Neem Karoli Baba के दर्शन के बाद बनाएं ट्रेकिंग का प्लान, आस-पास इन जगहों पर ले सकते हैं एडवेंचर का मजा

Neem karoli baba के दर्शन करने के बाद लोग, आस-पास अच्छी जगहों पर घूमने का प्लान करते हैं। सर्दियों के सीजन में अक्सर लोग ट्रेकिंग का प्लान करते हैं, क्योंकि इस मौसम में चढ़ाई के दौरान गर्मी परेशान नहीं करती। गर्मियों की तरह धूप या उमस नहीं होती और ठंडी हवा के बीच पहाड़ों का रास्ता तय करना आसान हो जाता है। यही कारण है कि लोग कैंची धाम के दर्शन के बाद आसपास की खूबसूरत पहाड़ियों, झरनों और शांत जगहों को भी एक्सप्लोर करने का प्लान कर रहे हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको Kainchi Dham के पास घूमने के लिए अच्छी और ट्रेकिंग की जगहों के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।
कैंची धाम से टिफिन टॉप
- टिफिन टॉप पहुंचने के लिए आपको लगभग 23 किमी का सफर त करना होगा।
- क्यों खास है- यहां पर लोग सूर्योदय और सूर्यास्त का नजारा देखने आते हैं।
- कितने किमी का रास्ता- आपको 4 किमी का ट्रेन करना होगा, रास्ता अच्छा है।
कैंची धाम से नैनी पीक
- यह मंदिर से लगभग 25 से 30 किमी की दूरी पर है।
- क्यों खास है- इस जगह को नैनीताल की सबसे ऊंची चोटी में से एक माना जाता है। यहां से आपको हिमालय की चोटियों का नजारा देखने को मिलेगा।
- कैसे जा सकते हैं- कैंची धाम से आप कैब लेकर पहुंच सकती हैं। अगर आपने स्कूटी रेंट पर ली है, तो इसके लिए भी यह बेस्ट है। पहले आप बारापत्थर तक जाएं और यहां से आपको चढाई शुरू करनी होगी।
- लैंड्स एंड ट्रैक से कैंची धाम
- यहां खूबसूरत खाई, जंगल और शांत माहौल का नजारा देख पाएंगी।
- कैसे जाएं- नैनीताल के बारापत्थर से ट्रेक शुरू होता है।
- दोस्तों के साथ ट्रिप प्लान करना बेस्ट है।
इसे भी पढ़ें- Neem Karoli Baba मंदिर के पास घूमने के लिए अच्छी हैं ये 3 जगहें, परिवार के साथ एक्सप्लोर कर सकती हैं आप
व्यू पॉइंट ट्रेक
- कैंची धाम आने वाली लोग व्यू पॉइंट ट्रेक का नजारा देखने भी आते हैं। स्नो व्यू पॉइंट ट्रेक लगभग 17 किमी का है।
- क्यों खास है- यहां से आपको बर्फ से ढकी हिमालय की चोटियों का नजारा देखने को मिलेगा।
- कैसे जा सकते हैं- आप ट्रेक कर सकते हैं या रोपवे लें सकते हैं।
- रास्ता: 2–3 किमी का आसान ट्रेक, शुरुआती लोगों के लिए बेस्ट।
- इन जगहों के अलावा आप किलबरी ट्रेक, पंगोट ट्रेक, हिमालयन व्यू ट्रेक, सातताल ट्रेक, भिमा ताल व्यू पॉइंट ट्रेक और नैनीताल फॉरेस्ट ट्रेक पर जा सकती हैं।
इसे भी पढ़ें- नैनीताल बार-बार घूम कर हो गई है बोरियत? तो 200 किमी के अंदर इन जगहों पर जाएं, लोकेशन और स्टे दोनों है लाजवाब
हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।