Kitchen Food Hacks: खाना पकाने से जुड़े ये हैक्स बनाएंगे आपकी कुकिंग को आसान, घंटों का काम होगा मिनटों में

किचन में घंटों का समय बिताने के बाद भी कभी दाल नहीं गलती, तो कभी सब्जी में नमक ज्यादा हो जाता है। वहीं कई बार तो रसोई में पूरा-पूरा दिन काम करने में निकल जाता है, लेकिन अगर आपको कुकिंग से जुड़े टिप्स पता हो, तो आप घंटों का काम मिनटों में कर सकती हैं।
Updated:- 2026-05-17, 17:16 IST
smart Indian kitchen hacks

Kitchen Food Hacks: किचन का काम वैसे तो हर महिला या पुरुष के लिए रोजमर्रा का हिस्सा है, लेकिन कभी-कभी इसमें बहुत ज्यादा समय और मेहनत लग जाती है। खासकर गर्मी के मौसम में यह दिक्कत बढ़ जाती है क्योंकि चिलचिलाती गर्मी और गैस से निकलने वाली गरमाहट निकलती है। अब ऐसे में अगर फूड कुकिंग से जुड़े हैक्स पता हो, तो काम थोड़ा आसान हो जाता है। अगर आप भी रसोई में घंटों बिताकर थक जाती हैं, तो कुछ स्मार्ट किचन फूड हैक्स (Kitchen Food Hacks) इसे आसान बना सकते हैं। आज के इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे अनोखे देसी और स्मार्ट किचन हैक्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो न केवल आपका कीमती समय बचाएंगे, बल्कि आपके खाने के स्वाद को भी दोगुना कर देंगे।

पुरानी और सूख चुकी मिर्च को करें ताजा

green-chilli-for-health

अक्सर फ्रिज में रखी हरी मिर्च सूख जाती है और बेजान दिखने लगती है। एक कटोरे में ठंडा पानी लें और उसमें थोड़ा सा नींबू का रस मिलाएं। सूखी हुई मिर्च को इसमें आधे घंटे के लिए छोड़ दें। मिर्च फिर से ताजी और कुरकुरी हो जाएगी।

इसे भी पढ़ें- Kitchen Hacks: गर्मियों में ब‍िना फ्र‍िज के भी हफ्ताें तक फ्रेश रहेंगे टमाटर, स‍िर्फ इस 1 तरीके से करें स्‍टोर

मलाई से ज्यादा घी निकालने के लिए

how-to-clean-burtn-ghee-1752824644633

मलाई से ज्यादा घी निकालने की यह ट्रिक वाकई शानदार है। जब आप मलाई को गर्म करते हैं, तो उसमें चुटकी भर सेंधा नमक डालने से घी और खुरचन आसानी से अलग हो जाते हैं। नमक मलाई के दूधिया हिस्से को भारी कर देता है, जिससे शुद्ध घी तैरकर ऊपर आ जाता है। इससे न केवल घी की मात्रा बढ़ती है, बल्कि वह लंबे समय तक खराब नहीं होता और एकदम खुशबूदार व दानेदार बनता है।

दाल को जल्दी उबालने के लिए क्या करें?

अक्सर पुरानी या सख्त दाल को पकाने में बहुत समय और गैस बर्बाद होती है। ऐसे में कुकर के अंदर एक स्टील का छोटा चम्मच डाल दें। चम्मच हीट को दाल के बीच तक पहुंचाने में मदद करता है, जिससे तापमान बढ़ जाता है और दाल जल्दी गल जाती है। साथ ही, यह दाल के पानी को उफनकर बाहर आने से भी रोकता है।

प्याज काटने पर आंसू निकलने से कैसे रोकें?

How-to-stop-crying-while-chopping-onion (1)

प्याज काटने पर आंसू आने का मुख्य कारण उससे निकलने वाली सिन-प्रोपैनथियल-एस-ऑक्साइड गैस होती है। प्याज को काटने से 10-15 मिनट पहले फ्रीजर में रख दें। ठंडक की वजह से प्याज में मौजूद एंजाइम्स धीमी गति से काम करते हैं और गैस कम निकलती है। इससे आपकी आंखों में जलन नहीं होगी और आप बिना रोए आसानी से प्याज काट पाएंगे।

इसे भी पढ़ें- सब्‍जी में तेल हो गया है ज्‍यादा, तो ये एक ट्र‍िक मिनटों में सोख लेगी सारी चिकनाई

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit : Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।