कितनी तरह की होती हैं जलेबियां, आप भी जानिए

जलेबी का नाम सुनकर हर किसी के मुंह में पानी आने लगता है। चाशनी में डूबी जलेबी खाते ही मन अच्छा हो जाता है। चाहे घर का कोई फंक्शन हो या पार्टी, जलेबी अक्सर मेहमानों के लिए सर्व की जाती है। आपको यह जानकर खुशी होगी कि जलेबी सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि कई दूसरे देशों में भी लोकप्रिय है। पाकिस्तान से लेकर बांगलादेश, ईरान, मिस्र, मध्य पूर्व और स्पेन तक, हर जगह जलेबी का स्वाद लोगों को भाता है। जलेबी भारत में पर्शियाई आक्रमणकारियों के जरिए भारत आई थी और अब यह हमारे डेजर्ट्स का हिस्सा बन चुकी है। जलेबी बनाने के लिए गाढ़ा बैटर तैयार किया जाता है और इसके बाद गोलाकार डिजाइन में इसे डीप फ्राई किया जाता है। अच्छी तरह से फ्राई हो जाने के बाद इन्हें चाशनी में डुबो दिया जाता है। गर्म, कुरकरी और भीतर से मिठास लिए हुए जलेबियां खाकर मन तृप्त हो जाता है। भारत में जलेबियों के कई रूप नजर आते हैं, आइए इसके अलग-अलग टाइप्स के बारे में जानते हैं-
पनीर जलेबी
पनीर खाने में काफी स्वादिष्ट लगता है। इसीलिए पनीर जलेबियां भी अद्भुत स्वाद देती हैं। लेकिन पनीर जलेबी को 24 घंटे के अंदर खा लिया जाना चाहिए, अन्यथा इसके खराब होने का डर रहता है। पनीर से बने होने की वजह से इसके सामान्य जलेबी की तुलना में जल्दी खराब होने की आशंका रहती है। पश्चिम बंगाल में इसे चनार जलेबी के नाम से जाना जाता है।
इसे जरूर पढ़ें: टीवी एक्ट्रेस सुचेता खन्ना हेल्दी रहने के लिए घी में पकाती हैं खाना, जानिए उनका डाइट रूटीन
झांगरी
फूलों के आकार वाली जांगरी भी जलेबी का एक मिलता-जुलता रूप है। इसे अमरती और ओमरती नामों से भी जाना जाता है। माना जाता है कि इस डिश को बनाए जाने की शुरुआत उत्तर भारत में हुई थी, लेकिन धीरे-धीरे इसकी पहुंच दक्षिण भारत तक भी हो गई। यह जलेबी उड़द दाल की बनी होती है, इसीलिए यह मैदे से बनने वाली जलेबी की तुलना में ज्यादा हेल्दी मानी जाती है। इसका कुरकुरा स्वाद मीठा पसंद करने वालों को खूब भाता है।
जलेबा
अगर छोटी-छोटी जलेबियां खाकर आपका मन नहीं भरता तो आपको बड़े आकार वाले जलेबे जरूर ट्राई करने चाहिए। देसी घी में तले जाने वाले जलेबे स्वाद से भरपूर होते हैं और ये टेस्ट बड्स को सैटिसफाई कर देते हैं। उत्तर प्रदेश और हरियाणा में जलेबे खासतौर से फेमस हैं।
इसे जरूर पढ़ें: आम्रपाली गुप्ता वेट लॉस के लिए लंच में लेती हैं लौकी की सब्जी और बाजरे की रोटी, जानिए उनका डाइट रूटीन
खोया जलेबी
मध्यप्रदेश के जबलपुर में जलेबी खोये, दूध और मैदे से तैयार की जाती है। खोए से जलेबी का स्वाद और भी ज्यादा उम्दा हो जाता है। इस जलेबी के साथ जब ठंडा दूध या मलाई खाई जाती है तो सोने पर सुहागा हो जाता है।
इमरती
बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में उड़द दाल से तैयार होने वाली इमरती का स्वाद भी महिलाओं को खूब पसंद आता है। इमरती का आकार देखने में आकर्षक लगता है। इसमें भीतर की तरफ एक गोला नजर आता है और उसके ऊपर चारों तरफ छल्ले बने होते हैं। जब उड़द की दाल के आटे से इमरती तैयार की जाती है तो उसके लिए खमीर उठाने की प्रक्रिया की जरूरत नहीं पड़ती। इससे कम समय में टेस्टी इमरती बनाई जा सकती है।
चाहें खोए की जलेबी हो या फिर पनीर की, इमरती हो या फिर जलेबा, सभी तरह की जलेबियों का स्वाद अपने आप में अनूठा है। जलेबी रेसिपी के इन अलग-अलग टाइप्स के बारे में जानने के बाद आप भी इनके स्वाद का मजा लीजिए। अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी तो इसे जरूर शेयर करें। टेस्टी फूड से जुड़ी अन्य अपडेट्स के लिए विजिट करती रहें हरजिंदगी।
Image Courtesy: Pinterest
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।