Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:42 PM IST

इस तरह घर पर मिनटों में बनती है जलेबी, जानिए आसान सी रेसिपी

क्या आप जानती हैं जलेबी बनाने की विधि। इसे बनाना बहुत ही आसान है। इसे घर पर कैसे बनाएं, जानिए
Updated:- 2020-06-24, 14:06 IST
indian sweet b

भारत की मशहूर मिठाइयों मे सबसे पहला नाम जलेबी का ही आता है। हममें से शायद ही कोई ऐसा हो जिसे जलेबी न पसंद हो। ठंड में गर्मागर्म जलेबी और पूड़ी का स्वाद कई बड़े पकवान को टक्कर दे सकता है। जलेबी दिखने में जितनी गोल-गोल होती है ये बनाने में उतनी ही आसान होती है। अब तो ये सोशल मीडिया पर ट्रेंड भी कर रही है। घर पर अगर खाली बैठी हैं तो फटाफट इसे बनाकर खा सकती हैं और खिला सकती हैं। इसके लिए बस आपको थोड़ी से मेहनत करने की जरूरत है। इसे बनाने की रेसिपी बहुत ही आसान है आपको इसे बनाने के लिए क्या चाहिए और इसे आप कैसे घर पर झट से बनाकर खा सकती है आइए जानते हैं।

जलेबी की सामग्री

indian sweet

Image Courtesy: sofabfood.com/Pinterest.com

  • मैदा- 1/2 कप
  • दही- 1/4 कप
  • (फ्राई करने के लिए) तेल या घी
  • कॉटन का कपड़ा (जिसके बीच में छेद हो)
  • चीनी- 1 कप (चाश्नी बनाने के लिए)

इसे जरूर पढ़ें: स्मृति कालरा का ideal meal जिसमें मक्खन, चीज़ और मीठा हो और उसे खाने से मोटे ना हों

बनाने की विधि

indian sweets

Image Courtesy: Sinfullyspice.com/ Pinterest.com

  • सबसे पहले मैदे और दही को एक साथ मिलाकर गाढ़ा paste तैयार कर लें।
  • अगर जरूरत पड़े, तो आप इसमें पानी भी डाल सकती हैं।
  • करीब 6 से 7 घंटे के लिए इसे गाढ़ा होने के लिए छोड़ दें।
  • जब पेस्ट गाढ़ा हो जाए और ऊपर झाग दिखने लगे, तो चाश्नी तैयार करें।
  • पानी और चीनी को मिलाकर हल्की आंच पर चाश्नी बनाएं।
  • तेज आंच पर थोड़े समय के लिए चाश्नी को गाढ़ा करें।
  • जब चाश्नी तार छोड़ने लगे, तो इसे आंच से उतार कर हल्का ठंडा कर लें।
  • एक गहरा पैन लें। उसमें तेल या घी डालकर गर्म करें।
  • अब कॉटन के कपड़े में तैयार किए गए paste को डालें।जितना छोटा छेद होगा उतनी ही पतली जलेबी बनेगी।
  • अब कपड़े की मदद से जलेबियां तलें और उसे मीडियम आंच पर पकाएं और पलटें।
  • जब जलेबी दोनों तरफ से हल्के भूरे रंग की हो जाएं, तो इन्हें निकालकर चाश्नी में डालें।
  • करीब एक मिनट तक इन्हें चाश्नी में भीगा रहने दें। निकालकर serve करें।     

 

दही-जलेबी खाने के फायदे

indian sweet

Image Courtesy: Cookingshooking.in/ Pinterest.com

बात जलेबी की हो रही है तो ये भी जान लें कि जलेबी कहां की फेमस है। वैसे भारत का हर एक शहर एक अच्छे फूड आइटम के लिए मशहूर जरूर है। जैसे आगरा का पेठा famous है और लखनऊ की रेवड़ी वैसे ही बनारस की दही और जलेबी बहुत फेमस है। आपको बता दें कि जलेबी जितनी देखने में अलग होती है वो उतनी ही फायदेमंद होती है। और इसे बनाने का तरीका भी बिलकुल आसान होता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि लोग यहां पर जलेबी से ही सुबह का नाश्ता करते है। बनारस में जलेबी का नाश्ता दही के साथ किया जाता है। क्या आप जलेबी खाती हैं अगर नहीं तो इसको खाने के फायदे जानकर आप जरूर इसको खाना शुरु कर देंगी। आइए जानते है जलेबी और दही खाने से होने वाले फायदों के बारे में।

इसे जरूर पढ़ें: शेफ से जपानी सुशी को घर पर बनाने की रेसिपी जानिए

बढ़ाएगी वजन

कई लड़कियां कमजोर होती हैं, वजन ना बढ़ने की समस्‍या से परेशान होती हैं। उनके लिए देसी घी में बनी जलेबी खाना वरदान हो सकता है। साथ ही रोज दही जलेबी खाएं और एक हफ्ते में आपको वजन बढ़ाने में मदद मिलेगी।

 

टेंशन दूर भगाए

ऑफिस में बहुत टेंशन हो गई है, काम का जबरदस्‍त स्‍ट्रेस है तो परेशान ना हों। मीठी-मीठी जलेबी और दही आपकी इसे टेंशन को फुर्र कर देगी। जलेबी और दही खाने से दिमाग में सुकून पैदा करने वाले harmones रिलीज होते हैं । ये आपके तनाव को दूर कर देते हैं।

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।