Sat Sep 12, 2026 | Updated 07:26 AM IST

Kitchen Garden: किचन में लगाएं ये 5 पौधे, चींटियां-छिपकली और कॉकरोच सब होंगे दूर

Kitchen Garden Plants: अगर आपके किचन में छिपकली, चींटियां या फिर कॉकरोच नजर आ रहे हैं, तो बाजार में मिलने वाले केमिकल स्प्रे का इस्तेमाल करने के बजाय प्लांट लगा सकती हैं। नीचे लेख में जानें उन पौधों के बारे में, जिनकी खुशबू से कीड़े दूर रहते हैं।
Updated:- 2026-05-09, 20:30 IST
What plants keep ants and bugs away

Kitchen Plant Growing Tips: किचन में खाना बनाते समय अगर अचानक कोई कॉकरोच या छिपकली दिख जाए, तो पूरा मूड खराब हो जाता है। अक्सर हम इनसे पीछा छुड़ाने के लिए जहरीले स्प्रे का इस्तेमाल करते हैं, जो खाने-पीने की जगह के लिए सुरक्षित नहीं होते, लेकिन क्या आप जानती हैं कि आपकी रसोई की खिड़की पर रखे छोटे-छोटे पौधे एक नेचुरल पेस्ट कंट्रोल का काम कर सकते हैं? ये प्लांट न केवल आपके किचन गार्डन और घर की खूबसूरती बढ़ाता है बल्कि रसोई में भी काम आता है। इतना ही नहीं बल्कि इसकी खुशबू इन बिन बुलाए मेहमानों को घर से बाहर रखने में भी बेहद मददगार साबित होती है। आज के इस लेख में हम आपको उन प्लांट के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे लगाकर आप चींटियां-छिपकली और कॉकरोच को दूर रख सकती हैं।

पुदीना- चींटियों और चूहों का दुश्मन

mint-leaves

पुदीना एक ऐसा पौधा है जिसे उगाना बहुत आसान है। इसकी तेज और तीखी खुशबू इंसानों को तो ताजगी देती है, लेकिन चींटियों, मक्खियों और यहां तक कि चूहों को यह बिल्कुल पसंद नहीं आती। अगर आपके किचन काउंटर पर चींटियां आती हैं, तो वहां पुदीने का एक छोटा गमला रख दें। इसकी गंध से वे अपना रास्ता बदल लेंगी।

इसे भी पढ़ें- Kitchen Garden: गमले में लगा रही हैं करी पत्ता? इन 3 बातों का जरूर रखें ध्यान, पौधा होगा घना और हरा

लेमनग्रास-मच्छरों और कीड़ों को रखे दूर

how-to-keep-lemongrass-plant-healthy-inside_3

अगर आपके किचन में मच्छरों का आतंक है, तो आप लेमनग्रास लगा सकती हैं। लेमनग्रास में मौजूद सिट्रोनेला नामक तेल का इस्तेमाल बाजार में मिलने वाली कीटनाशक अगरबत्तियों में किया जाता है। किचन की खिड़की पर लेमनग्रास लगाने से मच्छर और छोटे उड़ने वाले कीड़े अंदर नहीं आते। इसके अलावा, इसकी ताजी पत्तियों का इस्तेमाल आप अपनी चाय का स्वाद बढ़ाने के लिए भी कर सकते हैं।

तुलसी- मक्खियों को भगाने में माहिर

how-to-take-care-of-tulsi-plant-in-rainy-season

हम सभी के घरों में तुलसी का पौधा लगा देखने को मिल जाता है, लेकिन क्या आप जानती हैं कि इसकी खुशबू मच्छरों और घरेलू मक्खियों को दूर रखने में मदद करती है। अगर आपकी रसोई में मक्खियां आती हैं, तो आप तुलसी का प्लांट लगा सकती हैं। किचन की खिड़की के पास तुलसी रखने से वातावरण शुद्ध रहता है और खाना बनाने वाली जगह पर मक्खियां कम भिनभिनाती हैं।

लैवेंडर-छिपकली और कीटों से बचाव

3-(5)-1775667936559

छिपकली और कीटों को किचन से दूर रखने के लिए आप लैवेंडर की प्लांट लगा सकती हैं। लैवेंडर खुशबू के लिए मशहूर है। किचन के किसी कोने में जहां धूप आती हो, वहां लैवेंडर लगाने से कॉकरोच और अन्य कीटों का आना कम हो जाता है। यह न केवल कीटों को दूर रखता है बल्कि किचन की दुर्गंध को भी खत्म करता है।

गेंदा-नेचुरल बाउंसर

marigold plant

गेंदे के फूलों की महक काफी स्ट्रॉन्ग होती है। किचन के बाहर या खिड़की पर लगा गेंदा, एफिड्स और अन्य छोटे कीटों को घर के अंदर घुसने से रोकता है। इसके पीले-नारंगी फूल आपके किचन को एक नया और खिला-खिला लुक भी देते हैं।

इसे भी पढ़ें- Kitchen Garden: घर की रसोई में लगाएं ये 5 पौधे, रोज काम आती हैं ये चीजें

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik, Gemini

FAQ
किन पौधों को किचन में रखने से कीड़े-मकोड़े नहीं आते हैं?
किचन में तुलसी, पुदीना, लेमनग्रास और गेंदा लगाने से कीड़े नहीं आते हैं।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।