Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:25 AM IST

Wooden Floor Cleaning Tips: लकड़ी के फर्श की चमक हो गई है फीकी? 10 रुपये की इस चीज से बनाएं एकदम नए जैसा

आज के समय में ज्‍यादातर लोग वुडन फ्लोर‍िंग कराना पसंद कर रहे हैं। लकड़ी का फर्श घर को बेहद खूबसूरत और क्लासी लुक देता है, लेकिन समय के साथ इसकी चमक फीकी पड़ने लगती है। ऐसे में हम आपको एक ऐसा तरीका बता रहे हैं, ज‍िससे वुडन फ्लोर की चमक बरकरार रहेगी।
Updated:- 2026-05-19, 07:50 IST
image

हम सभी चाहते हैं क‍ि हमारा घर सबसे खूबसूरत द‍िखे। इसके ल‍िए हम क्‍या कुछ नहीं करते हैं। हालांक‍ि, घर की खूबसूरती के ल‍िए स‍िर्फ दीवारों या मेन गेट ही नहीं बल्‍क‍ि लोग फ्लोर‍िंग भी जबरदस्‍त करवाते हैं। कोई मार्बल फ्लोर‍िंग करवाता है तो कुछ लोग टाइल्‍स भी लगवाते हैं। इसके अलावा आजकल वुडन फ्लोर‍िंग भी काफी ट्रेंड में है। लकड़ी का फर्श घर को बहुत ही क्‍लासी लुक देता है।

हालांक‍ि, समय के साथ-साथ इसकी चमक फीकी पड़ने लगती है। धूल, पानी के निशान, जूतों के दाग और गलत तरीके से पोछा लगाने से वुडन फ्लोर पुराना दिखने लगता है। ऐसे में हम आपको इसे नए जैसा द‍िखाने का आसान तरीका बता रहे हैं। इससे फ्लोर एकदम नया सा नजर आने लगेगा। आइए जानते हैं क‍ि वो तरीका क्‍या है?

wooden floor cleaning tips (2)

10 रुपये की चीज करेगी कमाल

हम आपको ज‍िस तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं, उसे जानकर भले आपको यकीन न हो, लेक‍िन चायपत्ती से आप वुडन फ्लोर की सफाई कर सकती हैं। दरअसल, चाय की बची हुई पत्ती कई घरेलू कामों में इस्तेमाल की जाती रही है। उन्‍हीं में से एक फर्श की सफाई भी है।

यह भी पढ़ें- Bathroom Mirror Cleaning Tips: बाथरूम के धुंधले शीशे पर बस एक बार रगड़ें ये चीज, हफ्तों तक चकाचक नजर आएगा आईना

कैसे तैयार करें इसका क्‍लीनर?

चायपत्ती से क्‍लीनर बनाने के ल‍िए आपको ये चाह‍िए-

  • 1 चम्मच चायपत्ती
  • 1 मग पानी
  • सूखा और मुलायम कपड़ा

इसे बनाने के ल‍िए सबसे पहले पानी में चायपत्ती डालकर उबाल लें। अब इसे पूरी तरह से ठंडा होने के ल‍िए रख दें। इसके बाद पानी को छान लें ताकि पत्ती अलग हो जाए।

यह भी पढ़ें- हर जगह बोलती हैं Toilet, तो बदल डालिए अपनी ये आदत; जानें ऑफिस से लेकर फ्लाइट तक के लिए सही नाम

इस्तेमाल कैसे करें?

  • सबसे पहले फर्श से सूखी धूल साफ कर लें
  • अब एक मुलायम कपड़े को चाय वाले पानी में हल्का डुबोएं
  • ध्यान रखें कपड़ा बहुत ज्यादा गीला न हो
  • अब हल्के हाथों से फर्श पर पोछा लगाएं
  • इसके बाद सूखे कपड़े से दोबारा फर्श को पोछ लें

wooden floor cleaning tips (1)

ये तरीका अपनाने से दाग के न‍िशान कम होने लगते हैं। फर्श भी नया नजर आ सकता है।

यह भी पढ़ें- Bathroom Smell Solution: बाथरूम की बदबू से हैं परेशान? नींबू के छिलके से मिलेगा नेचुरल फ्रेशनर जैसा असर, आज ही आजमाएं

इन बातों का रखें ध्‍यान

  • वुडन फ्लोर पर बहुत ज्यादा पानी इस्तेमाल न करें
  • सूखा पोछा ज्यादा इस्तेमाल करें
  • गीले जूते लेकर अंदर न आएं

यह भी पढ़ें- Floor Cooling Hacks: तपती गर्मी में भी फर्श रहेगा बर्फ जैसा ठंडा, बस अपनाएं ये 6 आसान तरीके

ताे अगर आप भी वुडन फ्लोर की चमक बरकरार रखना चाहती हैं तो आप ये तरीका अपना सकती हैं। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।