Sat Sep 12, 2026 | Updated 05:28 AM IST

भारत में ये फल है बेहद दुर्लभ, मिल जाए तो जरूर खाएं

मैंगोस्टीन का फल आमतौर पर हर जगह आसानी से नहीं मिलता है। यह फल खाने में खट्टा मीठा और बेहद स्वादिष्ट होता है। भारत में यह फल दक्षिण भारत में खाने को मिलता है। 
Updated:- 2023-09-14, 15:37 IST
mangosteen season

मैंगोस्टीन एक स्वादिष्ट फल है, जो खाने में खट्टा मीठा स्वाद का होता है। इस फल में कई सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो हमारे स्वास्थ्य के लिए भी बेहद फायदेमंद है। इसके पोषक तत्व के कारण इसकी मांग दुनिया भर में है। लेकिन सभी जगह आसानी से नहीं पाए जाने के कारण बहुत से लोग आज भी इस फल से परिचित नहीं हैं। मैंगोस्टीन के फल में फाइबर, एंटी-ऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं। यह फल कई तरह के स्वास्थ्य गुणों से भरपूर है और इसके सेवन से इम्यूनिटी बूस्ट होती है और कई बीमारियों को ठीक करने में भी लाभदायक है।

मैंगोस्टीन फल के बारे में?

mangosteen fruit

मैंगोस्टीन एक उष्णकटिबंधीय फल है, जिसका स्वाद खाने में खट्टा मीठा होता है। जिस प्रकार आम को फलों का राजा कहा जाता है, वैसे ही मैंगोस्टीन को फलों की रानी कहा जाता है। मैंगोस्टीन का बाहरी रंग बैंगनी और भीतरी रंग सफेद होता है। अलग-अलग भाषा में इस फल को कई अलग-अलग नामों से जाना जाता है। हिंदी भाषी लोग इस फल को मैंगोस्टीन कहते हैं, तो बंगाल में इसे 'काओ' कहा जाता है और गुजराती में मैंगोस्टीन को 'कोकम' कहा जाता है।

कैसे खाया जाता है मैंगोस्टीन का फल

mangosteen benefits

मैंगोस्टीन का दुर्लभ फल हर कहीं आसानी से नहीं मिलता साथ ही, जहां यह फल मिलता है वहां यह गर्मियों के मौसम में ही आता है। एशिया मार्केट में इस फल की उपलब्धता बहुत होती है। इस फल के बैंगनी छिलके को निकालकर फेंक दिया जाता है और ऊपर के सफेद गूदे को खाया जाता है, जो कि खाने में खट्टा मीठा लगता है। इस फल (फल खरीदने के टिप्स) का सेवन वैसे तो सभी कर सकते हैं, लेकिन यदि किसी को कोई शारीरिक बीमारी है तो वह पहले डॉक्टर से परामर्श लें फिर ही इस फल का सेवन करें। इस फल का सेवन ज्यादा नहीं करना चाहिए नहीं तो कई तरह के स्वास्थ्य समस्या हो सकती है।

इसे भी पढ़ें: बेहद दुर्लभ है ये स्वादिष्ट फल, जो मात्र तीन महीने के लिए बाजार में मिलता है

मैंगोस्टीन एक मौसमी फल है जो गर्मी के मौसम में आता है। यह फल सभी क्षेत्रों में उपलब्ध नहीं होता है इसलिए इसका मजा केवल गर्मियों में विशेष जगह पर ही लिया जा सकता है। कैंसर जैसी जटिल बीमारी के इलाज के लिए इस दुर्लभ फल मैंगोस्टीन का उपयोग किया जाता है। त्वचा संबंधी कई तरह के रोग में इस फल का उपयोग किया जाता है।  

इसे भी पढ़ें: ये है भारतीय दुर्लभ फल, जो मात्र दो महीने के लिए बाजार में मिलता है

 

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit: Freepik

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।