Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:29 AM IST

जानें इस भारतीय दुर्लभ फल के बारे में, जो मात्र दो महीने ही मिलता है

ऐसे कई फल और सब्जी हैं, जिसके बारे में सभी को नहीं पता। ऐसा ही एक दुर्लभ फल है लसोड़ा, जिसके बारे में आज भी बहुत से लोग अनजान हैं। इस फल को रसोई और आयुर्वेद में कई तरह उपयोग किया जाता है। 
Updated:- 2023-11-06, 18:45 IST
lasoda ko kaise khayein

Rare Indian Fruits: दुनिया भर में ऐसे कई तरह के फल और सब्जी मिलते हैं, जिसके बारे में लोगों को पता नहीं होता है। कुछ फल और सब्जियों के बारे में तो एक से दूसरे राज्यों के लोगों को पता नहीं होता है। ऐसा ही एक फल है लसोड़ा, जिसके बारे में सब नहीं जानते हैं। इसलिए इस फल को देश के दुर्लभ फल की श्रेणी में रखा गया है। इस फल का दुर्लभ होने का एक और कारण यह भी है, कि यह धीरे-धीरे विलुप्त होते जा रहे हैं और इसके नए पेड़ भी नहीं लगाए जा रहे हैं। लसोड़े को गौंदी और निसोरी के नाम से भी जाना जाता है। इस फल का साइंटिफिक नाम कोर्डिया मायक्सा (Cordia myxa) है। दिखने में भले यह फल छोटा है, लेकिन इसके अनगिनत स्वास्थ्य लाभ हैं। लसोड़े का फल भारत में राजस्थान में पाया जाता है और गर्मियों में इससे अचार, पाउडर और चटनी बनाकर खाया जाता है।

इस फल का स्वाद / Lasoda Fruit Taste

lasoda fruit other name

अंगूर की तरह दिखने वाला यह फल मई और जून के महीने में ही बस मिलता है, इसलिए इसे दुर्लभ फलों की श्रेणी में रखा गया है। इस फल को कच्चा खाने के अलावा पकाकर भी खा सकते हैं, स्वाद में पके हुए लसोड़े मीठे होते हैं। गुजरात में इस फल का चूर्ण बनाकर इसे मैदा, घी और बेसन के साथ मिलाकर लड्डू बनाते हैं। यह फल आपको हर महीने उपलब्ध नहीं होगा इसलिए इसे मई और जून के महीने में तोड़कर चूर्ण और अचार बनाकर स्टोर किया जाता है। 

कहां मिलता है लसोड़े का फल / Lasoda Fruit

lasoda fruit pickle

यह फल आमतौर पर नम और सूखे जगहों पर पाया जाता है। यह गुजरात, उत्तराखंड, पंजाब, हिमाचल प्रदेश (हिमाचल प्रदेश टूरिस्ट स्पॉट), राजस्थान और महाराष्ट्र  में पाया जाता हौ। लसोड़ा का फल ही नहीं इसकी लकड़ी भी बहुत काम की होती है। लसोड़े की लकड़ी मजबूत और चीकनी होने के कारण इसका इस्तेमाल फर्नीचर बनाने के लिए किया जाता है। बहुत से किसान इसके पेड़ को अपने खेत के पार या किनारे में भी लगाते हैं।

इसे भी पढ़ें: ये हैं नींबू की कुछ प्रमुख किस्में, अचार से लेकर जूस तक इन चीजों के लिए होता है इस्तेमाल

लसोड़े का उपयोग किस चीज के लिए किया जाता है/ Uses Of Lasoda 

lasoda fruit laddu

इस फल के बारे में जानने वाले लोग इसका उपयोग गर्मियों में शरीर को ठंडक प्रदान करने के लिए करते हैं। गर्मियों में आने वाला यह फल तेज धूप और गर्मी से जुड़े कई तरह की समस्याओं से राहत देने के लिए बहुत फायदेमंद फल (सेहत के लिए फायदेमंद फल) है। इस फल को पहले बीकानेर के शहरी क्षेत्रों में उगाया जाता था ,लेकिन शहर के विकास के साथ-साथ यह पेड़ धीरे-धीरे विलुप्त होने लगे। वर्तमान में यह फल राजस्थान के बहुत से गांवों में पाया जाता है। इस फल के कीमत की बात करें तो यह 150-200 रुपये प्रति किलो मिलता है। गुजरात और राजस्थान में इसके पत्ते का इस्तेमाल बकरी और ऊंट के चारे के रूप में करते हैं।

इसे भी पढ़ें: तेज धूप और गर्मी को मात देने के लिए बनाएं तरबूज से ये 3 रिफ्रेशिंग ड्रिंक्स

 

लसोड़े का फल देश में दुर्लभ फल में से एक है जो कि मई और जून के महीने में पाया जाता है। हमें उम्मीद है लसोड़े से जुड़ी ये जानकारी आपको पसंद आई होगी। यह लेख पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें। आपको यह लेख कैसा लगा हमें कमेंट कर बताएं, ऐसे ही लेख पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।

Image Credit-  Shutterstock

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।