Kitchen DIY Hack: नया जैसा चमकेगा पुराना चकला और बेलन, बस पानी के साथ आजमाएं ये 2 ट्रिक्स

हमारे यहां भारतीय घरों में खाने में कई तरह की चीजें बनती हैं। हर एक चीज के लिए अलग-अलग बर्तन होते हैं। दाल-चावल के लिए जहां कूकर का इस्तेमाल होता है, वहीं सब्जी हम कड़ाही में बनाते हैं। इसी तरह रोटी बनाने के लिए चकला-बेलन और तवे का यूज होता है। ऐसे में जब हम इसे नया खरीदकर लाते हैं तो ये दिखने में काफी अच्छा लगता है, लेकिन धीरे-धीरे इसका कलर डाउन होता चला जाता है।
ये एकदम से काला नजर आने लगता है। आटे की लेयर, तेल के दाग और नमी की वजह से लकड़ी या पत्थर का चकला बेलन अपनी चमक खो देता है। ऐसे में हम चाहे जितना इसे साफ कर लें, ये पुराना ही नजर आता है। अगर आपके साथ भी यही दिक्कत होती है तो हम आपको एक ऐसा तरीका बता रहे हैं जो मेरी मम्मी अपनाती हैं, उससे चकला-बेलन एकदम नया नजर आ सकता है। आइए जानते हैं-
-1779166625812.jpg)
ट्रिक 1: गुनगुने पानी और चावल के आटे से करें सफाई
आपको बता दें कि पुराने चकले और बेलन पर जमी चिकनाई हटाने के लिए आप चावल के आटे का इस्तेमाल कर सकती हैं। ये सभी के घर में आसानी से मिल भी जाता है। दरअसल, चावल का आटा स्क्रबिंग की तरह काम करता है। इसके लिए आप एक कटोरी में 2 चम्मच चावल का आटा लें और उसमें थोड़ा सा गुनगुना पानी मिलाकर पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को चकले और बेलन पर लगाएं। करीक 5 मिनट तक ऐसे ही लगा रहने दें और फिर रगड़कर साफ कर लें। इसेके बाद सूखे कपड़े से इसे पोछ लें।
यह भी पढ़ें- Wooden Floor Cleaning Tips: लकड़ी के फर्श की चमक हो गई है फीकी? 10 रुपये की इस चीज से बनाएं एकदम नया जैसा
ट्रिक 2: गर्म पानी और नमक से हटाएं गंदगी
अगर चकला-बेलन से दबबू भी आ रही है तो आप नमक से भी इसकी सफाई कर सकती हैं। इससे पुराना दाग भी साफ होगा और बदबू भी दूर हो जाएगी। इसके लिए गुनगुने पानी में नमक मिला लें। अब एक कपड़े को इस पानी में भिगो लें। इसके बाद इसी पानी से चकले बेलन को पोछें। फिर इसे पूरी तरह से सुखा लें। इससे चकले बेलन पर जमी गंदगी साफ होती है।
यह भी पढ़ें- Kitchen Food Hacks: खाना पकाने से जुड़े ये हैक्स बनाएंगे आपकी कुकिंग को आसान, घंटों का काम होगा मिनटों में
-1779166634574.jpg)
लकड़ी का चकला बेलन यूज करते समय इन बातों का रखें ध्यान
- ज्यादा देर पानी में न भिगोएं
- धोने के बाद तुरंत सुखा लें
- पत्थर के चकले को कपड़े से पोछ सकती हैं
यह भी पढ़ें- बिना तोड़-फोड़ के रसोई को ऐसे बनाएं Modular Kitchen, खर्चा भी आएगा बेहद कम
तो अगर आपका चकला बेलन भी पुराना हो गया है तो आप इस तरह से उसकी सफाई कर सकती हैं। ऐसा करने से ये एकदम नया जैसा मालूम पड़ने लगेगा।
यह भी पढ़ें- Kitchen Hacks: गर्मियों में बिना फ्रिज के भी हफ्ताें तक फ्रेश रहेंगे टमाटर, सिर्फ इस 1 तरीके से करें स्टोर
साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik/Amazon/Herzindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।