Sat Sep 12, 2026 | Updated 08:04 AM IST

ओपन किचन के साथ अटैच Breakfast Counter के डिजाइन छोटे घर के लिए हैं बेस्ट, कम स्पेस में भी लग्जरी दिखेगा आपका होम

घर में कोई भी मेहमान आता हैं, तो सबसे पहले उनके लिए खाने-पीने की चीजें किचन से आती हैं। ऐसे में बातें करते-करते अक्सर मेहमान किचन तक पहुंच जाते हैं, कई बार वह किचन ब्रेकफास्ट काउंटर पर ही बैठकर बात करने लगते हैं।
Updated:- 2026-03-20, 12:28 IST
open kitchen with breakfast counter designs in small space house

ओपन किचन के साथ अटैच ब्रेकफास्ट काउंटर डिजाइन बनवाने जा रही हैं, तो आपको ऐसे स्टाइल चूज करने चाहिए, जो सिंपल और क्लासी हों। ज्यादा सजावट या भारी डिजाइन आपके घर को ओवर लुक दे सकते हैं। छोटे घरों के लिए इस बात का ध्यान रखना ज्यादा जरूरी होता। आजकल लोग किचन के साथ ब्रेकफास्ट काउंटर अटैच तो करवाते हैं, लेकिन ब्रेकफास्ट काउंटर के पास ऐसी चेयर और वॉल डिजाइन कर देते हैं, जो बहुत ज्यादा पॉपअप होता है। इस तरह के भड़कीले डिजाइन कम स्पेस की वजह से खराब दिखते हैं। अगर आप ब्रेकफास्ट काउंडर को सिंपल, क्लासी और मिनिमल डिजाइन के साथ रखेंगी, तो आपके घर को लग्जरी लुक देगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको ओपन किचन के साथ Breakfast Counter के डिजाइन के बारे में विस्तार से बताएंगे।

हाफ वॉल अटैच ब्रेकफास्ट काउंटर

ओपन किचन का यह डिजाइन आपके घर को क्लासी बना सकता है, क्योंकि छोटे घर में भी आप अब स्मॉल डाइनिंग एरिया स्लैब बना सकती हैं। इस तरह के काउंटर की खासियत यह है कि यह किचन की दीवार के बीच में से ही बनता है। इसकी वजह से स्लैब के लिए आपको अलग से जगह बनाने की जरूरत नहीं होती। इसके साथ ही आपको ब्रेकफास्ट काउंटर के लिए अलग से टेबल पर भी खर्च नहीं करना पड़ता। दीवार के साथ एक स्लैब बनाकर उसके साइड में चेयर रख दें। यह किचन को क्लासी लुक देने के लिए बेस्ट है।

इसे भी पढ़ें- ओपन किचन के साथ अटैच Dining Area के ये मॉडर्न डिजाइन्स घर को देंगे बड़ा लुक, कम बजट में लग्जरी दिखेगा आपका घर

breakfast counter ideas

image crdit- Ema/pinterest

किचन मिड स्लैब अटैच काउंटर

इस तरह के काउंटर को 2 तरह से यूज किया जा सकता है। जिन घरों के ओपन किचन में सामान रखने का स्पेस नहीं होता, तो लोग इस मिड स्लैब काऊंटर पर खाना बनाने के बाद सामान रख पाते हैं। इसके साथ ही इन्ही मिड स्लैब अटैच काउंटर के साइड में चेयर लगा दी जाती है, जो ब्रेकफास्ट काउंटर की तरह यूज होता है। इस तरह का डिजाइन छोटे घरों में भी सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है, क्योंकि कम स्पेस में आपका डाइनिंग एरिया भी कवर हो जाता है।

open kitchen design

image credit- Cozy Home Ideas | Interior Design & Decor/pinterest

किचन L-Shape Attached ब्रेकफास्ट काउंटर

ओपन किचन में आपको कम स्पेस के अंदर अच्छी किचन चाहिए, तो आपको सोचना होगा कि कम स्पेस में आप कैसे जगह को मैनेज कर लें। स्मार्ट तरीके से अगर किचन को डिजाइन करवाएंगी, तो कम स्पेस में ज्यादा चीजें आ सकती हैं। घर छोटा होता है, तो अक्सर लोग किचन में ब्रेकफास्ट काउंटर नहीं बना पाते हैं, इसका कारण यह होता है कि वह स्पेस सही से मैनेज नहीं कर पाते, अगर आप एल शेप काउंटर बनाएंगी, तो यह डाइनिंग के लिए भी काम आ जाएगा और घर को खूबसूरत बनाएगा। किचन के क्लासी लुक के लिए यह बेस्ट है। 

इसे भी पढ़ें- ओपन किचन के साथ अटैच Living Room के डिजाइन आपके घर को देंगे मॉडर्न लुक, कम स्पेस में भी बड़ा दिखेगा आपका होम

mid-slab breakfast counter

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik, Home decor/pinterest

FAQ
छोटे घर के लिए ब्रेकफास्ट काउंटर की आइडियल हाइट क्या होनी चाहिए?
इसे आप 36 इंच रख सकती हैं, जो जो आपकी किचन स्लैब के बराबर होती है।
क्या ब्रेकफास्ट काउंटर किचन को और छोटा दिखाएगा?
बिल्कुल नहीं! असल में, इससे घर ज्यादा खुला-खुला (Airy) लगता है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।