Fri Sep 11, 2026 | Updated 10:36 PM IST

ब‍िना तोड़-फोड़ के रसोई को ऐसे बनाएं Modular Kitchen, खर्चा भी आएगा बेहद कम

Modular Kitchen Makeover Tips: आजकल हर कोई चाहता है कि उसकी रसोई साफ-सुथरी और स्टाइलिश नजर आए। इसल‍िए लोग मॉड्यूलर किचन बनवा रहे हैं। ऐसे में अगर आपके पास मॉड्यूलर कि‍चन बनवाने के ल‍िए बजट नहीं है तो हम आपको कुछ ऐसे ट‍िप्‍स देने जा रहे हैं ज‍िसे अपनाने से आपकी पुरानी रसाेई को मॉड्यूलर लुक म‍िलेगा।
Updated:- 2026-05-16, 10:58 IST
image

आज के समय में हर कोई चाहता है कि उसका घर तो सुंदर दिखे ही, साथ ही रसोई भी खूबसूरत दिखे। इसके लिए लोग क्या कुछ नहीं करते हैं। आजकल लोगों को मॉड्यूलर किचन काफी ज्यादा पसंद आ रहा है, लेकिन कई लोगों को लगता है कि Modular Kitchen बनवाने के लिए रसोई को तोड़ना पड़ेगा, पैसे खर्चे होंगे और गंदगी भी बढ़ेगी। इसी चक्कर में लोग प्लान कैंसल कर देते हैं।

ऐसा जरूरी नहीं है कि नॉर्मल रसोई को Modular Kitchen में बदलने के लिए आपको लाखों खर्च करने ही पड़ें। आप रसोई में छोटे-मोटे बदलाव करके भी किचन को मॉड्यूलर लुक दे सकती हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में-

_modular kitchen makeover tips (1)

Image Credit- Design Cafe

पुराने कैबिनेट पर लगाएं Peel-And-Stick शीट

अगर आपकी रसोई के कैबिनेट पुराने दिख रहे हैं तो आपको उन्हें बदलने की जरूरत नहीं है। आपको बाजार में वुडेन फिनिश, मैट फिनिश, मार्बल डिजाइन वाले सेल्फ-एडहेसिव शीट (Self-Adhesive Sheet) आसानी से मिल जाएंगे। इन्हें आप आसानी से कैबिनेट पर चिपका कर उन्हें नया लुक दे सकती हैं। इसके लिए आपका ज्यादा खर्च भी नहीं होगा और न ही कारपेंटर बुलाने की जरूरत पड़ेगी। इससे आपके किचन को नया नुक मिलेगा।

यह भी पढ़ें- DIY Old Basket: स‍िर्फ 10 मिनट में क‍िचन की पुरानी टोकरी से बनाएं स्टाइलिश गमला, खूबसूरत द‍िखेगा गार्डन

ट्रांसपैरेंट जार का करें इस्तेमाल

मॉड्यूलर किचन की सबसे बड़ी खासियत ये है कि ये काफी अरेंज्ड होते हैं। इसलिए एक जैसे कांच, प्लास्टिक का एयरटाइट कंटेनर इस्तेमाल करें। इससे आपकी रसोई साफ नजर आती है और किचन बहुत भरी हुई नहीं लगती है।

दीवार पर लगाएं मैग्नेटिक स्ट्रिप

ये तरीका काफी का है और ये काफी यूनिक भी लगता है। आप चाकू, कैंची, छोटे स्टील के चम्मच दीवार पर मैग्नेटिक स्ट्रिप की मदद से टांग सकती हैं। इससे ड्राअर में सब भरा हुआ नहीं लगेगा।

यह भी पढ़ें- सिंक हो गया है जाम, तो परेशान होने के बजाय आजमाएं ये ट्रिक; पानी की तरह बह जाएगी पाइप में फंसी सारी गंदगी

_modular kitchen makeover tips (2)

Image Credit-Magicbricks

सिंक के नीचे लगाएं स्लाइडिंग बास्केट

हम सभी के घर की रसोई में सिंक के नीचे की जगह अक्सर खाली या बिखरी हुई रहती है। आप यहां स्लाइडिंग टोकरी या प्लास्टिक रैक लगाकर क्लीनिंग के सामान, डिशवॉशर या कपड़े रख सकती हैं।

अंडर शेल्फ- बास्केट का इस्तेमाल करें

ये बहुत ही आसान और कम खर्च वाला तरीका है। इसमें आपको रैक के नीचे फंसने वाली छोटी बास्केट लगाना होगा। अब इसमें आप प्लेट, कप, नैपकिन या बाउल वगैरह रख सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Open Kitchen में मिट्टी के बर्तनों के ये यूनिक डिजाइंंस बढ़ाएंगे खूबसूरती, म‍िलेगा रॉयल विंटेज लुक

दीवारों पर लगवाएं वॉटरप्रूफ स्टीकर

अगर किचन की दीवारें पुरानी लग रही हैं, तो पूरी टाइल बदलवाने की जरूरत नहीं है। आप वॉटरप्रूफ स्टिकर टाइल या बैकस्प्लैश शीट लगवा सकती हैं। इससे आपकी रसोई को एकदम नया लुक मिलेगा।

_modular kitchen makeover tips (3)

Image Credit- Freepik

एक छोटा Corner Coffee Shelf बनाएं

मॉड्यूलर किचन में कॉर्नर कॉफी शेल्फ जरूर देखने को मिलता है। अगर आप भी अपनी रसाेई में ये स्पेस बनाती हैं तो इससे आपकी किचन को मॉडर्न लुक मिल सकता है। इसके लिए आप एक छोटे में मग, कॉफी जार या ट्रे सजा सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Terracotta Home Decoration: घर को देना है रॉयल और विंटेज लुक? ट्राई करें ये खूबसूरत टेराकोटा होम डेकोर आइडियाज

फोल्डिंग Wall Table इस्तेमाल करें

आजकल रसोई में वॉल फोल्डिंग टेबल का इस्तेमाल जरूर किया जाता है। इसकी खासियत ये है कि काम पूरा होने के बाद इसे आप फोल्ड करके रख सकती हैं। इससे किचन में स्पेस बना रहता है।

तो अगर आप भी अपनी सिंपल रसोई को Modular Kitchen बनाना चाहती हैं तो ये तरीके अपना सकती हैं। इससे आपके किचन की खूबसूरती बढ़ जाएगी। इसके लिए न ताे आपको तोड़फोड़ कराने की जरूरत पड़ेगी और न लाखों खर्च करने होंगे। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Cover Image Credit- AI

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।