किचन स्लैब को चुटकियों में किया जा सकता है साफ, ये टिप्स आएंगे बहुत काम

किचन को अगर नियमित रूप से साफ नहीं किया जाए, तो फूड स्टेन, मसाले के दाग, गैस की गर्माहट के दाग आदि लग जाते हैं। इसलिए इन्हें रोजाना साफ किया जाता है। मगर किचन स्लैब को साफ करना कभी-कभी मुश्किल हो सकता है। स्लैब पर लगे दाग न सिर्फ जिद्दी होते हैं, बल्कि उन्हें साफ करने में काफी मेहनत लगती है।
अगर सही तरीके से सफाई की जाए, तो किचन स्लैब को चुटकियों में साफ किया जा सकता है। इसकी सफाई करने के लिए हम ऐसे इंग्रीडिएंट्स का इस्तेमाल करते हैं, जिससे स्लैब खराब भी न हो और यह चुटकियों में साफ भी हो जाए। तो देर किस बात की आइए विस्तार से जानते हैं इसे साफ करने के आसान हैक्स क्या हैं।
आलू से साफ करें तेल के दाग

आलू का स्टार्च ग्रीस को घोलने में मदद करता है, जिससे आप आसानी से स्लैब को साफ कर सकते हैं। स्लैब को साफ करने के लिए आपको हमारे बताए गए टिप्स को फॉलो करना होगा।
इसे जरूर पढ़ें- एक नहीं कई तरीके के होते हैं आलू, आप भी जानें
सामग्री
- 1- आलू
- 1- चाकू (आलू को काटने के लिए)
- 1 साफ कपड़ा या स्पंज
- थोड़ा सा- पानी
विधि
- सबसे पहले एक फ्रेश आलू लें और उसे चाकू की मदद से बीच से आधा काट लें। अब आपके पास दो हिस्से होंगे, जिनमें से एक का इस्तेमाल दाग साफ करने के लिए होगा।
- आलू के कटे हुए हिस्से को सीधे तेल या ग्रीस के दाग पर रगड़ें। इसे गोल-गोल घुमाते हुए धीरे-धीरे दाग पर अच्छे से लगाएं।
- आलू में मौजूद स्टार्च तेल को घोलने में मदद करता है और दाग को हटाने में कारगर होता है।
- जब आप आलू को दाग पर अच्छे से रगड़ लें, तो उसे 5-10 मिनट के लिए छोड़ दें। इससे स्टार्च को तेल को तोड़ने और दाग को हटाने का समय मिलेगा।
- कुछ समय बाद, एक साफ और गीला कपड़ा या स्पंज लें और उस जगह को पोंछ लें, जहां आपने आलू लगाया था। ध्यान दें कि दाग धीरे-धीरे गायब हो जाएगा और स्लैब साफ दिखने लगेगा।
सिट्रस फलों के छिलके आएंगे काम

सिट्रस फलों के छिलके जैसे नींबू, संतरा और मौसमी। इससे किचन स्लैब की सफाईके लिए बहुत इफेक्टिव माने जाने हैं। इनका इस्तेमाल करना आसान है और वो न केवल दाग-धब्बों को हटाते हैं, बल्कि एक ताजगी भरी खुशबू भी छोड़ते हैं।
सामग्री
- 1- मौसमी के छिलके
- 1 कप- पानी
- 1 साफ कपड़ा
विधि
- अपने पास मौजूद सिट्रस फलों के छिलके इकट्ठा करें। उन्हें ताजे फलों से निकाले और उपयोग के लिए तैयार रखें।
- छिलकों के अंदर वाले हिस्से को किचन स्लैब पर लगे दाग-धब्बों पर रगड़ें।
- सिट्रस फलों के छिलकों में प्राकृतिक एसिड होता है, जो ग्रीस और गंदगी को तोड़ने में मदद करता है।
- आप स्लैब पर छिलकों को रगड़ लें और इसे 5-10 मिनट के लिए यूं ही छोड़ दें। इससे सिट्रस एसिड को गंदगी को घोलने का समय मिलेगा।
- एक साफ गीला कपड़ा या स्पंज लें और उस जगह को पोंछ लें जहां अपने छिलके रगड़ने थे।
- छिलके से दाग-धब्बे हट जाएंगे और स्लैब साफ और चमकदार दिखेगा।
- स्लैब को एक सूखे कपड़े से अच्छी तरह से पोंछ लें ताकि वह पूरी तरह से सूख जाए और उसमें चमक बनी रहे।
- इससे आपकी किचन में एक ताजगी भरी खुशबू भी छोड़ते हैं। इससे किचन का वातावरण भी बेहतर होता है।
ऐसे बनाएं होममेड क्लीनर

- होममेड क्लीनर के लिए आपको सिर्फ 2 चीजें चाहिए। बेकिंग सोडा और सिरका मिलाकर बना होममेड क्लीनर पूरे पंखे को नया जैसा बना देता है। आपको बस 1 कटोरी में सिरका लेना है और उसमें 1 चम्मच बेकिंग सोडा डालकर घोल तैयार करना है।
- इस घोल को 5 मिनट के लिए इस स्थान पर रखें, जहां पर निशान पड़े हैं। इसके बाद, इस जगह को गीले कपड़े की मदद से साफ करें। आप देखेंगे कि सारे काले दाग हट चुके हैं।
- आप सिरके के अलावा नींबू के पानी से भी घोल बना सकते हैं। नींबू और बेकिंग सोडे को मिलाकर बहुत स्ट्रांग क्लीनर बनता है जो घर के और भी कामों के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।
गार्लिक स्प्रे आएगा काम

सामग्री
- 10- कली गार्लिक
- आधा लीटर- पानी
- 1- स्प्रे बोतल
- 1 चम्मच- बेकिंग सोडा
इसे जरूर पढ़ें- मिनटों में नए जैसी लगने लगेगी आपकी रसोई, फॉलो करें ये आसान टिप्स
विधि
- सबसे पहले लहसुन का पेस्टबना लें।
- एक बर्तन में पानी को डालकर गर्म करें और उसमें पेस्ट को डालकर अच्छी तरह से उबाल लें।
- इसे लगभग 3-4 घंटे के लिए छोड़ दें। 4 घंटे बाद पानी को छानकर स्प्रे बोतल में भर लें।
- इसमें बेकिंग सोडा को डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
- बस आपका काम हो गया है।
इन टिप्स की मदद से आप किचन के स्लैब को साफ कर सकते हैं। अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें HerZindagi के साथ।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।