Fri Sep 11, 2026 | Updated 09:52 PM IST

Kitchen Garden: घर की रसोई में लगाएं ये 5 पौधे, रोज काम आती हैं ये चीजें

Kitchen Garden: खाने के स्वाद को बढ़ाने के लिए हम सभी करी पत्ता, पुदीना और धनिया का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इन्हें लोग आमतौर पर बाजार से खरीदकर लाते हैं, पर क्या आपको पता है कि आप इन पौधों को आप किचन गार्डन में उगा सकती हैं।
Updated:- 2026-05-07, 13:29 IST
kitchen garden plants

Organic Kitchen Garden: खाने के स्वाद को बढ़ाने के लिए हम सभी करी पत्ता, पुदीना और धनिया का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इन्हें लोग आमतौर पर बाजार से खरीदकर लाते हैं। आज के समय मार्केट में न केवल मसाले बल्कि सब्जियां भी मिलावटी और केमिकल वाली आती हैं। अब ऐसे में लोग अपने गार्डन एरिया या किचन की खिड़की पर ऐसे प्लांट लगाना पसंद कर रहे हैं, जो आसानी से ग्रो हो जाएं। घर में उगाए गए इन पौधों की सबसे बड़ी खूबी यह है कि ये पूरी तरह से ऑर्गेनिक होते हैं और जब भी जरूरत हो, आप इन्हें ताजा तोड़कर इस्तेमाल कर सकते हैं।

अगर आप भी केमिकल वाली चीजों से बचना चाहती हैं, तो अपने किचन गार्डन में ये पौधे जरूर लगाएं। नीचे लेख में जानें इन पौधों को लगाने का तरीका-

करी पत्ता (Curry Leaves)

curry-leave-leaves-plant-care-1728269086477

करी पत्ता न केवल दाल और पोहे का स्वाद बढ़ाता है, बल्कि यह सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद है। अब ऐसे में लोग इन पत्तियों को अगल-बगल से तोड़कर लाते हैं या फिर बाजार से मंगवाते हैं, लेकिन अगर आप चाहे, तो इसे किचन गार्डन में उगा सकती हैं। गमले में लगाकर इसे ऐसी जगह पर रखें, जहां अच्छी धूप आती हो। रोज ताजी पत्तियां तोड़कर इस्तेमाल करने से खाने में एक अलग ही सोंधी खुशबू आती है।

हरा धनिया (Coriander)

coriander-leaves-plantation-tips

सब्जी की सजावट हो या बनानी हो चटपटी चटनी, हरा धनिया का इस्तेमाल रोजाना होता है। अब ऐसे में फ्रिज में धनिया का बंडल जरूर रखा होता है, लेकिन एक दिक्कत जो हर किसी को फेस करनी पड़ती है, वह है कि बाजार से लाया गया धनिया 1 दिन में ही मुरझा जाता है। अगर आप इसे घर में उगाती है, तो रोजाना इसकी ताजी धनिया पत्ती इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए साबुत धनिये के बीजों को हल्का सा मसलकर गमले में छिड़क दें और कुछ ही दिनों में आपको हरी-भरी पत्तियां दिखने लगेंगी।

इसे भी पढ़ें- Kitchen Garden: गमले में लगा रही हैं करी पत्ता? इन 3 बातों का जरूर रखें ध्यान, पौधा होगा घना और हरा

पुदीना (Mint)

Pudina-Plant-Care-Tips

पुदीना एक ऐसा पौधा है जो बहुत तेजी से फैलता है। गर्मियों में पुदीने की चटनी और शरबत शरीर को ठंडक देते हैं। इसे उगाने के लिए आपको बीजों की भी जरूरत नहीं है। बाजार से लाए गए पुदीने की कुछ डंडियों को मिट्टी में गाड़ दें, वे अपने आप जड़ पकड़ लेंगी।

हरी मिर्च (Green Chilli)

chilli-plant-flowering-time

अगर आपको तीखा खाना पसंद है, तो हरी मिर्च का पौधा आपके किचन गार्डन में जरूर होना चाहिए। एक छोटे से गमले में भी मिर्च का पौधा ढेर सारी मिर्चियां देता है। मिर्च के बीजों को मिट्टी में डालें और कुछ हफ्तों में छोटा सा पौधा तैयार हो जाएगा। घर की तोड़ी हुई तीखी मिर्च का स्वाद बाजार की मिर्च से कहीं ज्यादा तेज और शुद्ध होता है।

एलोवेरा (Aloe Vera)

chilli-plant-flowering-time

एलोवेरा एक औषधीय पौधा है जो रसोई में बहुत काम आता है। खाना बनाते समय अगर हाथ हल्का सा जल जाए, तो एलोवेरा जेल तुरंत आराम देता है। इसके अलावा, आप इसे जूस या त्वचा की देखभाल के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इस पौधे को बहुत कम पानी और देखभाल की जरूरत होती है, इसलिए यह किचन गार्डन के लिए एक बेहतरीन विकल्प है।

इसे भी पढ़ें- Pudina Care Tips: सर्दी में मुरझा गया था पुदीना? गमले में डालें ये 1 चीज, गर्मी में फ‍िर होगा हरा-भरा

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- freepik, herzindagi

 

FAQ
किचन गार्डन के लिए किस तरह की मिट्टी सबसे अच्छी होती है?
किचन में रखे जाने वाले गमले के लिए साधारण मिट्टी के बजाय पोटिंग मिक्स सॉइल का यूज करें।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।