ओणम बोट रेस का लेना है मजा, तो बनाएं पार्टनर के साथ बस इन 3 जगहों पर जाने का प्लान

केरल में ओणम के पर्व पर होने वाले बोट रेस का मुख्य उद्देश्य ओणम के उत्सव की खुशी को बढ़ाना है। यह पर्व एक सामाजिक और सांस्कृतिक उत्सव है। इस रेस को नेहरू बोट रेस के नाम से भी जाना जाता है।

 

kerala onam best boat race places to visit with partner

ओणम का त्योहार सबसे ज्यादा केरल के लिए खास होता है। लेकिन इस पर्व का हिस्सा बनने के लिए लोग दूर-दूर से केरल घूमने का प्लान बनाते हैं। इस त्योहार पर आपको लगभग हर घर सजा हुआ नजर आएगा और द्वार पर फूलों से बनी रंगोली बनी हुई नजर आएगी। अगर आप आज से पहले कभी केरल नहीं गए हैं, तो आपके पास अच्छा मौका है।

ओणम का त्योहार 6 सितंबर से शुरू होगा और 15 सितंबर तक चलने वाला है। आप केरल की खूबसूरती का मजा उठाने के साथ-साथ यहां त्योहार में भी हिस्सा ले पाएंगे। ओणम के पर्व में सबसे ज्यादा खास होता है, केरल में होने वाली बोट रेस। इस रेस का नजारा इतना ज्यादा आकर्षित होता है कि लोग हर दिन इसे देखना पसंद करते हैं। अगर आप केरल जा रहे हैं और बोट रेस देखना चाहते हैं, तो इन जगहों को नोट करके रख लें।

अलप्पुझा- नेहरू बोट रेस (Alleppey)

nehru boat race

अलप्पुझा जिसे एलेप्पी के नाम से भी जाना जाता है। यह केरल में बोट रेस देखने के लिए सबसे अच्छी जगह है। इस रेस को देखने के लिए इतनी ज्यादा पर्यटकों की भीड़ होती है कि खड़े होना भी मुश्किल होता है। अगर आप सोच रहे हैं किओणम का त्योहार मनाने के लिए कहां जाएं, तो यह जगह बेस्ट है।

  • कहां होता है रेस का आयोजन- इस रेस का आयोजन पंपा नदी पर होता है।
  • इस रेस में अलग-अलग रंग के कपड़े पहनकर अलग-अलग टीम शामिल होती है। इसमें लगभग 10 नौकाएं भाग लेती हैं। रेस में जो टीम जीतती है उन्हें ट्रॉफी और पुरस्कार राशि मिलती है।

कोट्टायम- वल्लमकली बोट रेस (Kottayam)

Kottayam boat race

अगर एलेप्पी नहीं जा रहे हैं, तो कोट्टायम में बोट रेस देखने जा सकते हैं। यहां पर होने वाली बोट रेस को वल्लम कली के नाम से जाना जाता है। इस रेस का आयोजन भी ओणम के समय होता है। रेस के दौरान, नावों में सवार लोग उत्साह और जोश के साथ पानी में बोट को भगाते हैं। यह देखने में बेहद रोमांचक होता है। यहकेरल में घूमने के लिए अच्छी जगह में से एक है।

इसे भी पढ़ें-केरल की इन जगहों पर जाने के बाद भूल जाएंगे विदेश जाने का सपना

कोच्चि (Kochi)

Kochi

अगर केरल में ओणम पर्व की खूबसूरती का असली नजारा देखना है, तो आप कोच्चि में आयोजित होने वाली बोट रेस देखने जा सकते हैं। इस रेस में लंबी और पतली नावें शामिल होती है। जिसमें एक साथ बड़ी संख्या में लोग बैठे होते हैं। किस तरह से वह बोट को पानी में डूबने से बचाते हैं और पानी के बहाव के साथ बढ़ते हैं, वाकई यह दिलचस्प होता है।

इसके अलावा आप कुमारकोम में भी बोट रेस देखने जा सकते हैं। इस रेस का आयोजन वेलांगनी झील पर होता है।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik,National Geographic India

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP