herzindagi
bengaluru to wayanad trip plan for couple

बेंगलुरु से वायनाड घूमने का बना रहे हैं प्लान, तो इन 3 जगहों पर जरूर जाएं

वायनाड बेंगलुरु से लगभग 277 किमी की दूरी पर स्थित है। यह एक बहुत ही सुंदर हिल स्टेशन है, जिसे आप भारत के सबसे सुंदर पहाड़ी इलाकों में से एक मान सकते हैं।   
Editorial
Updated:- 2024-06-24, 18:31 IST

अगर आप बेंगलुरु से पहले ही कूर्ग, मुन्नार, ऊटी की यात्रा कर चुके हैं तो इस बार आप किसी अलग जगह जाने के बारे में सोच रहे होंगे। घूमने के शौकीन लोगों को अक्सर किसी नई जगह पर जाना पसंद होता है। ऐसे लोग बेंगलुरु से केरल राज्य के वायनाड जाने का प्लान बना सकते हैं।

यह जगह अपने हरे-भरे वातावरण और सुंदर नजारों के जान जाता है। यहां के आकर्षक झरने, मनमोहक गुफाएं, रिसॉर्ट और होमस्टे एक रोमांटिक ट्रिप के लिए जन्नत के समान है। यहां आप अपने दोस्तों और परिवार के साथ ट्रिप प्लान कर सकते हैं।  

वायनाड क्यों है फेमस

famous places in wayanad

यहां आपको चारों तरफ चाय बागानों का अद्भुत दृश्य देखने को मिलेगा। चाय के बागान वायनाड का मुख्य आकर्षण माने जाते हैं। यही वजह है कि इस जगह की खूबसूरती इस हिल स्टेशन को और दूसरी जगहों से अलग बनाती है।  यहां आप अपने दोस्त या पार्टनर के साथ कलपेट्टा क्षेत्र में घूमने जा सकते हैं।

यहां आपको आधे से ज्यादा जगह पेड़ों से घिरी हुई मिलेगी। यहां ज्यादातर हिस्से आज भी आदिवासी जनजातीय आबादी द्वारा चलाए जाते हैं, इसलिए इन सुंदर जगह की यात्रा करना और भी ज्यादा लोगों को आकर्षित करता है। यहां आपको स्थानीय लोगों के जीवन को समझने और उनकी संस्कृतियों और परंपराओं के बारे में अधिक जानने का अवसर मलेगा। 

इसे भी पढ़ें- Wayanad में परिवार के साथ घूमने के लिए बेस्ट हैं ये 3 जगह, यहां होटल भी मिलते हैं सस्ते

पूकोड झील में बोटिंग

lake boat

वायनाड जैसी अद्भुत जगह की झील में नौकायन करना मन को सुकून देने जैसा है। यहां पूकोड झील में अपने और अपने दोस्तों के साथ नौकायन करने जाएं। यह झील रोमांच पसंद करने वालों और प्रकृति प्रेमियों के लिए बहुत प्रसिद्ध है। सदाबहार जंगलों और पश्चिमी घाटों के बीच स्थित, पूकोड झील 13 भागों में फैली हुई है और 40 मीटर गहरी है।

यह विडियो भी देखें

वायनाड में साइकिल चलाना

यह सुनने में आपको अजीब जरूर लग रहा होगा। लेकिन इसमें आपको मजा बहुत आएगा। अगर आप साइकिलिंग जैसी रोमांचकारी गतिविधियों को पसंद करते हैं, तो वायनाड की शांत सड़कों पर साइकिल चलाने जरूर जाएं। वायनाड के चट्टानी और कम आबादी वाले रास्तों पर साइकिल चलाना रोमांचकारी है। यहां आपको अपने पार्टनर के साथ यात्रा करना एक सपने जैसा लगेगा। 

इसे भी पढ़ें- वायनाड जाएं तो इन वॉटरफॉल को जरूर देखें

चेम्बरा चोटी तक ट्रैकिंग

kerala

वायनाड में ट्रैकिंग करने वाले साहसी लोग चेम्बरा चोटी पर जाना पसंद करते हैं। हरी-भरी पहाड़ियों से घिरा वायनाड लंबी पैदल यात्रा के लिए अच्छी जगह है। लगभग 6,900 फीट की ऊंचाई पर स्थित, चेम्बरा चोटी केरल के सबसे लोकप्रिय ट्रैकिंग जगहों में से एक है। 

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit-freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।