आप यहां पर कभी भी जा सकती हैं, लेकिन ठंड के मौसम में नवम्बर से मार्च के बीच यहां घूमना सबसे अच्छा माना जाता है। दरअसल, सर्दियों के दौरान यह झील विभिन्न प्रजातियों के पक्षियों का बसेरा बन जाती है। जिससे आपको यहां एक अद्भुत नजारा देखने को मिलता है। (ऐसी 5 झीलें जहां आप अपने पार्टनर के साथ जरूर जाना चाहेंगी)
Recommended Video
त्रिनेत्र गणेश मंदिर
त्रिनेत्र गणेश मंदिर सिर्फ रणथंभौर ही नहीं, बल्कि राजस्थान के सबसे पुराने और प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है। यह रणथंभौर किले के अंदर स्थित है और रणथंभौर में घूमने के लिए प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है। अगर आप अपने परिवार के साथ इस जगह पर छुट्टियां मना रही हैं तो आपको त्रिनेत्र गणेश मंदिर में जरूर जाना चाहिए। यहां पर आप सुबह छह बजे से लेकर शाम को छह बजे तक जा सकती हैं।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit: ranthamborenationalpark, yatra, hlimg, tyhotels, travel-rajasthan